यदि आप गर्भवती नहीं होना चाहती - या अपने साथी को गर्भवती नहीं करना चाहते - तो आपको गर्भनिरोधक का उपयोग करना होगा, जिसे गर्भनिरोध या परिवार नियोजन भी कहा जाता है। गर्भ निरोध के कई तरीके हैंI
ऐसा करने से आपका पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।यदि आप बच्चा पैदा करना नहीं चाहते तो किसी गर्भनिरोधक उपाय का प्रयोग के बिना संभोग करना, वास्तव में एक बड़ा जोखिम लेने जैसा है। गर्भनिरोधन के बारे में आप कब विचार करें? अगर आप संभोग करना शुरू कर दें और फिर इस बारे में सोचें तो हो सकता है कि आप अनजाने में गर्भवती हो सकती हैं।
कॉपर-टी आईयूडी, जिसे अक्सर 'मल्टीलोड' नाम से बेचा जाता है, एक गैर-हार्मोनल जन्म नियंत्रण उपकरण है जो आपके बच्चेदानी में डाला जाता है। यह तांबे के तार में लपेटा हुआ टी (T) के आकार का एक प्लास्टिक का टुकड़ा होता है। यही कारण है कि कुछ लोग इसे 'कॉइल' कहते हैं।
हार्मोनल आईयूडी एक माचिस की तिल्ली इतना, सिलेंडर जैसा उपकरण है जो बच्चेदानी के अंदर डाला जाता है। इसे एक डॉक्टर आपके शरीर में रख सकता है, और यह पांच साल तक अंदर रह सकता है। यह प्रोजेस्टोजेन हार्मोन (लेवोनोर्जेस्ट्रेल) की खुराक को कम कर के काम करता है।
निष्काशन उसे कहते हैं जब पुरुष स्खलित होने - वह क्षण जब लिंग से वीर्य बाहर आने को होता है - से पहले महिला की योनि से अपना लिंग बाहर निकाल लेता है। इसे निष्काशन विधि या सहवास विघ्न (कोइटस इंटरप्टस) भी कहते हैं। जो निष्काशन विधि का प्रयोग करते हैं, उनमें अनचाहे गर्भधारण की दर सबसे अधिक है।
अलग-अलग लोगों के लिए गैर-यौनिक संभोग का अर्थ अलग-अलग होता है। कुछ लोग संभोग (जब पुरुष महिला की योनि में लिंग प्रवेश कराता है) के अलावा किए जाने वाले किसी दूसरे तरह की यौन क्रियाओं को गैर-यौनिक संभोग मानते हैं।
आपने किसी गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया है, जब की आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं। या आप समझती हैं कि आपके द्वारा गर्भनिरोधक का प्रयोग करने में कुछ गड़बड़ी हो गई है - संभवतः आप गर्भनिरोधक गोली लेना भूल गयीं या कण्डोम फट गया हो।
आम तौर पर संभोग से विरत रहने का अर्थ, यौन संभोग, यानि योनि में लिंग को प्रवेश करने वाला सेक्स न करना है।आप बिना यौन-संभोग किए भी यौन आनंद और नज़दीकी बनाए रख सकते हैं।
कॉन्डोम विभिन्न आकारों, शैलियों और आकारों में आते हैं। कॉन्डोम को लेटेक्स, पॉलीयुरेथेन या लैम्ब्स्किन से बनाया जा सकता है । आप उन्हें चिकनाई या बिना चिकनाई के प्राप्त कर सकते हैं। कभी-कभी उनमें शुक्राणुनाशक होते हैं। आप सुगंधित कॉन्डोम, रंगीला, या रिब्ड कॉन्डोम भी प्राप्त कर सकते हैं।
यह रबड़ से बना एक खोल जैसा होता है, जो लिंग पर पहना जाता है, यह शुक्राणुओं को योनि में जाने से रोकता है। यह नली के आकार का बहुत पतला, लचीला खोल होता है, जिसके अगले सिरे पर शुक्राणुओं को एकत्र करने के लिए निप्प्ल जैसा आकार बना होता है।