कुछ गर्भनिरोधक औरों की तुलना में बेहतर काम करते हैं। अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरीके पसंद आते हैंI चलिए आजकल उपलब्ध विभिन्न प्रकार के गर्भ निरोधक तरीको से आपको अवगत करवाते हैंI)
कॉन्डोम विभिन्न आकारों, शैलियों और आकारों में आते हैं। कॉन्डोम को लेटेक्स, पॉलीयुरेथेन या लैम्ब्स्किन से बनाया जा सकता है । आप उन्हें चिकनाई या बिना चिकनाई के प्राप्त कर सकते हैं। कभी-कभी उनमें शुक्राणुनाशक होते हैं। आप सुगंधित कॉन्डोम, रंगीला, या रिब्ड कॉन्डोम भी प्राप्त कर सकते हैं।
कॉपर-टी आईयूडी, जिसे अक्सर 'मल्टीलोड' नाम से बेचा जाता है, एक गैर-हार्मोनल जन्म नियंत्रण उपकरण है जो आपके बच्चेदानी में डाला जाता है। यह तांबे के तार में लपेटा हुआ टी (T) के आकार का एक प्लास्टिक का टुकड़ा होता है। यही कारण है कि कुछ लोग इसे 'कॉइल' कहते हैं।
हार्मोनल आईयूडी एक माचिस की तिल्ली इतना, सिलेंडर जैसा उपकरण है जो बच्चेदानी के अंदर डाला जाता है। इसे एक डॉक्टर आपके शरीर में रख सकता है, और यह पांच साल तक अंदर रह सकता है। यह प्रोजेस्टोजेन हार्मोन (लेवोनोर्जेस्ट्रेल) की खुराक को कम कर के काम करता है।
यह रबड़ से बना एक खोल जैसा होता है, जो लिंग पर पहना जाता है, यह शुक्राणुओं को योनि में जाने से रोकता है। यह नली के आकार का बहुत पतला, लचीला खोल होता है, जिसके अगले सिरे पर शुक्राणुओं को एकत्र करने के लिए निप्प्ल जैसा आकार बना होता है।
निष्काशन उसे कहते हैं जब पुरुष स्खलित होने - वह क्षण जब लिंग से वीर्य बाहर आने को होता है - से पहले महिला की योनि से अपना लिंग बाहर निकाल लेता है। इसे निष्काशन विधि या सहवास विघ्न (कोइटस इंटरप्टस) भी कहते हैं। जो निष्काशन विधि का प्रयोग करते हैं, उनमें अनचाहे गर्भधारण की दर सबसे अधिक है।
अलग-अलग लोगों के लिए गैर-यौनिक संभोग का अर्थ अलग-अलग होता है। कुछ लोग संभोग (जब पुरुष महिला की योनि में लिंग प्रवेश कराता है) के अलावा किए जाने वाले किसी दूसरे तरह की यौन क्रियाओं को गैर-यौनिक संभोग मानते हैं।
आपने किसी गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया है, जब की आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं। या आप समझती हैं कि आपके द्वारा गर्भनिरोधक का प्रयोग करने में कुछ गड़बड़ी हो गई है - संभवतः आप गर्भनिरोधक गोली लेना भूल गयीं या कण्डोम फट गया हो।
कंडोम कई प्रकार के होते हैं। क्या आपको पुरुष कंडोम या महिला कंडोम कैसे पहने इसमे मदद चाहिए? या आप सबसे अच्छा कंडोम खोज रहे हैं जो सही फिट हो और सही काम करे तो नीचे पढ़ें:
आम तौर पर संभोग से विरत रहने का अर्थ, यौन संभोग, यानि योनि में लिंग को प्रवेश करने वाला सेक्स न करना है।आप बिना यौन-संभोग किए भी यौन आनंद और नज़दीकी बनाए रख सकते हैं।
लव मैटर्स
प्यार, सेक्स और रिश्तों से जुड़े बेझिझक तथ्य और कहानियां ।