© Love Matters

महिलाओं के लिए लव मैटर्स का ख़ास ग्रुप

लेडीज़ कम्पार्टमेंट में आपका स्वागत है - हमें यकीन है कि आपने यह नाम सुना होगा! हाँ सही; ट्रेन का एक स्पेशल कोच जो सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। तो ठीक वैसे ही, लव मैटर्स इंडिया ने केवल महिलाओं के लिए एक फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप लॉन्च किया है, आइए इसके बारे में और जानें कि इससे कैसे जुड़ें (अगर आप एक महिला हैं)!

लेडीज़ कम्पार्टमेंट क्या है?  

लेडीज़ कम्पार्टमेंट  व्हाट्सएप और फेसबुक पर दो ग्रुप्स हैं। यह दोनों ग्रुप्स लव मैटर्स द्वारा महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने और यौन, प्रजनन स्वास्थ्य और निजी रिश्तों पर सलाह लेने के लिए लॉन्च किये गए हैं। लव मैटर्स ‘यौन, प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकारों (SRHR)’ की जानकारी से जुड़ा भारत का सबसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस ग्रुप में केवल आमंत्रण दिए जाने पर ही जुड़ सकते हैं।  

कौन शामिल हो सकता है?

अगर आप एक महिला हैं और कम से कम 18 साल की हैं, तो आप हमारे फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकती हैं।

ग्रुप में हम किस प्रकार की बातों पर चर्चा कर सकते हैं?

जब शरीर, यौन स्वास्थ्य और अधिकारों की बात आती है - तो ऐसी बहुत सारी जानकारी है जो महिलाएं लेना चाहती हैं लेकिन ऑनलाइन पूछने से डरती हैं क्योंकि वे न केवल शर्म और झिझक महसूस करती हैं बल्कि अगर उन्होंने गलती से किसी ग्रुप में कोई सवाल पूछ दिया या कमेंट कर दिया, जो उन्हें लड़कों के फ्रेंड रिक्वेस्ट आने शुरू हो जाते हैं! हैं न?

इन सब मुश्किलों के मद्देनज़र लव मैटर्स ने यह महिलाओं के लिए यह स्पेशल ग्रुप बनाएं हैं।   

यहाँ आप बेझिझक अपने शरीर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं (जैसे: योनि में संक्रमण, योनि को साफ कैसे रखें, स्तनों का आकार) यौन स्वास्थ्य (जैसे: पहली बार सेक्स करना, सेक्स के दौरान दर्द, गर्भावस्था, गर्भ धारण करने की कोशिश करना, एसटीडी/एसटीआई), प्रजनन स्वास्थ्य (जैसे: गर्भनिरोधक का चुनाव, गर्भपात की गोलियाँ, प्रजनन संबंधी मुद्दे), रिश्ते (जैसे: डेटिंग, प्रेमी/प्रेमिका के मुद्दे, वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम), प्यार (जैसे: कैसे प्रोपोज़ करें, प्रेम जीवन, ब्रेक-अप) सेक्स (जैसे: महिला के लिए आनंद, हस्तमैथुन) और यहां तक ​​कि रोजमर्रा की जिंदगी की समस्याएं (मेरी बुरी आदतों से कैसे छुटकारा पाएं, सकारात्मक कैसे महसूस करें) - इन् सब बातों पर बातचीत कर एक्सपर्ट्स की सलाह भी ले सकते हैं।

हम यह कैसे सुनिश्चित करते हैं कि ग्रुप में केवल महिलाएं हैं?

हमारे प्लेटफार्मों (फेसबुक और व्हाट्सएप) पर सदस्यों को वेरीफाई कर के ही जोड़ा जाता है। 

ग्रुप में जुड़ने से पहले हम आपके फोन नंबर पर कॉल करने कन्फर्म करेंगे कि आप एक महिला हैं और तभी आपको ग्रुप में जोड़ा जायेगा।    

यह तरीका सुनिश्चित करेगा कि महिलाएं इस ग्रुप में स्वतंत्र महसूस करें और बिना शर्म और झिझक के बात करें। इसके अतिरिक्त, लव मैटर्स इंडिया महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पोस्ट को मॉडरेट करेगा।

यह अन्य महिला ग्रुप्स से अलग कैसे है?

