कैसे पता चले कि आपकी गर्लफ्रेंड सेक्स के लिए राजी है ?
Photo by freestocks.org from Pexels/Person in picture is a model

कैसे पता चले कि आपकी गर्लफ्रेंड सेक्स के लिए राजी है ?

द्वारा Sarah दिसंबर 17, 01:28 बजे
अगर कोई लड़की आपको चाहती है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि वो आपसे सेक्स करना चाहती है। हाल में हुए एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि आखिर लड़के सहमती के साथ होने वाले सेक्स को लेकर इतने भ्रमित क्यों रहते हैं और ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए ?

प्यार की आग

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे हैं और उसे किस करने लगते हैं, धीरे धीरे रोमांस बढ़ने लगता है। जल्दी ही वो आपके कपड़े उतारने लगती है। आपको ऐसा लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड को इस समय बहुत अच्छा लग रहा है। इसलिए आप भी उसके कपड़े उतारने लगते हैं। आप पहले भी उसके साथ सेक्स कर चुके हैं इसलिए आप खुद ही मान लेते हैं कि वो इस समय भी सेक्स करना चाहती है। लेकिन जैसे ही आप पूरी तरह तैयार होते हैं वो अपना मन बदल लेती हैI

वो साफ़-साफ़ मना नहीं करती लेकिन कहती है कि “एक मिनट रुको”I आपका रोमांस चरम सीमा पर पहुँच चुका है, शायद इसीलिए आप उसके कहे शब्दों को या तो नज़रअंदाज़ कर या फ़िर अनसुना कर आगे बढ़ जाते हैंI

सेक्स के लिए तैयार होना ?

सेक्स करने के बाद आपको जल्दी ही यह महसूस हो जाता है कि इस दौरान वो शारीरिक रूप से तो आपके साथ थी लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। आपकी गर्लफ्रेंड की सेक्स में रूचि होने और उसका सेक्स के लिए हाँ कहने में बहुत ही महीन अंतर होता है जिसे समझना बहुत ज़रूरी है। कई बार वो सेक्स के लिए तैयार नहीं होती हैं फिर भी आप उनके साथ सेक्स करते हैं।

इस सहमति का क्या मतलब है? साधारण शब्दों में कहें तो सहमति का मतलब है जब कोई लड़की आपको ये बताये कि वो आपके साथ सेक्स करना चाहती है। वो इसे कह भी सकती है या कभी कभी इशारों में भी बता सकती है।

आप अकेले वो लड़के नहीं हैं जिसे ये समझ नहीं आता कि आपकी गर्लफ्रेंड सेक्स के लिए राजी है या नहीं। हर एक लड़के के सामने यह मुसीबत आती है जहां वे ये समझने की कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे पता लगाएं कि लड़की हमसे सेक्स करना चाहती है। तो वो क्या बात है कि लड़को को लिए यह मसला इतना पेचीदगी भरा है?

अमेरिका में हाल में हुए एक शोध में रिसर्च टीम में 145 पुरुषों से इस संबंध में कई सवाल पूछे। वे ये जानना चाहते थे कि आखिर कॉलेज जाने वाले लड़कों या युवाओं को लड़कियों की सेक्स के लिए सहमति को समझने में इतनी मुश्किल क्यों होती है?

रूचि या सहमति

इस रिसर्च में लड़कों को 6 अलग अलग परिस्थितयां दी गयी थी। लड़को को यह पता करना था कि कब लड़की की सेक्स के लिए सहमति थी, कब वो मना करना चाहती थी, या कब वो निष्क्रिय थी (और यह बात उसने शब्दों या इशारों के माध्यम से या फ़िर दोनों के माध्यम से यह कहने जताने की कोशिश भी की)I हर एक परिस्थिति में लड़कों को यह पता लगाना था कि लड़की सेक्स करना चाहती है या नहीं।

जब परिणाम आये तो आश्चर्यजनक रूप से यह बात सामने आई कि पुरुषों को यह पता लगाने में बहुत मुश्किल होती है कि लड़की की सेक्स करने में सहमति है या नहीं। उन्हें लगता है कि अगर वो सेक्स नहीं करना चाहेगी तो ज़ोर से मना कर देगीI

अगर लड़की लड़के को अपने पास खींचती हुई कहती है कि “वो उसे पाना चाहती है” तो लड़के अच्छी तरह यह समझ जाते हैं कि इस समय लड़की की पूर्ण सहमति है। अगर लड़की सिर्फ़ इशारों में अपनी सहमति जता रही है तो ऐसे में लड़को को लड़कियों के दिल की बात समझने में बहुत मुश्किल होती है।

प्रतिक्रिया ना होने का मतलब है असहमति

अगर लड़की साफ़ साफ़ शब्दों में सेक्स के लिए मना कर रही है या कह रही है कि “अभी नहीं करते हैं” तो इससे लड़कों को अच्छी तरह समझ में आ जाता है कि लड़की का अभी मन नहीं है। मुश्किल तब होती है जब लड़की ना भी नहीं कहती और लड़के को कुछ करने से रोकती भी नहीं है। ऐसे में लड़कों को ये समझ में नहीं आता है कि लड़की सेक्स करना चाह रही है या नहीं।

पूछ लें!

