Why do men get erection during sleep?
Pexels/Photo by Lucas Andrade/Person in photo is a model

पुरुषों को नींद के दौरान इरेक्शन क्यों होता है?

कई पुरुषों को रात में सोते समय इरेक्शन का अनुभव होता है। एक स्वस्थ पुरुष को रात में सोते समय 3 से 5 बार इरेक्शन होना आम बात है। क्या यह सामान्य है? ऐसा क्यों होता है? आइए इस लेख में और समझते हैं।

नींद के दौरान क्या होता है?

जब पुरुष सोते हैं, तो उनका शरीर विभिन्न चरणों से गुजरता है। इनमें से एक चरण को रैपिड आई मूवमेंट (REM) नींद कहा जाता है, जिस दौरान मस्तिष्क/ब्रेन बहुत एक्टिव होता है, और सपने आते हैं। इस समय के दौरान, पुरुषों को अक्सर इरेक्शन होते हैं। ये इरेक्शन सेक्सुअल/यौन सपनों या भावनाओं के कारण नहीं होते हैं बल्कि नींद का एक नार्मल हिस्सा होते हैं।

क्या यह सामान्य है?

हां, ऐसा होना बिलकुल नार्मल है और इसके बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। एक स्वस्थ पुरुष के लिए रात में सोते समय 3 से 5 बार इरेक्शन होना आम बात है। 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुषों में ये इरेक्शन रात को हो सकते हैं। रिसर्च के जरिये भी यही साबित होता है की  ऐसा होना नार्मल है।  

ऐसा क्यों होता है? 

लिंग स्वास्थ्य: रात्रि इरेक्शन उचित रक्त प्रवाह सुनिश्चित करके लिंग के ऊतकों/नसों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ऊतकों को ऑक्सीजन युक्त, लचीला और स्वस्थ रखता है।

इरेक्टाइल फंक्शन चेक: माना जाता है कि ये इरेक्शन शरीर का अपने इरेक्टाइल फंक्शन की जांच करने का तरीका है। यह नींद के दौरान स्वचालित रूप से होने वाली नियमित स्वास्थ्य जांच की तरह है।

टेस्टोस्टेरोन का स्तर: सुबह में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सबसे अधिक होता है, जिसके कारण पुरुष अक्सर इरेक्शन के साथ जागते हैं। हालांकि, रात्रि इरेक्शन टेस्टोस्टेरोन के स्तर के बावजूद हो सकते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि अन्य कारक भी महत्वपूर्ण हैं।

स्वस्थ लिंग का संकेत

ऐसा अक्सर रात को होना यह संकेत हैं कि एक पुरुष का यौन स्वास्थ्य अच्छा है। डॉक्टर कभी-कभी इन इरेक्शन की निगरानी करने और इरेक्टाइल फंक्शन का आकलन करने के लिए नॉक्टर्नल पेनाइल ट्यूमेसेंस (NPT) नामक एक परीक्षण का उपयोग करते हैं। रात्रि इरेक्शन की अनुपस्थिति हार्मोनल असंतुलन, तंत्रिका/ब्लड वेसल क्षति, जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत दे सकती है।

आम मिथक

कुछ लोग सोचते हैं कि रात को इरेक्शन हमेशा यौन सपनों के कारण होते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। वे नींद का एक सामान्य हिस्सा हैं। अगर किसी को यह याद नहीं रहता तो इसका मतलब ये नहीं है की रात को इरेक्शन  हुआ ही नहीं।बहुत से लोगों को इस  बारे में सुबह तक कुछ याद भी नहीं रहता।  

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>