lesbian sexy couple
Shutterstock/Wirestock Creators/Persons in the photo are models, names changed.

कैसे पता करें कि कोई समलैंगिक संबंध में रुचि रखता है?

रघु को वरुण पसंद है। वरुण उसके जिम का एक लड़का है। जब वे वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो वरुण भी उसे देखकर मुस्कुराता है और दोनों अक्सर हेल्दी डाइट, प्रोटीन शेक और यहां तक कि चुटकुलों के बारे में भी एक दुसरे को टिप्स देते हैं। रघु समलैंगिक/गे है और वह वरुण को रोमांटिक तरीके से पसंद करता है लेकिन क्या वरुण भी यही सोचता है? तो इस आर्टिकल में हम ऐसे हे रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद के लिए कुछ टिप्स लाये हैं :

1. बॉडी लैंग्वेज: सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण – उनकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना जरूरी है। जो लोग आप में रुचि रखते हैं, वे आपके करीब झुक सकते हैं, लंबे समय तक आंखों द्वारा संपर्क बना सकते हैं या आपको अंतरंग तरीके से छू सकते हैं। वे आपकी हरकतों या इशारों को भी कॉपी कर सकते हैं, जो इस बात का संकेत है कि वे आपसे अलग स्तर पर जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

2. बोलचाल की भाषा में संकेत: उन टिप्पणियों की तलाश करें जिससे आपको पता चल सके कि सामने वाला समलैंगिक है या नहीं। जैसे की क्या वो कभी गे, लेस्बियन लोगों के हित के बारे में या इस तरह के टॉपिक पर बात करते हैं? क्या वह आपके साथ फ़्लर्ट करते हैं या आपको प्यार से चिढ़ाते हैं? 

 

3. वे दूसरों से कैसे बात करते हैं: यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि वे दूसरों के साथ कैसे बातचीत करते हैं। वे समान लिंग के लोगों के आसपास अधिक सहज महसूस कर सकते हैं या नहीं। उनके LGBTQ+ समुदाय के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों या सभाओं में शामिल होने की संभावना भी अधिक हो सकती है। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं हो सकता है।

 

4. लैंगिक झुकाव -  यदि कोई खुले तौर पर गे या लेस्बियन है, तो इस बात की अधिक संभावना है कि वे समलैंगिक संबंधों में रुचि लेंगे। यह भी हो सकता है की उनका झुकाव स्ट्रेट/विपरीत लिंग की तरफ हो - लेकिन वो सामान लिंग के लोगों के साथ भी अपने संबध बनाने के इच्छुक हों।  

 

5. उनसे पूछें: यह मुश्किल हो सकता है लेकिन ये जानने का सबसे अच्छा तरीका कि क्या कोई समलैंगिक संबंध में रूचि रखता है या नहीं - आपको बस उनसे पूछना है। यदि आप बात करने में सहज नहीं हैं, तो आप अपनी भावनाओं को कागज पर व्यक्त कर सकते हैं और उन्हें एक नोट दे सकते हैं। हालांकि किसी भी चीज़ के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। वे आपके प्रस्ताव को अस्वीकार कर सकते हैं या इस तरह के प्रश्न पूछने या समलैंगिक संबंधों में रुचि रखने का सुझाव देने के लिए नाराज भी हो सकते हैं। यह बहुत दुखदायी हो सकता है लेकिन इसे सही भाव से समझें और व्यक्तिगत रूप से न लें।

 

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि हर कोई अपने लैंगिक झुकाव पर चर्चा करने में सहज महसूस नहीं कर सकता है और उनकी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी को भी कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए जिसे शेयर करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

आपके पास भी कोई ऐसी हे कहानी हैं तो लिखिए हमें। कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>