पुरुष शरीर

'विशिष्ट आदमी' जैसी कोई चीज नहीं है - हर किसी का शरीर थोड़ा अलग दिखता है। लेकिन इस खंड में हम उन हिस्सों के बारे में बात करेंगे जो हर पुरुष में समान होते हैं, जैसे कि किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और वो देखभाल जिसकी एक स्वस्थ शरीर को आवश्यकता होती है।

तथ्य

आपकी साफ सफाई और लिंग की भी!

हर किसी व्यक्ति कि एक अलग गंध होती है। यह गंध प्यार और सेक्स के मामले में महत्वपूर्ण होती है। आप अक्सर किसी व्यक्ति की तरफ उसके शरीर की गंध को लेकर आकर्षित महसूस कर सकते हैं।इसलिए आपको अपने तन की प्राकर्तिक गंध को छुपाने की कोई आवश्यकता नहीं है, यही गंध आपके साथी को खूब भाएगी।

खतना क्या होता है?

लड़के अपने लिंग की आगे की चमड़ी के साथ जन्म लेते हैं - वह चमड़ी जो लिंग मुंड को ढके रहती है। जब किसी लड़के या पुरुष का खतना किया जाता है, तो उनके लिंग के आगे की चमड़ी निकाल दी जाती है और लिंग मुंड दिखने लगता है।

भारत में लिंग के आकार और लंबाई क्या क्या है?

लिंग कई आकार और लंबाई के होते हैं। और वे सभी अलग-अलग दिखते हैं: सीधा, टेढ़ा, लंबा, मोटा, पतला, खतना किया हुआ, बिना खतना के। इनमें से कोई किसी अन्य से बेहतर नहीं होता है। लिंग किसी भी एक तरफ़ झुका या तिरछा हो सकता है।

गुदा द्वार

गुदा द्वार आपके पेट का बाहरी रास्ता है जहां से मल बाहर आता है।

किशोरावस्था

किशोरावस्था वह समय है जब आप बच्चे से वयस्क बनते हैं। यही वह समय है जब आपका शरीर यौनिक रूप से भी वयस्क (परिपक्व) हो जाता है।

वीर्यपात

यदि आप पूरी तरह उत्तेजित हो जाते हैं, तो आपको चरम आनंद या आर्गेज़्म हो सकता है उस समय वीर्यपात होता है यानी आपके लिंग से वीर्य बाहर निकलता है।

लिंग (शिष्न)/पेनिस क्या है?

लिंग (शिश्न) एक पुरुष जननांग है, जो पुरुषों के शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह प्राकृतिक रूप से पुरुषों को उनके शिश्न द्वारा मांसपेशियों के उच्चारण करने, पेशाब करने, सेक्सुअल संबंध बनाने, गर्भनिरोधक उपकरण का उपयोग करने और प्रजनन करने की क्षमता प्रदान करता है।