सेक्स करना तो चाहते हैं लेकिन क्या इसके लिए तैयार हैं?
Shutterstock/MaxFX/Persons in the photo are models

सेक्स करना तो चाहते हैं लेकिन क्या इसके लिए तैयार हैं?

द्वारा Josephine Dias दिसंबर 20, 04:37 बजे
सेक्स और कामुक अभिव्यक्ति एक सुंदर लेकिन बेहद निजी और गहरा एहसास हैI सेक्स की बात आते ही माहौल में रोमांच का बढ़ना सामान्य है लेकिन यहाँ यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आप और केवल आप ही यह निर्धारित कर सकते हैं कि आप कब सेक्स के लिए तैयार हैं। इसमें अगर आपको कुछ मदद की ज़रूरत है, तो पढ़िए कुछ ज़रूरी बातेंI
क्या यह निर्णय केवल आपका है?

आपको यौन संबंध बनाने के बारे में तब सोचना चाहिए जब आप सच में यह करना चाहते हैं और अपने मन में किसी व्यक्ति के लिए यौन भावनाएं रखते हैंI सिर्फ़ इसलिए सेक्स करने के बारे में ना सोचें क्योंकि आप की एक निश्चित उम्र हो चुकी है या फ़िर आप पर अपने साथी को शारीरिक सुख देने का दबाव है, या फ़िर आपके आसपास वाला हर व्यक्ति यह कर रहा है।

किसी के भी साथ सेक्स करने से पहले यह ज़रूरी है कि आप उनके साथ पूरी तरह से सहज महसूस करते हैंI अगर आपके मन में सेक्स को लेकर कोई भी सवाल, डर या चिंता है तो उसे अपने साथी के साथ ज़रूर साझा करेंI

आप कभी भी मना कर सकते हैं

आज के समाज में सहमति एक महत्वपूर्ण मुद्दा हैI कई लोगों को यह सरल सी बात समझने में परेशानी होती है कि ना का मतलब ना होता हैI यहाँ इस पर भी गौर करना ज़रूरी है कि यदि आप या आपके साथी बेहोश हैं या शराब या नशीले पदार्थों के सेवन की वजह बेहोश हैं और निर्णय लेने की हालत में नहीं हैं तो कानूनी तौर पर इसका अर्थ यह है कि वे सेक्स के लिए सहमति देने में असमर्थ हैंI  इस बारे में भी पहले से बात कर ली जाए तो बेहतर हैI

यौन क्रिया के दौरान किसी भी समय आप ना कह सकते हैंI अगर आप मुख मैथुन या गुदा मैथुन नहीं करना चाहते या इन्हें लेकर आपके मन में कोई भी शंका है तो इस बारे में अपने साथी से पहले ही बात कर लेंI

पहले अपने शरीर के बारे में जानें

ओर्गास्म और उससे सम्बंधित जानकारी के बारे में पढ़ेंI जैसे, पुरुषों का ओर्गास्म जल्दी होता है, महिलाओं को समय लगता है, जी स्पॉट, वगैरह वगैरहI

सेक्स की शुरुआत करने से पहले अच्छा होगा कि आप हस्तमैथुन करेंI इससे आपको अपने शरीर को जानने और समझने में सहायता मिलेगीI इसके अलावा आपको यह भी पता चल सकेगा कि क्या करने से आपको आनंद मिलेगा और क्या आपके लिए पीड़ादायक हो सकता हैI यह ज़रूरी है कि आपको पता हो कि आपके लिए क्या अच्छा है जिससे कि आप यह बात अपने साथी को बता सकेंI

