छुपा हुआ पेनिस
पुरुष अकसर अपने पेनिस के साइज को लेकर चिंतित रहते हैं। जबकि आपके पेनिस का कुछ हिस्सा तो आपको दिखता ही नहीं है। पेनिस का जितना हिस्सा आप देख सकते हैं, उससे दुगुना बड़ा पेनिस का साइज होता है। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि पेनिस का केवल आधा हिस्सा ही दिखाई देता है। तो ये एक सीक्रेट हिस्सा है, जो हमारे अंदर काम कर रहा है।
इस छुपे हुए हिस्से का हमारे शरीर में महत्वपूर्ण काम है- ये पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को एक साथ जोड़े रखने का काम करता है। जैसे किसी कार का इंजन, जो दिखाई नहीं देता लेकिन उसे बिना कार चल भी नहीं सकती।

पेनिस की बायोलॉजी
पेनिस के अंदर वाले हिस्से के नाम भी थोड़े अजीब हैं, जैसे- "corpus cavernosum" और "corpus spongiosum." ये सुनने में किसी साइंस फिक्शन मूवी की तरह लग सकते हैं लेकिन ये शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं।
"corpus cavernosum" तो सेक्स के दौरान एक सुपरहीरो की तरह काम करता है। वहीं "corpus spongiosum" तो एक बॉडीगार्ड की तरह काम करता है। ये यूरिन और सीमेन को निकालने का रास्ता है।
तो, अगर हम पेनिस के छुपे हुए हिस्से को नहीं देख रहे हैं लेकिन ये काफी शानदार काम करता है।

खड़ा होने में मददगार
आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है कि पेनिस का अधिकांश हिस्सा अंदर छुपा हुआ है लेकिन ये किसी पुरुष के शरीर को सही तरह से चलाने के लिए बेहद जरुरी है। ये छुपा हुआ हिस्सा ही सीमेन और वीर्यपात में मदद करता है।
जैसे किसी मशीन में कोई खास फिचर होता है लेकिन हम उसे नहीं देख पाते मगर वो मशीन को चलाने के लिए बहुत जरुरी होता है। तो कुछ ऐसा ही शरीर के अंदर भी है। तो पेनिस के बारे में ये सारी बातें जानकर अच्छा लगा होगा कि हमारा शरीर कितने अलग तरह से काम करता है। याद रखें आप अपने पेनिस का केवल आधा हिस्सा ही देखते हैं क्योंकि बाकी का आधा हिस्सा तो अंदर काम कर रहा होता है।
कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube और Twitter पे भी हैं!