faking orgasms
©Love Matters India

मेरा पार्टनर मुझे शारीरिक संतुष्टि नहीं दे पाता

द्वारा Auntyji मई 31, 03:29 बजे
जब मैं अपने पार्टनर के साथ सेक्स करती हूँ तब मैं ऑर्गेज्म नहीं हासिल कर पाती हूँ लेकिन अकेले हस्तमैथुन करके मैं आसानी से ऑर्गज्म पा लेती हूँ। सेक्स करते वक़्त मैं उसे खुश करने के लिए ओर्गास्म होने का नाटक कर लेती हूँI क्या यह ठीक है? कल्याणी उम्र 26 साल, पटना

आंटी जी कहती हैं ...पुत्तर यह तो एक तरीका है ही लेकिन समस्या यह है कि तू ऐसा ज़्यादा दिनों तक नहीं कर पाएगीI मेरे ख्याल से हमें किसी और समाधान के बारे में भी सोचना चाहिएI

भरसक प्रयास करो

मेरे ख्याल से सबसे महत्त्वपूर्ण विषय के बारे में पहले चर्चा करनी चाहिएI तो क्यों ना ओर्गास्म के बारे में ही बात करें? ऑर्गज्म एक मजेदार अनुभव है और हर किसी को नियमित रुप से इसका आनंद लेना चाहिएI इससे अच्छा तो कुछ हो ही नहीं सकता कि आपका साथी पूरी तरह से आपको खुश पर आये.. लेकिन आपके मामले में यहीं पर आकर बात गड़बड़ हो जाती है….है ना? देखो बेटा कल्याणी - एक बॉयफ्रेंड अच्छा बॉयफ्रेंड हो सकता है लेकिन वो एक सुस्त प्रेमी भी हो सकता है। सच कहूँ तो दो एक जैसी चाहत रखने वाले लोग बहुत कम मामलों में मिल पाते हैं। तो पुत्तर हमें इस बात की पूरी कोशिश करनी चाहिए कि जो साथी हमें मिला है उसके साथ जितना हो सके उतना तालमेल बेहतर कर सकेंI

खुद की जांच

क्या आपको अपने सेक्स जीवन में कुछ कमी नज़र आती है? क्या आपने खुद उस कमी को ढूंढने की कोशिश की है? क्या आपका बॉयफ्रेंड सेक्स अच्छे से करता है या 'उसके बस की बात नहीं' वाला मामला हैI अब तक तो तुझे सब पाता चल चुका होगा -है ना? कल्याणी बेटा - जैसा मैंने कहा कि अगर आप दोनों के  बीच सेक्स को लेकर तालमेल ठीक नहीं है तो आर्गेज्म पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन उससे पहले ये जानना ज़रुरी है कि आपको क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए?

अगर आपको लगता है कि वे ठीक से सेक्स नहीं कर पा रहे हैं तो उनसे इस बारे में बात करो। उसे बताओ कि तेरा दिल , दिमाग और शरीर क्या चाहता है और सेक्स के दौरान तू क्या-क्या करना चाहती हैI गांधी मैदान के आस पास की किसी कॉफ़ी शॉप में जाकर तुम दोनों को शांति से इस बारे में बात करनी चाहिएI फ़िर देखते हैं क्या होता हैI

इस बात का ध्यान रखना बेटा कि वहां जाकर इस बात को लेकर लड़ने मत लगना कि तुम ठीक से कर नहीं पाते ..या अच्छे प्रेमी नहीं हो ...बल्कि बात ऐसे शुरु करना कि हम अपने सेक्स संबंधों को और बेहतर कैसे बना सकते हैं। उसे बताना कि तुझे क्या पसंद है और सेक्स के दौरान क्या चीज़ नहीं मिल पाती और कैसे आप दोनों मिलकर इस समस्या को निपटा सकते हो। ध्यान रखना कि कहीं वो ख़ुद के बारे में बुरा ना महसूस करने लगे - आखिर है तो वो भी एक लड़का ही!

हस्तमैथुन का मज़ा लो 

सेक्स को और मज़ेदार बनाने के लिए तुम दोनों और भी बहुत सी चीज़ें कर सकते हो जैसे कि तू उसके लिए हस्तमैथुन कर सकती हैI तुम दोनों सेक्स करने के लिए स्थान बदल सकते होI अलग-अलग जगहों पर जैसे कि कमरे या बिस्तर पर या शावर के नीचे या किचन स्लैब पर या जहाँ तुम्हे अच्छा लगे वहां एक दुसरे को शारीरिक सुख दे सकते होI ये सब चीजें सेक्स को और मजेदार बनाती हैं।

और तो और, वो भी आपके लिए हस्तमैथुन कर सकते हैं। उन्हें ऐसा करने का मौका दो। बेटा अगर तुम्हे हस्तमैथुन से ही संतुष्टि मिलती है तो यही मन से करो। इसमें ऐसी कोई शिकायत वाली बात नहीं कि अरे तेरा साथी कितना बेचारा है कि हस्तमैथुन करके तुझे खुश करना पड़ रहा हैI तुम दोनों साथ में हस्तमैथुन करो। खुद से हस्तमैथुन की शुरुआत करो और क्लिटोरिस को उत्तेजित करो और फिर दोनों साथ में मिलकर आगे का मज़ा लो। आखिरकार तुम अपने शरीर को ज्यादा अच्छे से जानती हो। 

