dating
Shutterstock/India Picture

पहली नज़र में ही उससे प्यार हो गया : क्या यह संभव है?

द्वारा Sarah जुलाई 16, 02:23 बजे
क्या आप जानना चाहते हैं कि जिस लड़के या लड़की के साथ आपने डेटिंग शुरु की है यह वही है जिसकी आपको तलाश थी? शोधकर्ताओं का दावा है कि 'पहली बार' वाला सेक्स इस में आपका खासा सहायक हो सकता हैI

क्या यही है वो?

आपकी क्लास में एक लड़का है और आप दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। कम से कम आपको तो यही लग रहा हैI लेकिन रात में बिस्तर पर लेटे लेटे रोज़ आपकी आँख यही सोचते हुए लगती है कि 'क्या वो भी आपके बारे में ऐसा ही सोचता है?, क्या आप दोनों सच में एक दुसरे के लिए बने हैं? सीधे शब्दों में कहें तो क्या यही है आपका सफ़ेद घोड़े वाला हमसफ़र?

कौन ऐसा होगा जो अपने साथी के बारे में यह सब नहीं जानना चाहेगा? हमें विश्वास आपको भी यह उत्सुकता होगी और अगर आप यह लेख पढ़ रहे हैं तो आपको बता दें कि आपकी किस्मत के सितारे आज बुलंदी पर हैं क्योंकि शोधकर्ताओं का एक समूह उस ख़ास चीज़ के बारे में जानने को उत्सुक है जिसे रोमांस पर होने वाले अधिकांश अध्ययनों में अनदेखा कर दिया जाता है - एक प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत वाला वो खुशनुमा चरण जब जोड़े एक दूसरे को जानना पहचानना शुरु करते हैं - और यही वो अंतर है जो बता सकता है कि क्या रिश्ता टिकेगा या डूबेगाI  

कुछ दिनों का रोमांस या फिर …?

हाल ही हुए शोध में कुछ दिनों के रोमांस और लम्बे समय तक चलने वाले रिश्तों  के बीच के अंतर के बारे बताया गया है। असल में जो एक बात शोधकर्ताओं की उत्सुकता का विषय था वो यह कि क्या कुछ दिनों चलने वाले रोमांस और एक लम्बे रिश्ते के शुरूआती एक दो हफ़्तों में कुछ अंतर होता है?

इस सवाल के जवाब के लिए शोधकर्ताओं ने सभी उम्र के लगभग 800 लोगों को शामिल किया। सर्वे में उनसे उनके पूर्वे में रहे लघु और दीर्घकालिक रिश्तों से जुड़े कई सवाल थेI सर्वे पूरा होने के बाद शोधकर्ता दोनों तरह के रिश्तों के बीच के अंतर को खोजने में जुट गये।

प्यार हुआ इकरार हुआ... 

उन्होंने पाया कि पहली नज़र में दोनों तरह के रिश्तों में कोई ख़ास अंतर नहीं दिखता है। प्रमुख शोधकर्ता पॉल ईस्टविक ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया कि शुरुआत में ऐसे कोई भी लक्षण नहीं पाए गए जिनसे अनुमान लगाया जा सके कि ये रिश्ता कुछ दिन तक ही चल पायेगा या लम्बा टिकेगा।

उदहारण के लिए, शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ दिन रोमांस करने वाले और लम्बे समय तक प्यार करने वालों के बीच कुछ महत्वपूर्ण चीजें भी एक जैसी होती है जैसे कि एक दूसरे के साथ सेक्स करने की इच्छा।

दोनों ही तरह के रिश्तों में पार्टनर शुरुआत में एक दूसरे के काफ़ी करीब होते हैं। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है प्यार का खुमार बढ़ता जाता है या धीरे धीरे कम होता जाता हैI जिन रिश्तों में खुमार बढ़ रहा होता है वो दिन प्रतिदिन गंभीर होते जाते हैं वहीं बाकी रिश्ते अपने अंजाम की ओर चल पड़ते हैं

सेक्स से होगा फैसला?

जब दोनों पार्टनर आपस में सेक्स करना शुरु करते हैं, तब उन्हें इस बात के संकेत मिल सकते हैं कि इस शख़्स के साथ लम्बे समय तक रिश्ता कायम रखा जा सकता है या नहीं

ईस्टविक बताते हैं कि लोग जब पहली बार अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो उन्हें लगता है कि, ‘वाह यह तो बहुत अच्छा है। कुछ लोग उन अनुभवों को लम्बे रिश्तों में बदलने की कोशिश करते हैं। जबकि दूसरे जिन्हें इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है उन्हीं के रिश्ते ज्यादा दिन नहीं टिकते हैं।

इस दौरान रिश्तों में एक और अंतर् नज़र आने लगता है और वो यह कि दोनों पार्टनर एक दूसरे की कितनी देखभाल करते हैं और एक दूसरे के प्रति कितने आकर्षित हैंI देखा जाए तो सेक्स होने के बाद ऐसा होना स्वाभाविक ही कहा जाएगाI

तो आखिर इस रिसर्च से क्या निष्कर्ष निकला जाए? शायद यह कि आप कभी भी एक नज़र में ये नहीं बता सकते कि सामने वाला आपके लिए सबसे अच्छा साथी' है या नहींI इसे पूरी तरह जानने समझने में कुछ वक़्त लग सकता है। समझदारी यही है कि छोटी छोटी बातों पर अपने नए साथी से अलग होने के बजाय, अपनी सोच को थोड़ा बड़ा करिये और देखिये कि चीजें आगे कैसे बदल सकती हैं।

सन्दर्भ: व्हाट डू शॉर्ट-टर्म एंड लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप्स लुक लाइक? बिल्डिंग द रिलेशनशिप कोआर्डिनेशन एंड स्ट्रेटेजिक टाइमिंग (ReCAST) मॉडलI जॉर्नल ऑफ़ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी

गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या पहली बार मिलते समय आप ये जानते थे कि आगे चलकर यही आपके पार्टनर होंगे? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>