पहली बार दर्द हो सकता है

अगर दर्द होता है तो घबराने की कोई बात नहींI पहली बार जब आप सेक्स करते हैं - तो दर्द हो सकता है या आपको बहुत अच्छा महसूस हो सकता है या हो सकता है कि यह दोनों ही बातें हो जाएँI जब एक महिला पहली बार लिंग प्रवेशित सेक्स करती है तो उसे दर्द हो सकता है और उसकी योनि से रक्तस्राव भी हो सकता हैI लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि ऐसा हर किसी के साथ होI पुरुषों की बात करें तो हो सकता है कि 'पहली बार' आपके लिंग को उचित उत्तेजना नहीं मिलेI यह भी हो सकता है कि वो लम्बे समय तक सख्त ना रह पाएI सेक्स के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने यौन अंगों के साथ सहज होने में आपको थोड़ा वक़्त ज़रूर लगेगा लेकिन अगर असहनीय दर्द हो तो डॉक्टर से राय लेना ना भूलेंI

पहली बार सेक्स से ज़्यादा बड़ी उम्मीदें ना लगाएं - हो सकता है कि आपका ओर्गास्म भी ना होI लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं है! हो सकता है कि आपके और आपके साथी की ओर्गास्म प्राप्ति की अवधि में अंतर हो, हो सकता है कि आप दोनों नर्वस हों और यह बातें सेक्स के दौरान आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैंI

सेक्स को सुरक्षित रखें

सेक्स में गर्भनिरोधक का इस्तेमाल भी अहम हैI अनियोजित प्रेग्नेंसी और एसटीडी (यौन संचारित बीमारियां) से बचाव और सुरक्षित सेक्स के बारे में बात करना महत्त्वपूर्ण हैI

अपने साथी के साथ अपने और उनके यौनिक इतिहास और एसटीआई संरक्षण के बारे में बात करने से लेकर उन गर्भ निरोध तरीकों के बारे में भी बात करें जो आप दोनों के लिए सहज होंI अगर आप दोनों कंडोम इस्तेमाल करना चाहते हों तो यह सुनिश्चित करें कि उसकी समय सीमा समाप्त नहीं हुई है और वे इस्तेमाल करने योग्य हैंI

पोर्न को मानदंड बनाना बेवक़ूफ़ी होगा

यह तो हम सभी को पता है कि असल ज़िंदगी में सेक्स पोर्न फिल्मो से कहीं अलग होता हैI अगर आप सेक्स, सेक्स मुद्राओं और ओर्गास्म के बारे में जानना चाहते हैं तो किसी पेशेवर व्यक्ति से बात करें या इंटरनेट में किसी विश्वसनीय सूत्र से जानकारी लेंI अश्लील वीडियो और फिल्मों को देखकर राय ना बनाएं क्यूंकि यह कई मिथकों को बढ़ावा देते हैंI पोर्न फिल्में काल्पनिक होती हैं और उनमें काम कर रहे अभिनेता कई ऐसी दवाइयों का सेवन कर रहे होते हैं जिनसे उनके ओर्गास्म की अवधि बढ़ जाती हैI सेक्स घंटों नहीं चल सकता तो पोर्न फिल्में देखकर अपने या अपने साथी के ऊपर कोई दबाव ना डालेंI इसके अलावा जननांगो के पास बालों का होना सामान्य है - ज़रूरी नहीं कि हर कोई उन्हें शेव करने या वैक्स करने में सहज महसूस करेI

*तस्वीर में मॉडल का एस्तेमाल किया गया है. यह लेख पहली बार 23 जनवरी, 2018 को प्रकाशित हुआ था।

क्या आप अपने पहले सेक्स के लिए तैयार थे? अपनी कहानियां हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स से साझा करेंI अगर आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Deepak bete aap kya lene ki baat kar rahe hai? Pehli baar sex kartaye samaye kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kese theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijieye: https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Saath hi sex activity mein alag-alag tariko ka istemal kartay huay isse kese aur majjaydaar banana hai is baaray mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love https://lovematters.in/hi/resource/making-love Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta yeh samjh lijiye ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabr ki marzi ka hona behad zaruri hai. So yadi woh aisa karne se inkaar kar bhi rahi hain toh apko unki ichha ka samana karana chahiye, isliye zara is aur se dhyan hata kar apne rishte mein aur sundar chize dhundhiye aur isse aur sundar bannaiye.Ok? https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-ecstasy-or-disgust Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Tension ya pressure ke karan bhee ling me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>