women regretting
Shutterstock/Natthawon Chaosakun

औरतों को क्यों नहीं पसंद एक रात के रिश्ते?

द्वारा Sarah मई 10, 01:44 बजे
अगर किसी एक रात के रिश्ते में पहल महिला ने की हो तो सुबह उसके अफ़सोस करने की संभावना कम होती हैI ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि सेक्स के बारे में किया गया फैसला उसने खुद लिया होता हैI

अगले दिन पछतावा

आपकी परीक्षाएं खत्म हुई हैं और आप उसका जश्न मनाने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बार में हैंI तभी वहां कुछ लोगों का एक समूह आता है जिनमें से एक लड़के की निगाहें आप से हट ही नहीं रही हैंI थोड़ी देर बाद उस लड़के से रुका नहीं जाता और वो आपसे आकर बात करने लगता हैI आप दोनों को ही एक दूसरे के साथ अच्छा लग रहा होता है और आप बार से घर के लिए एक साथ निकल जाते हैंI लेकिन वो अपने नहीं आपके साथ आपके घर आ जाता हैI वैसे तो आपकी शाम और रात बहुत अच्छी गुज़री है लेकिन फ़िर भी सुबह उठकर आप अपने आपको दुखी होने नहीं रोक पा रही हैंI आपको समझ नहीं आता कि यह कैसे हो गयाI आपको बुरा लग रहा होता है कि आप कैसे एक अजनबी के साथ यौन सम्बन्ध रखना चाहती थीI

यह व्यवहार बेहद आम हैI रिसर्च में भी यही बात सामने आयी है कि दुनिया भर की औरतों को आकस्मिक सेक्स के बाद पुरुषों की तुलना में ज़्यादा पछतावा होता हैI लेकिन ऐसा क्यों होता है और वे इसके बारे में क्या कर सकती हैं?

क्यों?

इन सवालों को दिमाग में रखकर शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने 30 साल से कम आयु के 750 पुरुषों और महिलाओं को संपर्क किया और उनकी गतिविधियों पर नज़र रहनी शुरू कीI प्रतिभागियों ने शोधकर्ताओं को बताया कि आखिरी बार सेक्स के बाद उन्हें कितना पछतावा हुआ था। उन्होंने उन चीजों के बारे में भी बताया जो उनके पछतावा करने के पीछे के संभावित कारण हो सकते थे जैसे सेक्स अच्छा था या नहीं और क्या सेक्स की पहल किसने की थीI

रिसर्च से इस बात की पुष्टि हुई कि पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं को अपने एक-रात के रिश्ते के बारे में खेद थाI ऐसा क्यों था? शोधकर्ताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसकी वजह जीवविज्ञान हैI पुरुषों की तुलना में बच्चों की परवरिश करने में महिलाएं ज़्यादा ऊर्जा खर्च करती है- शारीरिक और भावात्मक दोनों रूपों मेंI इसलिए यदि गैर-प्रतिबद्ध संबंध में किये गए यौन सम्बन्ध से वो  गर्भवती हो गयी तो उनका बहुत कुछ दांव पर लग सकता हैI

लेकिन यहाँ गौर करने लायक बात यह है कि यदि आप एक ऐसी महिला हैं जिसे आकस्मिक सेक्स के बाद अफ़सोस होता है तो आप उसके लिए क्या कर सकती हैं?

सेक्स से घृणा

महिलाओं को सेक्स का अनुभव कैसा लगा यह दो बातों पर निर्भर करता हैI पहली - अब इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है - कि सेक्स अच्छा था या नहीं। पागल कर देने वाला सेक्स और किसी ऐसे के साथ सेक्स जिसे पता था कि आपको कैसे संतुष्ट करना है का मतलब है कि अगली सुबह अफ़सोस करने के बजाय आप उस के साथ कॉफ़ी पी रही होंगीI

दूसरा कारण जानकर भी आपको कोई आश्चर्य नहीं होगा और वो है सेक्स के दौरान घृणाI अध्ययन में पाया गया कि अगर महिला ने किसी ऐसे लड़के के साथ सेक्स किया जो अप्रिय और गंदा था तो उसके पछतावा करने की संभावना अधिक थी। इसके लिए एक कारण है - शोधकर्ताओं ने समझाया कि यौन क्रिया के दौरान घृणा होने से हमें उन भागीदारों से बचने में मदद मिलती है जिनसे हमें यौन संक्रमित संक्रमण का खतरा हो सकता हैI

महिलाएं क्या कर सकती हैं

आप सोच रहे होंगे कि यह सब तो ठीक है लेकिन ऐसा क्या करूं कि सेक्स करने के बाद सुबह पछतावा ना हो?

अध्ययन में एक बड़ा अंतर यह सामने आया कि जिन महिलाओं ने सेक्स की पहल खुद की थी उन्हें पछतावा होने की संभावना कम थीI शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि उन्होंने चीजों को अपने हाथों में ले लिया और अपने यौन व्यवहार के बारे में फैसले खुद किए।

सन्दर्भ: व्हाई डू वोमेन रिग्रेट केशुअल सेक्स मोर देन मेन डू? पर्सनालिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेसI

तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल हुआ हैI

आकस्मिक सेक्स? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ अपने विचार साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>