Romance couple
Shutterstock/India Picture

पुरुष भी मानते हैं, रोमांस के बिना प्यार अधूरा है  

द्वारा Sarah फरवरी 19, 10:49 पूर्वान्ह
जब प्यार और रिश्तों की बात आती है तो क्या आप बता सकते हैं कि लड़के और लड़कियां अपने यौन जीवन को रंगीन बनाने और एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताने के लिए कौन से आम तरीके अपनाते हैं? इस विषय पर अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में रोचक निष्कर्ष सामने आये हैं। जानने के लिए नीचे पढ़ें।

अपने यौन जीवन और संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आप क्या करते हैं? कुछ लोग अपने पार्टनर के नितम्बो पर थप्पड़ जड़ कर कामोत्तेजित होते हैं तो कुछ कमरे में मोमबत्ती की हल्की रोशनी करकेI अब आप यह जानने के लिए उत्सुक हो रहे होंगे कि आपकी यौन रूचि दूसरों से कितनी मेल खाती है।

आप ही के तरह कुछ अमेरिकी शोधकर्ताओं के लिए भी यह एक कौतहूल का विषय बन रहा थाI ऐसा नहीं था कि इस विषय पर पहले शोध नहीं हुए थे लेकिन वो सारे केवल योनि संभोग और हस्तमैथुन जैसी चीज़ों पर ही सीमित थेI यह पहला शोध था जिसमें कई तरह की यौन गतिविधियों (लगभग 32) के बारे में बताया गया। इसमें डिल्डो से लेकर सेक्स के दौरान पार्टनर को बांधने जैसी गतिविधियां शामिल थीं।

लेकिन शोधकर्ता और भी जानना चाहते थेI उन्होंने अध्ययन में भाग लेने वाले 2000 से अधिक पुरुषों और महिलाओं से यह जानकारी भी ली कि सेक्स और रोमांस से जुड़े 50 व्यवहारों में से उन्हें कौन सा सबसे ज्यादा आकर्षक लगता हैI

रूढ़ियों को तोड़ना

अगर यौन व्यवहार की बात करें तो निष्कर्ष यह निकला कि महिला और पुरुष अपने यौन जीवन में सेक्स से कहीं ज्यादा रोमांस और एक दुसरे के प्रति स्नेह को अधिक आकर्षक मानते हैं। इसमें एक दूसरे को गले लगाना, चूमना, सेक्स के दौरान मीठी बातें करना और कैंडल या रोमांटिक म्यूजिक के साथ मूड बनाना जैसी बातें शामिल हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता डेबी हर्बेनिक ने बताया कि आम धारणा के विपरीत पुरुषों को भी रोमांस और लाड प्यार ही ज्यादा कामुक लगता है।


मुख से गुदा मैथुन तक

इसका मतलब यह नहीं निकालें कि अमरीकी जनता को सेक्स पसंद नहीं हैI आपको जानकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि अध्ययन के अनुसार योनि संभोग, मुख मैथुन करना या करवाना (दोनों 80 प्रतिशत से अधिक) और आपसी हस्तमैथुन ( लगभग 55 प्रतिशत) जैसी गतिविधियां महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे के साथ सामान्य रुप से करते हैं।

सार्वजनिक जगहों पर सेक्स (43 प्रतिशत से अधिक लोग करते हैं) करना और गुदा संभोग (43 प्रतिशत पुरुष करते हैं, 37 प्रतिशत महिलाएं करवाना पसंद करती हैं) भी महिला और पुरुष दोनों की पसंद की सूची में काफ़ी ऊपर हैं।

बेशक, लड़के और लड़कियों के बीच बहुत अंतर है। शोध के अनुसार 75 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी सेक्सी कपड़े ज़रूर पहनती हैं और इनमें से आधी डिल्डो का इस्तेमाल कर चुकी हैं।

सेक्स के विचित्र रूप

लड़कों को अपने पार्टनर के पैर की उंगलियों या तलवों ( 25 प्रतिशत लड़के और 11 प्रतिशत लड़कियां) को चूमना ज्यादा पसंद होता है। हर चार में से एक महिला और पुरुष एक दूसरे को नंगी फोटो भेजते हैं। वहीं करीब 40 प्रतिशत लड़के और 27 प्रतिशत लड़कियां नंगी फोटो देखने के शौकीन हैं।

निष्कर्ष में पाया गया कि सेक्स के अन्य विचित्र रूप भी बहुत असामान्य नहीं हैं। हर चार में से एक महिला और पुरूष सेक्स के दौरान रोल प्ले (किसी और की एक्टिंग करना जैसे नर्स या टीचर) करने वाली गतिविधि करते हैं। लगभग इतने ही प्रतिशत लोग सेक्स के दौरान पार्टनर को बांधने वाली गतिविधि भी अपनाते हैं। मोटे तौर पर 30 फीसदी लोग अपने जीवन में कभी न कभी स्पैंक ( किसी चपटी चीज से पार्टनर की कमर पर मारना) जैसी गतिविधि भी आज़माते हैं।

यौन इच्छाओं के बारे में बात करना

तो इस अध्ययन से आपने क्या सीखा? हर्बेनिक ने कहा कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि जोड़ों को अपनी यौन इच्छाओं और रुचियों के बारे में एक दूसरे के साथ अधिक खुलकर बात करना चाहिए। इससे वे एक दूसरे के साथ रोमांटिक और यौन क्रियाओं में लिप्त होने, संतुष्टि बढ़ाने और रिश्तों में ख़ुशी को बढ़ाने के और  मज़ेदार तरीके खोज सकते हैं।

लेकिन यह भी याद रखें कि इन सबके बावजूद रोमांस और प्यार का महत्व कम ना करें : ………..……...।

यह लेख पहली बार 2017-09-20 को प्रकाशित हुआ था।

संदर्भ : सेक्सुअल डाइवर्सिटी इन दि यूनाइटेड स्टेट्स : रिजल्ट्स फ्रॉम ए नेशनली रिप्रेजेंटेटिव प्रोबबिलिटी सैंपल ऑफ़ एडल्ट वीमेन एंड मेन। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले वयस्क महिलाओं एवं पुरुषों के संभावित नमूनों से प्राप्त परिणाम प्लोस वन (2017) :  20 जुलाई को ऑनलाइन प्रकाशित

सेक्स और रोमांस से जुड़े और टिप्स पढना चाहते हैं? हमारे चर्चा मंच पर आएं!


 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Tension ya pressure ke karan bhee ling me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Aur yeh toh aap jaantey hee hain na ki yeh bahut hee dangerous aur iske kai side effects ho skate hain. Aur saath hee is par ek baar yadi nirbahr ho gaye , so iske bina kar nahin payenge. Jab koi beemari ya kami ho toh baat bhi hai – wo bhi doctor ki salaah se varna nahin. Sex mein aur apne partner mein ruchi badhaiye aur sex ko enjoy kijiye, safe rahiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>