teenage relationships
Shutterstock/MJTH

क्या रिश्तों में रहना एलजीबीटी किशोरों के लिए अच्छा है?

द्वारा Sarah जून 12, 01:30 बजे
क्या एलजीबीटी किशोरों के लिए रिश्तों में रहना अच्छा हो सकता है? हाल ही में हुए एक शोध से पता चलता है कि एक रिश्ते में रहने वाले लोग अपेक्षाकृत ज्यादा खुशहाल होते हैं। तो क्या यह अपने पार्टनर को खोजने का समय है?

रोमांस अच्छा है

रोमांटिक रिश्ते सुखद हो सकते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसमें आप किसी दूसरे व्यक्ति से जुड़ते हैं, घंटो उससे बातें करते हैं और उसके साथ हर रोज कुछ नया करते हैं। इस दौरान अगर आप किस, फोरप्ले और सेक्स आदि करते हैं तो उसका यहां उल्लेख यहां करना जरूरी नहीं है।

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड होने से अच्छा तो महसूस होता ही है लेकिन यह ज़रुरी नहीं कि यह आपके लिए अच्छा ही हो। या ऐसा कुछ है ?

यदि आप विपरीत लैंगिक व्यस्क हैं तो कई शोधों से पता चला है कि आपके रिश्ते में होने से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता हैI किसी के साथ रूमानी सम्बन्ध में होने से आपको तनाव और अवसाद कम महसूस होता है। जबकि एलजीबीटी किशोरों से जुड़े रिश्तों के बारे में बहुत ही कम शोधों में बताया गया है।

किशोरावस्था का दौर

किशोरावस्था का दौर कठिन हो सकता है और आपको इसका सामना करना ही होगा। यह उन किशोरों के लिए ख़ासतौर पर सच है जो खुद को लेस्बियन, समलैंगिक, या द्विलिंगी मानते हैं क्योंकि उन्हें डर और शोषण का सामना करना पड़ता है। इसमे ज़रा भी आश्चर्य नहीं कि ऐसे लोगों में अवसाद जैसे मानसिक रोगों का ज़ोखिम ज्यादा होता है।

शायद इसीलिए अमरीकी शोधकर्ताओं के एक समूह को लगा अब ऐसी चीजों की खोज करने का समय आ गया है जो एलजीबीटी किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें। स्वाभाविक रुप से, उन्होंने सोचा कि रिश्तों में होना एक ऐसी चीज हो सकती है जिससे फ़ायदा हो क्योंकि रोमांटिक पार्टनर आपको कई प्रतिकूल परिस्थितियों में आपको सहारा दे सकता है जैसे - जब किसी ने आपको डराया धमकाया होI

जबकि दूसरी तरफ, शोधकर्ताओं ने तर्क दिए कि यदि समलैंगिक सम्बधों के कारण, किशोरों के साथ भेदभाव का ज़ोखिम बढ़ा या उनके परिवार के सदस्यों ने इस तरह के सम्बन्धों को स्वीकार नहीं किया तो समलैंगिक सम्बन्धों का किशोरों पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।

रिश्ते में रहना फायदेमंद है

कौन सी अवधारणा सत्य है इसका पता लगाने के लिए अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 16-20 वर्ष आयुवर्ग के अलग अलग नस्लीय पृष्ठभूमि और यौन अल्पसंख्यक (गे, लेस्बियन, बाई, और ट्रांस) से ताल्लुक़ रखने वाले  के किशोरों पर शोध किया। पांच वर्षों के शोध के दौरान किशोरों से उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सवाल पूछे गए और साथ मे यह भी पूछा गया कि क्या उनके बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि माता-पिता या दोस्तों के बजाय, रोमांटिक रिश्ते, समलैंगिक या लेस्बियन किशोरों के लिए डर और शोषण से सामना करने मे ज्यादा मददगार है। जब वे रिलेशनशिप मे होते हैं तो रिलेशनशिप में ना होने की अपेक्षा वे 17% कम तनाव महसूस करते हैं।

जैसा कि लेखक ब्रायन मुस्तानसकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि 'आपका रोमांटिक पार्टनर वो पहला व्यक्ति हो सकता है जिसके साथ आप अपनी ख़ुशियाँ बांटना चाहें या दुःखी होने पर उसके कंधे पर सिर रखकर रोना चाहें।'

द्विलैंगिक विरोधाभास

लेकिन यह अवधारणा द्विलैंगिक के बारे में सही नहीं है। आश्चर्यजनक रूप से इस शोध में पाया गया कि रिश्तों में रहने वाले द्विलिंगी किशोर, रिलेशनशिप में ना रहने वाले किशोरों की अपेक्षा 19% ज्यादा तनावग्रस्त रहते हैं।

ऐसा क्यों है? बाद के शोधों मे पाया गया कि द्विलिंगी किशोरों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनका सामना विषमलिंगी या समलैंगिक वयस्क को नहीं करना पड़ता। उदाहरण के तौर पर एक द्विलिंगी महिला ने बताया कि यदि वो एक पुरुष के साथ रिश्ते में है तो उसका किसी दूसरी स्त्री की तरफ़ आकर्षित होना उसके पुरुष पार्टनर को अपनी मर्दानगी पर ख़तरा दिखता है। या वो उसे थ्रीसम करने को कह सकता है।

द्विलैंगिक पुरुषों के लिए उनके साथ रिलेशन मे रहने वाली स्त्री को अपनी लैंगिकता के बारे मे बताना कठिन मालूम पड़ता है क्योंकि वो कभी भी उनके ऊपर उंगली उठा सकती है कि वो समलैंगिक हैंI

सन्दर्भ : रोमांटिक इनवोल्वमेंट : ए प्रोटेक्टिव फैक्टर फॉर सायकोलॉजिकल हेल्थ इन रेसिअली डाइवर्स यंग सेक्सुअल माइनॉरिटीज. जर्नल ऑफ़ एबनार्मल सायकोलॉजी ( 2018)

यह लेख पहली बार 1 अगस्त, 2018 को प्रकाशित हुआ था।

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या आपको लगता है कि रिश्तों में रहने से भावनात्मक उथल पुथल से निपटने में मदद मिलती है? नीचे कमेंट करिये या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>