start stop
Pexels

स्टार्ट और स्टॉप तरीका क्या है?

आपने अक्सर सुना होगा कि जिन लोगों को शीघ्रपतन की शिकायत है उनको स्टार्ट और स्टॉप तकनीक अपनाने से फायदा होगा। इससे न केवल शीघ्रपतन से छुटकारा मिलता है बल्कि सेक्स टाइम में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन इसे कैसे किया जाए? चलिए इस बारे में जानते हैं।

बहुत काम की चीज़ 

स्टार्ट और स्टॉप तरीका बहुत आसान है। इससे आप अपने शरीर को अच्छे तरीके से जान सकते हैं। तो चल गुरु हो जाएं शुरू? 

स्टेप 1: जागरूक बने

सबसे पहले जरूरी है की आप अपने शरीर को समझो - की आपका लिंग कब तन जाता है, कितनी देर मैं आपको उत्तेजना आती है और कब यह सब से ज़्यादा होता है। कुछ समय लेकर अपने और अपने पार्टनर के सेक्सुअल एक्टिविटी पर ध्यान दें। अगर आप अकेले हैं तो आप यह सब मास्टरबेशन के जरिये भी कर सकते हैं। उन चीज़ों पर ध्यान दें जो आपको क्लाइमैक्स/चरमसुख या वीर्यपात तक ले जाते हैं।

स्टेप 2: धीरे शुरू करे 

चाहे मास्टरबेशन हो या सेक्स जरूरी है की आप धीरे ही शुरुआत करें। अपने पार्टनर के शरीर को समझे। उन्हें किस दें, उन्हें सब जगह प्यार करें। पेनिस अंदर डालने से पहले समय लें और एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम बिताए। अगर आप मास्टरबेट कर रहे हैं, तो भी धीरे धीरे शुरू करे।

स्टेप 3: रुकें 

जब आपको लगे कि अब आपका वीर्यपात बस होने ही वाला है, तो रुके। अपने पार्टनर से थोड़ा दूर हटें और रिलैक्स करें। यह सबसे जरूरी चरण है।अगर आप मास्टरबेट कर रहे हैं, तो एक बार रुके। किसी ऐसे चीज पर ध्यान दें जो सेक्सुअल ना हो। जैसे अपने पार्टनर की सांस, कोई अच्छी याद, मैथ्स से जुड़े कैलकुलेशन। ऐसा कुछ भी जो आपके दिमाग को डायवर्ट करता हो।

स्टेप 4: लंबी सांस लें 

जब आप रुक रहे हैं, तो अपने सांस पर ध्यान दें। गहरी सांस ले क्योंकि इससे बैचेनी कम होती है, और शरीर अच्छे से रिस्पॉन्स देता है। इसको बार बार करें और आपको अच्छा लगेगा। 

स्टेप 5: दोबारा शुरू करें 

जब आपको लगे कि शीघ्रपतन होने वाला है, तो दोबारा से एक दूसरे के साथ कडलिंग शुरू कर दें। लेकिन याद रखे की दोबारा से शुरू करने में भी आपको सब चीजें धीरे धीरे ही करनी है। 

स्टेप 6: दोहराए जब तक जरूरी लगे

अगर आपको लगे कि अब आप क्लाइमैक्स तक पहुंचने वाले हैं तो रुकने में हिचकिचाए नहीं। इससे आपको शीघ्रपतन होने की संभावना कम होगी।

यह कैसे मदद करेगा? 

तो, स्टार्ट और स्टॉप तरीका एक गेम चेंजर क्यों है, उन लोगों के लिए जिन्हे शीघ्रपतन की समस्या है? यहां कुछ जरूरी बाते दी गई है: 

सेक्स टाइम को बढ़ाता है: स्टार्ट और स्टॉप से आपको क्लाइमैक्स को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और इससे सेक्स टाइम बढ़ेगा। इसका आपको और आपके पार्टनर के लिए प्लेजर ज्यादा होगा।

बैचेनी कम होगी: शीघ्रपतन के कारण सेक्सुअल परफॉर्मेंस में गिरावट आती है। इस तरीके को अपनाने से आपको अपने आप पर कॉन्फिडेंस आएगा और आपको बेचैनी कम करने में भी मदद मिलेगी।

पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग: इस तरीके से आ अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे।

सेटिस्फेक्शन में बढ़ोतरी:जब सेक्स लंबे टाइम चलेगा तो एक दूसरे को आप ज्यादा खुश कर पाएंगे।

महिला पार्टनर के ओर्गास्म पर फोकस:जब आप स्टार्ट और स्टॉप तरीका अपनाएंगे तो आपकी पार्टनर को भी अच्छा लगेगा। इस दौरान आप उनके क्लिटोरिस (अगर महिला है) पर फोकस करके और ओरल सेक्स (दोनों महिला या पुरुष) देकर उनको भी ओर्गास्म तक ले जा सकते हैं।

कोई दवाई नही: स्टार्ट और स्टॉप तरीका एकदम आसान है। इसमें दवाओं की जरूरत भी नहीं पड़ती।

प्रैक्टिस से बनेंगे परफेक्ट

स्टार्ट और स्टॉप तरीका थोड़ा मुश्किल लग सकता है शुरू शुरू में - लेकिन घबराएं नहीं। धीरे धीरे सब ठीक होगा प्रैक्टिस करते रहो।  इससे आपका सेक्स टाइम भी बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को ज्यादा जान पायेंगे। 

इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ तरीके:

अपने पार्टनर से बात करें: अपने पार्टनर को बताएं की आप अपने अंदर कुछ बदलाव ला रहे हैं, जिसमें उन्हें आपकी जरूरत है।

ध्यान भटकाएं: कुछ ऐसी बातों की लिस्ट बनाए जो सेक्स से न जुड़ी हो। यह आपको सेक्स के दौरान मदद करेगी।

अकेले प्रैक्टिस करें: आप इसे मास्टरबेशन के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपने शरीर को जान पायेंगे।

रिलैक्स रहे: आप जितना ज्यादा रिलैक्स रहेंगे आप उतना अच्छा सेक्स कर पाएंगे इसलिए योग या मेडिटेशन की मदद ली जा सकती है।

इसलिए स्टार्ट और स्टॉप एक शानदार तरीका है, जिससे आपको शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। याद रखएं कि इसे आपको प्रैक्टिस के साथ लंबे वक्त तक करना होगा।

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>