First time sex
Shutterstock/India Picture

पहली बार सेक्स: क्या है सबसे 'मज़ेदार' तरीका

द्वारा Kate R फरवरी 1, 03:21 बजे
पहली बार सेक्स का हर किसी की ज़िन्दगी में एक ख़ास महत्त्व है, फ़िर चाहे आप उस व्यक्ति के साथ लम्बे समय से रिश्ते में हों या फ़िर अभी मिले होंI वैसे तो इसके कोई ख़ास नियम नहीं हैं लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जिन को अगर ध्यान में रखा जाए तो वो आपके अनुभव को सुखद और सहज बनाने में एक महत्त्वपूर्ण किरदार निभा सकती हैंI
सहमति

पहली बार सेक्स में सबसे महत्वपूर्ण है दोनों साथियों की आपसी सहमति होना! क्या आपका साथी केवल आपको खुश रखने के लिए आपके साथ यौन संबंध बना रहा है या फ़िर वो खुद भी यह करना चाहता है? इस बात की पुष्टि के लिए आप अपने साथी से यह बात साफ़-साफ़ भी पूछ सकते हैं कि वो सेक्स क्यों करना चाहते हैंI अगर आपको लगे कि वो अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं या उन्हें संकोच हो रहा है तो बेहतर यही होगा कि आप उनके साथ ज़बरदस्ती ना करेंI ध्यान रहे कि ज़बरदस्ती सिर्फ़ शारीरिक ही नहीं होती, अपने साथी को सेक्स के लिए मनवाना भी ज़बरदस्ती ही कहलायेगाI अगर यौन क्रिया के दौरान कभी भी आप या आपका साथी किसी चीज़ को लेकर असहज महसूस करें तो आप या आपका साथी उसी समय दूसरे को मना कर सकते हैंI इसके अलावा गुदा मैथुन या मुख मैथुन के बारे में एक दूसरे के विचार पहले से जान लेना भी आप दोनों के पहले सेक्स अनुभव को और बेहतर बनाएगाI

सुने और समझें

यह निर्णय अपने साथी पर छोड़ दें कि वो क्या चाहता/चाहती हैI आपका साथी क्या चाहता है और क्या नहीं यह समझना आपके लिए उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि यह जानना कि आप क्या चाहते हैंI अगर आपके कुछ करने से आपके साथी को असहजता महसूस हो रही है तो तुरंत रुक जाएँ और अगर आपके साथी की किन्ही बातों या प्रतिक्रियाओं से आप असहज महसूस हो रहे हैं तो यह बात उन्हें स्पष्ट शब्दों में समझाना आप दोनों के लिए बेहतर होगाI

फोरप्ले

दोस्तों फोरप्ले को नज़रअंदाज़ ना करें! योनि-लिंग सेक्स के सन्दर्भ में तो यह और भी अहम् हो जाता है क्यूंकि फोरप्ले जितना ज़्यादा होगा उतनी ही एक लड़की की योनि में नमी बढ़ेगी और उसका शरीर उतनी जल्दी सेक्स के लिए तैयार हो जाएगाI इससे लड़को को भी अपना शिश्न उन्नत करने में सहायता मिलती हैI हालांकि, लड़कों और लड़कियों की कामोत्तेजित होने की गति में काफ़ी अंतर होता है - जहाँ लड़के जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं वहीँ लड़कियों को उत्तेजित होने में समय लगता है - इसलिए लड़को के लिए तो फोरप्ले करना और भी ज़्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाता है!

फोरप्ले करने का सबसे सरल तरीका है चुम्बन - एक दूसरे को चूमने से पूरी शरीर में एक झुरझुरी पैदा होती है और यह आपके पेट में अजीब सी संवेदना उत्पन्न करता हैI आम तौर पर, लड़कों की तुलना में लड़कियों को इसमें ज़्यादा मज़ा आता हैI हालांकि यह सभी के लिए सही नहीं हो सकताI

स्वयं और पारस्परिक हस्तमैथुन

किसी और के शरीर को स्पर्श करने और प्यार करने से पहले अपने शरीर के साथ सहज हो जाना बेहतर होगाI अपने आप को स्पर्श करें और यह पता लगाने की कोशिश करें कि कहाँ स्पर्श करने से आपको ज़्यादा मज़ा आता हैI यदि आप अपने शरीर को अच्छी तरह से जानते-समझते हैं और ओर्गास्म प्राप्त कर सकते हैं, तो यह आपके लिए अपने साथी के सामने अपनी इच्छाओं को व्यक्त करना और उन्हें यह बताना कि आप क्या चाहते हैं काफ़ी आसान बना देगाI

अपनी उंगलियों को ढीले छोड़ें और अपने साथी के शरीर को स्पर्श करेंI यह प्रत्याशा और इच्छा पैदा करता है और अपने साथी को उत्तेजित करने का यह एक शानदार तरीका हैI यदि आपका साथी आपके स्पर्श के साथ सहज है, तो उसके लिंग या योनि के साथ खेलना शुरू करें। खुद ओर्गास्म चाहने या मांगने से पहले यदि आप अपने साथी को ओर्गास्म देंगे तो उन्हें ज़्यादा खुशी होगीI