ऐड़ा बन कर पेड़ा खाओ

बेटा सेक्स को लेकर मेरा एक सीधा सा फ़लसफ़ा हैI अगर आप किसी से प्यार करते हो तो उसके साथ रोते भी हो, हँसते भी हो, यहां तक की अपने किसी करीबी के बारे में चुगली भी करते हो, है ना? आपको उसके साथ नग्न होने में भी कोई शर्म नहीं महसूस होतीI तो फ़िर घबराना कैसा पुत्तर -  जो मन आये करो और कभी-कभी बेवकूफ बनने का नाटक भी कर सकते होI झूठे ओर्गास्म के नाटक से ज़्यादा फायदा होगाI

जिससे आप प्यार करते हैं उससे क्या छिपाना ? आप सेक्स के दौरान कुछ चाहती हैं सीधे जाके उनसे कहिये - उनकी भी पसंद पूछिए - आप दोनों की ख़ुशी और आनंद के लिए कुछ करना चाहती हैं तो पहले इस बारे में उनसे बात करिये और जैसे ही आप दोनों सहमत हो जाएं आराम से वो करिये। बेटा सेक्स में कोई शर्म लिहाज़ नहीं रखना चाहिए बल्कि जो मन में है वैसा खुलकर करना चाहिए. प्यार किया तो शरमाना क्या ….

#OrgasmInequality

#FakeOrgasm

गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। यह लेख पहली बार 17 जुलाई, 2018 को प्रकाशित हुआ था।

आपका ऑर्गज्म कैसा था ? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

अगर आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं? नीचे टिप्पणी करें या फेसबुक पर हमें सन्देश भेजेंI

नीचे दिए गए वीडियो में देखिये कि बाकी लोग ऑर्गज्म के बारे में क्या कह रहे हैं।

Orgasm: What's the big secret?

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Aur bête aap khud ye nirney lein ki aapka ling chota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Aur sorry bête isay bada ya lamba karne ka koi tarika nahi hai Ling ki sahi jaankari ke liey yaha padh ljiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bête? Hum aasha karte hai ki aap kisi vishesgya ya panjikrit doctor ke regular consult mein hai. Please doctor ke anudesh ka palan kijiye. All the best! Jaldi pregnancy ke tips yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bete? Aur yeh samjh lo ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabr ki marzi ka hona behad zaruri hai. So yadi woh aisa karne se inkaar kar bhi rahi hain toh apko unki ichha ka samaan karana chahiye,isliye zara is aur se dhyan hata kar apne rishte mein aur sundar chize dhundhiye aur isse aur sundar bannaiye.Ok? https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी मेरा लिंग 6 इंच का है जिससे मुझे सेक्स में बहुत मजा आता है और जब मेरी gf चीख निकलती है तो और मजा आता है कोई ऐसा दवाई या तरीका बताए जिससे मेरे लिंग में 1-2 इंच ओर बढ़ोत्तरी आये और में अपनी सेक्स लाइफ का ओर अच्छे से आनंद लू ,ओर अपनी gf की ऐसे ही मजे दु
बेटे लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। और एक अच्छे सेक्स के लिए ज़रुरी है कि सेक्स में वो क्रियाएं की जाए जिससे दोनो ही पार्ट्नर को आनंद मिले. लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल कर लिजिए: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bablu bete iski wajah koi youn sankrman ho sakta hai ya youn angon ki saaf-safai mein kami ho sakti hai. Aap chahein toh unse is bare mein khul kar baat kar sakte hain bina unki ninda kiye. Yeh unke youn sawasth ke liye bhee zaruri hai. Is bare mein sahi janakri bhee aap yahan se le sakte hain: https://lovematters.in/hi/safe-sex/stdsstis https://lovematters.in/en/our-bodies/female-body/vagina-and-more Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Relax bete! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rishabh bete Masturbation ya Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hai, jinmein aap samya bitah sakte hai. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aisa bahut se log sochtey hain Anil beta. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
देखिये शंकर बेटे किसी भी sexual activity में एक चीज़ बहुत ही Important हैं वो है दोनो लोगों की सहमति। यदि उनको आपका कोई अंदाज़ पसंद नहीं तो उनकी मर्ज़ी का सम्मान कीजिये और अपना style change कीजिये. यह भी याद रखिए, की सेक्स में हाँ करना या ना, यह भी उनका हक़ है, उनका निर्णय… यदि वह ना करती हैं, सो एक बात तो तय ही की कोई भी ज़ोर या ज़बरदस्ती बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए , समझे बेटा जी?! ज़रा ये भी पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/marriage/marriage-troubles/how-can-i-interest-my-wife-in-sex यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>