The pros and cons of the Implant
Shutterstock/rumruay

इंप्लांट के फायदे और नुकसान

इम्प्लांट हार्मोन युक्त एक बहुत ही छोटी सी रॉड होती है। इसे बांह की त्वचा के अंदर फिट (इंजेक्ट) किया जाता है।

इंप्लांट एक जन्म नियंत्रण/गर्भनिरोधक विधि है। इसे डॉक्टर या पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सही तरीके से लगाने पर इसके असफल होने की दर बहुत कम होती है।

यह तीन से पांच साल तक अपनी जगह पर रह सकता है। इम्प्लांट, हार्मोन प्रोजेस्टिन को धीमी गति से छोड़ता है, जो गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) के म्यूकस को गाढ़ा करके ओव्यूलेशन को रोकता है और प्रेगनेंट होने से बचाता है।

इम्प्लांट के क्या फायदे हैं?

  • सही तरीके से डालने पर अधिक प्रभावी होता है।
  • तीन से पांच सालों तक गर्भनिरोधक की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इम्प्लांट हटाते ही प्रजनन क्षमता वापस आ जाती है।
  • उन महिलाओं के लिए बेहतर है जो एस्ट्रोजन युक्त जन्म नियंत्रण का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।
  • यह पीरियड के दौरान अधिक ब्लीडिंग और दर्द को कम करता है।
  • इंप्लांट एक्टोपिक प्रेगनेंसी,आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया और सिम्टोमैटिक पेल्विक इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता हैं।
  • इंप्लांट युवा महिलाओं (बच्चों या बिना बच्चों वाली, विवाहित या अविवाहित) समेत हर उम्र की महिलाओं के लिए उपयुक्त है। चूंकि इंप्लांट में एस्ट्रोजन नहीं होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल उन महिलाओं द्वारा किया जा सकता है जो एस्ट्रोजन का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं (जैसे जन्म के तुरंत बाद, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, 35 वर्ष से अधिक उम्र की धूम्रपान करने वाली महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाएं, आदि)।

इम्प्लांट के नुकसान क्या हैं?

इसके साइड इफेक्ट में शामिल हैं:

  • स्पॉटिंग या हल्की ब्लीडिंग - ऐसा होना सामान्य है
  • सिर दर्द
  • स्तन में दर्द
  • मुहांसे 
  • ओवेरियन सिस्ट
  • अनियमित पीरियड, पीरियड कम, ज्यादा और लंबे समय तक आना या रुक जाना।
  • कुछ दुर्लभ मामलों में इम्प्लांट अपनी जगह से हिल सकता है, या हो सकता है स्वास्थ्यकर्मी ने इसे बहुत अंदर डाल दिया हो जिससे इसे निकालना मुश्किल हो जाता है।
  • जी मिचलाना, पेट में दर्द, चक्कर आना और मूड में बदलाव।

इंप्लांट यौन संचारित रोगों से नहीं बचाता है।

जन्म देने के बाद, 35 वर्ष से अधिक उम्र की धूम्रपान करने वाली महिलाएं और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं के लिए इंप्लांट अच्छा माना जाता है।

क्या मुझे डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत पड़ेगी?

हां, बिल्कुल आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। 

आपको इंप्लांट फिट करवाने के लिए डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी के पास जाना चाहिए। वे आपकी बांह के उपरी हिस्से में त्वचा के नीचे इम्प्लांट डालने से पहले आपकी सेहत और जीवनशैली से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे। यह डिवाइस तीन साल तक अपनी जगह पर रह सकती है।

इंप्लांट डालने में महज कुछ ही मिनट लगते हैं। इस दौरान दर्द नहीं होता है क्योंकि लोकल एनेस्थेसिया देने के बाद इसे डाला जाता है। डॉक्टर आपको बताएंगे कि इसे लगाने और हटाने के बाद कुछ दिनों तक अपनी त्वचा को कैसे धोना और उसकी देखभाल करना है।

जब भी आप इसका इस्तेमाल बंद करना चाहेंगी, स्वास्थ्यकर्मी आपके इम्प्लांट को आपकी बांह से बाहर निकाल देगा। वह आपको बताएंगे कि इसे निकालने के बाद उस हिस्से की देखभाल कैसे करनी है।

अगर आपको इंप्लांट महसूस नहीं हो पा रहा है, इंप्लांट के आकार में बदलाव महसूस हो रहा है, त्वचा में किसी भी तरह का बदलाव दिख रहा है या इम्प्लांट वाली जगह पर दर्द महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर के पास जाएं।

जन्म नियंत्रण सेवाओं के लिए, अपने नजदीकी मैरी स्टॉप्स क्लिनिक में जाएं। आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में भी जा सकते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>