मुख मैथुन

योनि प्रवेशित से पहले अगर आप अपने साथी को पूर्ण रूप से कामोत्तेजित करना चाहते हैं तो मुख मैथुन से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकताI जहां पुरुषों का शिश्न तो इस बारे में सोचने मात्र से ही सख्त हो जाता है, वहीँ इससे महिलाओं की योनि में भी नमी पैदा होती है जो बेहतरीन सेक्स अनुभव के लिए बेहद अहम् हैI यहाँ एक और बात जो ध्यान योग्य है वो यह कि केवल योनि प्रवेशित सेक्स से महिलाओं को ओर्गास्म प्राप्ति होना काफ़ी मुश्किल हो सकता है लेकिन मुख मैथुन इस मुश्किल काम को बेहद आसान बना सकता हैI इसके अलावा योनि प्रवेशित सेक्स की तुलना में मुख मैथुन एक महिला के लिए ज्यादा अनुभव होता है।

गुदा मैथुन

गुदा मैथुन के बारे में सबसे पहली और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक व्यक्ति इसके साथ सहज नहीं हो पाताI लेकिन फ़िर भी अगर आप और आपका साथी इसे करना चाहते हैं तो हमारी राय यही होगी कि लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करना ना भूलेंI गुदा सेक्स के लिए दोनों साथियों का इसके साथ सहज होना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है क्यूंकि अगर इसे सही तरीके से नहीं किया गया तो यह एक या दोनों साथियों को शारीरिक क्षति भी पहुंचा सकता है।

सेक्स खिलौनें

क्या आप उन पुरुषों में से हैं जो चादर के नीचे वाइब्रेटर को देख कर अपने साथी से घृणा करने लग जाते हैं या फ़िर आप उन महिलाओं की श्रेणी में आती हैं जो बैडरूम में सेक्स डॉल को देखकर आसमान सर पर उठा लेती हैं? सेक्स खिलौनों से कुंठा करना या उनको लेकर नाराज़ होने का कोई फ़ायदा नहीं होगाI आपको यह सोच कर भी परेशान होने की कोई ज़रुरत नहीं है कि अब आपके साथी को आपकी कोई ज़रुरत नहीं हैI इस सबके विपरीत, सेक्स के खिलौनें बेडरूम में आपके सेक्स अनुभव में दुगुनी-चौगुनी बढ़ोतरी पैदा कर सकते हैंI वाइब्रेटर की मदद से अपनी महिला साथी को ओर्गास्म का सुख देना उँगलियों से कहीं आसान और कहीं बेहतर अनुभव होगाI तो अगली बार वैलेंटाइन्स डे पर या उसके जन्मदिन पर उसे एक वाइब्रेटर उपहार के रूप में दीजिये और संभावना यही है कि वो आपको और आपके दिए गए उपहार को हमेशा याद रखेगी!

गर्भनिरोधक

गर्भनिरोधक भी महत्त्वपूर्ण हैंI फ़िर चाहे वो पुरुषों के सन्दर्भ में कंडोम की बात हो या महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक गोलियांI पहली बार सेक्स करने से पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना ना भूलेंI कंडोम बेहद ज़रूरी है - यह ना केवल गर्भनिरोधक के रूप में कार्य करते हैं बल्कि एसटीडी से भी आप दोनों की सुरक्षा करते हैंI इसलिए सेक्स करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास कंडोम उपलब्ध हैI यह लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए ही फायदेमन्द हैI

सेक्स बेहतर होता जाता है

पहली बार जब आप सेक्स करेंगे तो संभावना यही है कि आपका अनुभव कोई बहुत यादगार नहीं होगाI हो सकता है कि सारी प्रक्रिया पलक झपकते ही पूरी हो जाएI यह भी ध्यान रहे कि असल जिंदगी में सेक्स पोर्न फिल्मों में दिखाए जाने वाले सेक्स से कहीं अलग होता हैI महिलाओं के लिए - हो सकता है कि आपका ओर्गास्म हो, या यह भी हो सकता है कि ना होI यह बिल्कुल सामान्य है लेकिन और अभ्यास के साथ यह और बेहतर होता जाएगाI

तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल किया गया है

तो कैसा था आपका पहला अनुभव? अपनी कहानी हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स के साथ साझा करेंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर जाएं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Relax, Sahil beta! It's not really that uncommon to ejaculate prematurely. Pay attention to your partner's body, understand it. See, the more turned on you are, the more likely you are to ejaculate. In such a situation, it's important to focus on the partner's body and foreplay. Also, you can masturbate before sex at an interval that it takes you to become erect again. Using condoms can also help in prolonging erections. https://lovematters.in/en/news/premature-ejaculation-top-five-facts If you would like to join in on a further discussion on this topic, join our discussion board, ‘Just Ask’ https://lovematters.in/en/forum
Sudip bete, garbhnirodhan ke kai upaye hain jinhe aap apni suvidha ke mutabiq le sakte hain woh aap yaha padh sakte hai: https://lovematters.in/hi/resource/birth-control Inke baare mein apne doctor ki salaah lijiye. Lekin yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarikay ke mukabley Condom ka istemal hi easy aur safe tareeka hai. Isse unchahe garbh ke saath saath yon sakramad ke khatre se bhi bacha ja sakta hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aditya bete hastmaithun se ling ke size par koi asar nahi hota hai. Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
namskar aantiji. meri wife or me jab sex karne ki kosis karte he to use bahut pain full hota he. iski vajah se ham abhi sex nahi karpaye he. or meri wife ki yoni or aas pas ki jagah jyada Dry reta he. is liye muje kuchh cream or lubricant suggest kijiye aantiji please help me.
Bete yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So Jald baazi mat keejiye, phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed For happy sex https://lovematters.in/hi/news/secret-happy-sex-right-lubricant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi aa jate hain na? Tension ya pressure ke karan bhee ling me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki kisi bhi sexual activity ya ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>