पास जाने का मन था पर कदम रुक गए! क्यों?

पास जाने का मन था पर कदम रुक गए! क्यों?

ऑक्सीटोसिन हार्मोन को अक्सर “लव हार्मोन” कहा जाता है। लोग सोचते हैं कि यह किसी को बहुत रोमांटिक या आकर्षक बना देता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह लड़कों को बहुत ज्यादा रोमांटिक और वफादार बना देता है।

असल में कुछ नये शोध के मुताबिक यह हार्मोन लड़कों को अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहने और दूसरे लोगों के प्रति कम आकर्षित होने में मदद कर सकता है। ये बिल्कुल नयी बात है क्योंकि पहले लोग इसे केवल प्यार जगाने वाला हार्मोन ही मानते थे!

मान लीजिए आप किसी बार में हैं और आपको कोई लड़की पसंद आ जाती है। आप उससे बात करने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन कितनी दूरी पर रुकना सही होगा? इसी चीज़ को समझने के लिए जर्मनी में एक स्टडी की गई।

कमिटेड लड़के दूरी बनाकर रखते हैं

इस शोध में 57 लड़कों को शामिल किया गया, जिनमें कुछ सिंगल थे और कुछ रिलेशनशिप में थे। उन्हें पहले ऑक्सीटोसिन दिया गया और फिर एक आकर्षक महिला से बात करने को कहा गया।

शोधकर्ताओं को लगा था कि ऑक्सीटोसिन लेने के बाद लड़के ज्यादा करीब जाने की कोशिश करेंगे लेकिन हुआ इसका उल्टा।

जो लड़के पहले से रिलेशनशिप में थे, उन्होंने उस महिला से 10-15 सेंटीमीटर ज्यादा दूरी बनाकर रखी, यानी वे सिंगल लड़कों की तुलना में थोड़ा दूर रहे।

ऑक्सीटोसिन सिर्फ “लव हार्मोन” नहीं है

मीडिया में इसे “लव हार्मोन” या और भी दूसरे नामों से जाना जाता है लेकिन यह सिर्फ आकर्षण बढ़ाने वाला हार्मोन नहीं है। यह पार्टनर के प्रति वफादारी को भी मजबूत कर सकता है। इसका ये मतलब है कि ये पार्टनर को आपके लिए कमिटेड बना सकता है, यानी कि वो सिर्फ आपके ही प्यार में डूबा रह सकता है!

असल जिंदगी में ऑक्सीटोसिन कैसे बढ़ता है?

शोध में तो इसे स्प्रे के जरिए दिया गया था लेकिन असल जिंदगी में यह अपने आप बढ़ता है। जैसे-

  • पार्टनर के साथ समय बिताने से
  • गले लगाने या छूने से
  • सेक्स के दौरान (पुरुष और महिला दोनों में)
     

पर्सनल स्पेस भी मायने रखता है

जब दो लोग पहली बार मिलते हैं, तो उनके बीच की दूरी कई चीज़ों पर निर्भर करती है। अगर लड़की पहले बात शुरू करे या आंखों में देखे, तो लड़का थोड़ा दूरी बनाए रख सकता है।

पर्सनल स्पेस यानी दो लोगों के बीच की शारीरिक दूरी भी होती है।

  • प्यार करने वाले लोगों के बीच यह दूरी कम होती है
  • लेकिन नए या अनजान लोगों के साथ ज्यादा दूरी रखना आरामदायक लगता है
     

कुल मिलाकर, यह शोध बताता है कि ऑक्सीटोसिन सिर्फ आकर्षण नहीं बढ़ाता बल्कि रिलेशनशिप में वफादारी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

 

कोई सवालहमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (LMके साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पर भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments