bisexual woman
Shutterstock/Hrytsiv Oleksandr

क्या द्विलैंगिक  महिलाएं हमेशा सेक्स चाहती हैं?

द्वारा Sarah दिसंबर 4, 02:43 पूर्वान्ह
अधिकांश पुरुषों का मानना है कि ऐसी महिलाएं जो स्त्री और पुरुष दोनों की तरफ आकर्षित होती हैं, हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार रहती हैं। क्या आपको लगता है कि इस धारणा में कोई सच्चाई है? आइये जाने क्या है सच क्यूंकि महिलाओं कि एक बड़ी तादाद को इन बातो से बहुत चोट पहुंचती हैI

दुनियाभर में महिलाएं यौन हिंसा और उत्पीड़न का सामना कर रही हैं लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि इस मामले में द्विलैंगिक महिलाओं की स्थिति अधिक दयनीय है। वे वि[रीतलिंगी या समलैंगिक महिलाओं की तुलना में अधिक यौन उत्पीड़न का सामना करती हैं।

लगभग हर दूसरी द्विलैंगिक महिला के साथ या तो बलात्कार हुआ है या उसने किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न झेला हैI यह आंकड़े अमरीका में हुए एक शोध के हवाले से आये हैंI दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इन आंकड़ों कि संख्या में भिन्नता हो सकती हैI

आख़िर ऐसा क्यों है? हाल ही में हुए शोध में इसके तीन मुख्य कारण पाए गए हैं। इनमें से दो कारण समाज में द्विलैंगिक महिलाओं के बारे में ग़लत धारणाओं से संबंधित हैं।

द्विलैंगिक महिलाएं हमेशा सेक्स चाहती हैं

समाज में द्विलैंगिक महिलाओं के बारे में लोगों की यह ग़लत धारणा है कि ऐसी महिलाएं हमेशा सेक्स की इच्छुक होती हैं। वास्तव में यह मान्यताएं विशेषरूप से मीडिया और पोर्नोग्राफी द्वारा फैली हैं। अक्सर महिलाएं मज़े के लिए या पुरूष पार्टनर के साथ सेक्स के बारे में सोचकर, एक दूसरे को चूमती हैं। पुरुषों के दिमाग में यह बात बैठ गयी है कि चूंकि द्विलैंगिक महिलाएं स्त्री और पुरुष दोनों कि ओर आकर्षित होती हैं, इसलिए वे शारीरिक संबंध बनाने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। या फिर वे मर्दों को आकर्षित करने के लिए महिलाओं में दिलचस्पी लेती हैं।

ज़्यादातर पुरुषों का मानना है कि बाइसेक्सुअल महिलाएं उनके हाथ का खिलौना हैं, और वो जब ना कहती हैं तो इसका मतलब यह है कि वो वास्तव में सेक्स करना चाहती हैं। बाइसेक्सुअल महिलाओं से जुड़ी यह ग़लतफ़हमी भी उनके खिलाफ़ यौन हिंसा का कारण हो सकती है।

दुगुना दर्द

बाइसेक्सुअल महिलाएं विपरीतलिंगी और समलैंगिक, दोनों समुदायों की रूढ़िवादि मानसिकता का सामना कर रही हैं। इन समुदायों के लोगों का मानना है कि बाइसेक्सुअल महिलाएं स्त्री और पुरुष दोनों के लिए लालायित रहती हैं क्योंकि वे सेक्स की आदी होती हैं और आमतौर पर किसी एक पार्टनर के साथ प्रतिबद्ध रिश्ते में नहीं बांधना चाहतीI

इन ग़लत मान्यताओं के कारण बाइसेक्सुअल महिलाओं के पुरुष पार्टनर यह सोचते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें जानबूझकर जला रही है और उनके ऊपर विश्वास ना करने का कारण दे रही है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे पुरुष का उदाहरण दिया जिसने कहा कि, ‘मैं हर किसी को लेकर परेशान रहता हूँ क्योंकि मेरी बाईसेक्सुअल पार्टनर सबकी तरफ आकर्षित हो सकती है।

आप क्या कर सकती हैं :

यदि आप बाइसेक्सुअल महिला हैं तो ये दो बाते जानना ज़रूरी है कि समाज में ऐसी ग़लत धारणाएं मौजूद हैं और जैसा लोग सोच रहे हैं, आप अंदर से बिल्कुल भी वैसी नहीं हैं।

यह भी जानना ज़रुरी है कि पुरुषों की इन ग़लत धारणाओं के कारण आप यौन हिंसा और उत्पीड़न का शिकार हो सकती हैं। इसलिए आपको अपने समाज में सामाजिक सहायता समूहों को ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए और बलात्कार की रोकथाम और हस्तक्षेप कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए।

बेशक, यौन हिंसा की शिकार बाइसेक्सुअल महिलाएं ना ही दोषी हैं और ना ही इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। ऐसी ग़लत मान्यताओं की ज़िम्मेदारी समाज और लोगों पर होनी चाहिएI बाइसेक्सुअल महिलाओं के प्रति लोगों का नज़रिया बदलने के लिए एलबीटी समुदाय और समाज दोनों के अंदर जागरूकता लाना बेहद ज़रूरी है।

सन्दर्भ : व्हाई अस? टुवर्ड्स एन अंडरस्टैंडिंग ऑफ़ बाईसेक्सुअल विमेंस वल्नेरेबिलिटी फॉर एंड नेगेटिव कॉनसीक्वेंसेज ऑफ़ सेक्सुअल वायलेंस. जर्नल ऑफ़ बाईसेक्सुअलिटी. 5 सितंबर, 2017 को प्रकाशित 

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या अपने लैंगिक झुकाव के कारण आप भी कभी हिंसा के शिकार हुए हैं? नीचे टिप्पणी करें या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>