नसबंदी क्या है?
Shutterstock/stockwerk-fotodesign

नसबंदी क्या है?

नसबंदी, एक गर्भ निरोधक उपाय है जिसकी असफलता दर बहुत कम है। स्त्री और पुरुष दोनों की ही नसबंदी हो सकती है।

महिला नसबंदी 

यह गर्भनिरोध का एक स्थायी तरीका है- आपके एग्स फर्टिलाइज़ नहीं हो सकते हैं, इसलिए आप गर्भवती नहीं हो सकतीं ।

नसबंदी करवाने के छह अलग अलग तरीके होते हैं। उनमें से कुछ वापस हटाए भी जा सकते हैं, परन्तु बहुत ज़्यादा कीमत पर और इस गारंटी के बिना कि वह असल में हटाया जा चुका है। 

अक्सर नसबंदी की वजह से आपके मासिक धर्म पर असर नहीं पड़ता है। आपको ओवेरियन कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। 

इस प्रणाली में एक छोटा सा ऑपरेशन किया जाता है, जिसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। और ज़्यादातर छोटी उम्र की स्त्रियों में, यह भी खतरा होता है कि उन्हें बाद में ना बदले जा सकने वाले गर्भनिरोधक तरीके को अपनाने के लिए पछतावा होता है। इसलिए आपको पूरी तरह निश्चित होना चाहिए कि आप यही चाहती हैं। 

इसे भारत में ट्यूबल लिगेशन (डिंबप्रणाली बांधना )भी कहा जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी यहाँ लें।  

वासेक्टोमी (पुरुष नसबंदी)

पुरुषों में नसबंदी, या वासेक्टोमी एक ऐसा गर्भ निरोधक उपाय है जिसकी असफलता दर बहुत कम है। यह वापस बदला ना जा सकने वाला तरीका है, जिसका अर्थ है कि यदि एक बार यह हो गया, तो वह पुरुष और बच्चे पैदा नहीं कर सकता है। 

इसमें एक छोटे से ऑपरेशन की आवश्यकता होती है, जिसके छोटे छोटे खतरे होते हैं जैसे चोटिल होना और दर्द होना।

नसबंदी की वजह से यौन क्रियाओं में कोई बाधा नहीं होती है। 

स्त्रियों में नसबंदी की तरह ही, एक और चिंता का विषय है-ना बदले जा सकने वाले गर्भनिरोधक तरीका अपनाने पर बाद में पछतावा। इसलिए, आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि एक बार यह हो गया तो आप और बच्चों के पिता नहीं बन सकते हैं। 

यह साधारण, सुरक्षित और सस्ता उपाय है और महिला नसबंदी से ज़्यादा प्रभावशाली है। हालाँकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि नसबंदी एकदम से असरदार नहीं होती है और स्पर्म्स को ख़त्म होने में तीन महीने लगते हैं। 

और यह पुरुषों द्वारा गर्भनिरोध के लिए इस्तेमाल किये जा सकने वाले कुछ ही उपायों में से एक है(कॉन्डोम के अलावा) नसबंदी के बारे में यहाँ अधिक पढ़ें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>