हमारी टीम द्वारा सख्ती से मॉडरेशन के अलावा, लेडीज़ कम्पार्टमेंट में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ भी हैं। फेसबुक पर अन्य ग्रुप्स में जहाँ महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए कोई विशेषज्ञ नहीं होता है और ग्रुप के सदस्य ही ज़्यादातर सलाह देते हैं; हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारे ग्रुप्स में ऐसा न हो।

हमारी विशेषज्ञों की टीम महिलाओं द्वारा किया गया कोई भी प्रश्न का उत्तर 24 से 48 घंटों के भीतर देने का प्रयास करेगी।   

हमारी व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट लिस्ट से कैसे जुड़ें? 

हमारी व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट लिस्ट में शामिल होने के लिए, 'Hi, Ladies Compartment’ लिख कर  +91-96500 41109 पर भेजें। हम आपका नंबर कन्फर्म करने के बाद आपको लिस्ट से जोड़ देंगे।

हमारे फेसबुक ग्रुप से कैसे जुड़ें?

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और निर्देशों का पालन करें। आपके विवरण की पुष्टि करने के बाद हम आपको ग्रुप में शामिल कर लेंगे।  

मुझे इन ग्रुप्स से जुड़ने पर क्या फायदा होगा?

लव मैटर्स की टीम के पास इस क्षेत्र में अपार अनुभव और तजुर्बा है, जिससे आप लाभान्वित होंगी। हम भारत का सबसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जो युवाओं को सभी तरह की जानकारी उनकी ज़रुरत के हिसाब से मुहैया कराता है। हम 2011 से नए-नए मीडिया फॉर्मेट्स के जरिए प्यार, सेक्स और रिश्तों पर नॉन-जजमेंटल और विज्ञान पर आधारित जानकारी देते हैं।

लव मैटर्स पर 20 मिलियन से अधिक लोग विजिट कर चुके हैं। हमारे फेसबुक पेज को 14 लाख लोगों ने पसंद किया हैं और यह भारत का सबसे बड़ा SRHR पेज है। वाट्सऐप, यूट्यूब, इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर कुल मिलाकर लगभग 50,000 लोग हमसे जुड़े हुए हैं।

लव मैटर्स जमीनी स्तर पर भी काम करता है और हमारा एक कार्यक्रम बिहार में गत वर्षों से जारी हैं। लव मैटर्स ने देश भर में वर्कशॉप, कार्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 

लव मैटर्स मुख्य रूप से 18-30 साल की उम्र के बीच के युवाओं की समस्याओं और जरूरतों पर केंद्रित है। हम सभी युवाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप SRH मुद्दों पर अधिकारों, लैंगिक समानता, और यौन संबंधी जानकारियां देते हैं।

लेडीज़ कम्पार्टमेंट के अलावा, हम प्यार, सेक्स और रिश्तों पर लेट्स टॉक नामक 24X7 ऑनलाइन हेल्पलाइन चलाते हैं। लेट्स टॉक के यूजर्स हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अपने सवालों को पोस्ट कर सकते हैं और हमारे सेक्सपर्ट (यौन शिक्षा के विशेषज्ञों) से 24 से 48 घंटों के भीतर जवाब पा सकते हैं।  

लेडीज कम्पार्टमेंट इंटरनेट पर एक सुरक्षित स्थान प्रदान करने और उन महिलाओं के लिए सभी ऑनलाइन बाधाओं ( जो उन्हें ऑनलाइन यौन और प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने से रोकती हैं) को दूर करने के लिए हमारी नयी पहल है। 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>