Good girl
Shutterstock/mentatdgt

क्या 'अच्छी' लडकियां सेक्स में भी 'अच्छी' हों सकती हैं?

द्वारा Sarah अप्रैल 13, 11:17 पूर्वान्ह
आपकी क्लास में एक लड़की है जो आपकी बहुत अच्छी दोस्त हैI आपको वो लड़की बहुत अच्छी लगती है लेकिन आप उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकतेI क्यों? क्यूंकि वो आपको बेहद मासूम और भोली लगती हैI कहीं ऐसा तो नहीं कि आपकी यह सोच एक शानदार दोस्ती को लाजवाब रोमांस में बदलने से रोक रही है?

सेक्स के लिए कुछ ज़्यादा ही मासूम?

 कई पुरुषों की धारणा है कि महिलाएं दो प्रकार की होती हैं: भोली भाली, मासूम जो सेक्स के नाम से ही घबरा जाती है और कामोत्तेजक, चालाक जो अच्छे सेक्स का भण्डार होती हैI इस सोच को मैडोना-व्होर डिकोटॉमी का नाम दिया गया हैI इज़राइल में एक अध्ययन किया गया जिसने इस सोच का रोमांटिक रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभावों के ऊपर प्रकाश डालाI

अध्ययन में, 100 से लड़को ने महिलाओं और सेक्स से जुड़े सवालों के जवाब दिएI उदाहरण के लिए, शोधकर्ताओं ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि एक महिला में दोनों गुण हो सकते हैं - कामुकता भी और अच्छा भरण पोषण करना भीI उनसे यह भी पूछा गया कि क्या एक वर्जिन लड़की ज़्यादा गुणी होती है?

अध्ययन में हिस्सा लेने वाले लोगों ने लिंग भूमिकाओं के बारे में भी राय रखीI जैसे कि क्या वो मानते हैं कि पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक प्रभावशाली हैं और महिलाओं को संरक्षित करने की आवश्यकता हैI

गंभीर परिणाम?

अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों की सोच लिंग भूमिकाओं को लेकर दृढ़ है - उदाहरण के लिए यह मानना कि पुरुषों को प्रभावी होना चाहिए और महिलाओं को उनकी देखभाल करना चाहिए - वही लोग हैं जो मानते हैं कि भोली भाली और मासूम महिलाएं कामुक नहीं होतीI

शोधकर्ताओं के अनुसार इस मानसिकता की वजह से पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैंI अगर कोई पुरुष ऐसी सोच रखता है तो उसके लिए एक महिला का मूल्य और उपयोगिता सेक्स के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले खिलौने जितना ही होता हैI

यह उस तरह के दोहरे मापदंडो को भी बढ़ावा देता है कि सेक्स के दौरान पुरुष जो उसका मन करे वो कर सकता है लेकिन महिला को यह आज़ादी नहीं हैI

दुखद रिश्ते

अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता की माने तो लड़को के लिए भी कुछ महत्त्वपूर्ण नतीजे सामने आये हैंI 'इन पुरुषों को उन महिलाओं की ओर आकर्षित होने में कठिनाई हो सकती है जिन्हें वो पसंद करते हैं या फ़िर उन महिलाओं से प्यार करने में मुश्किल आती है जिनके साथ वो शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैंI मतलब यह कि वे अपने संबंधों में कभी भी खुश नहीं हो सकते।

अब हम वापस आपकी क्लास की उस लड़की की ओर चलते हैंI आपको वो अच्छी लगती है और आप दोनों का घंटो बातें करना जैसे सभी लक्षण आपके और उसके बीच एक शानदार रोमांटिक रिश्ते का संकेत दे रहे हैंI अगर फ़िर भी कोई चीज़ आपको आगे बढ़ने से रोक रही है तो शायद आपको इस बात पर गौर करना चाहिए कि पुरुषों और महिलाओं की भूमिकाओं के बारे में आप क्या विचार रखते हैंI

सन्दर्भ: द मैडोना-व्होर डिकोटॉमी: मेन हु परसीव वोमेनस नरचरेन्स एंड सेक्शुअलिटी एस मुचुअली एक्सक्लूसिव एंडोर्स पेट्रीअर्की एंड शो लोअर रिलेशनशिप सटिस्फैक्शनI

*तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल हुआ है 

क्या आप भी यह मानते हैं कि 'बुरी लड़कियां ज्यादा सेक्स करती हैं? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ अपने विचार साझा करेंI अगर आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>