अब सवाल यह उठता है कि अगर आप लड़के हैं और लड़कियों के साथ सेक्स करते हैं तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?

जब आप पूरी तरह सहमत हो जाएं कि लड़की सेक्स के लिए राजी है तभी उसके साथ सेक्स करें अन्यथा ना करें। अगर आप उसके इशारों को नहीं समझ पा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप उस समय सेक्स ना करें। आपके मन में जरा भी शंका हो तो अपनी गर्लफ्रेंड से साफ़ साफ़ इस बारे में पूछ लें। यह सबसे बेहतर उपाय है।

अगर आप लड़की हैं तो आपको अपनी बात कहने में ज़रा भी हिचकिचाना नहीं चाहिए। सेक्स का असली मज़ा तभी है जब दोनों पार्टनर की सहमति हो। अगर आपका सेक्स करने का बिल्कुल भी मूड नहीं है या पीरियड या सिरदर्द की वजह से आप सेक्स नहीं करना चाहती हैं तो इसमें शरमाने की कोई बात नहीं है। ऐसे मौके पर सीधे तौर पर अपने बॉयफ्रेंड से कह दें कि आपको अभी सेक्स नहीं करना है। ध्यान रखें कि सेक्स तभी मज़ेदार होगा जब आप दिलों दिमाग से करना चाहेंगीI सिर्फ़ अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए सेक्स कभी नहीं करेंI

इन इशारों से समझें कि लड़की का सेक्स करने का मन नहीं है :

  • वो आपके सामने लेटी रहेगी लेकिन खुद कुछ नहीं करेगी। यहां तक कि वो आपको सेक्स करने से रोकेगी भी नहीं। ऐसे में समझ लें कि लड़की की असहमति है।
  • अगर आप अकेले ही सब कुछ कर रहे हैं तो समझ लें लड़की का मन नहीं है।
  • पूरे सेक्स के दौरान जब वो आपसे कुछ भी ना बोले।
  • वो आपको रोके नहीं लेकिन ‘धीमे करो’ या ‘एक मिनट रुको’ जैसा कुछ बोले तो समझ लें कि उसकी असहमति है।

सन्दर्भ: सिचुएशनल एंड डिस्पोसिशनल डेटर्मिनेन्ट्स ऑफ़ कॉलेज मेन’स परसेप्शन ऑफ़ वीमेन’स सेक्शुअल डिजायर एंड कंसेंट टु सेक्स: अ फ़ैक्टोरियल विग्नेट्टे एनालिसिसI जॉर्नल ऑफ़ इंटरपर्सनल वायलेंसI

तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल किया गया हैI यह लेख पहली बार 24 जनवरी, 2018 को प्रकाशित हुआ था।

आप कैसे जान सकते हैं कि आपका साथी वास्तव में सेक्स के लिए 'हां' कह रहा है? हमारे फेसबुक पेज पर अपने विचार हमसे साझा करेंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर जाएं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta aisa hona bohot hi common hai lekin hum ismein aapki koi sahayata nahi kar sakte hai. Aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hmmm! Beta yeh samjh lijiye ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabr ki marzi ka hona behad zaruri hai. So yadi woh aisa karne se inkaar kar bhi rahi hain toh apko unki ichha ka samana karana chahiye, isliye zara is aur se dhyan hata kar apne rishte mein aur sundar chize dhundhiye aur isse aur sundar bannaiye.Ok? https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-ecstasy-or-disgust Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Maine phle 40 mint sexx kiya mera kaam ho gya tha or 2 baar 2 ghnte ke krib sexx kiya mera kaam nhi huya or muth maari fir huya kaam kya meri gf ise khush hai ya nhi or uska kaam ho gya ya nhi means ki kitni vaar paani nikl gya hoga meri gf ka btao
Bete is baare mein toh aap hee apni gf se pooch sakte hai. Aur ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jugal bete toh aap Kuchh mat kijiye aur sahi sammaey aaney ka intzaar kijiye jab wo khud sehmati dikhaye sex ke liye. Kyunki kisi bhi rishtey mey jabardasti acceptable nahi hai . In baton se dhyan hataiye aur apney rishtey ko aur majbut banaiye. https://lovematters.in/en/news/how-can-i-convince-her-have-sex https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/how-can-i-convince-her-to-have-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete aap sahi sammaey aaney ka intzaar kijiey jab wo khud sehmati dikhaey sex ke liye. In baton se dhyan hatiey aur apney rishtey ko aur majbut banaiey. https://lovematters.in/en/news/how-can-i-convince-her-have-sex https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/how-can-i-convince-her-to-have-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye Abhay bete! Kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi woh abhi is baat ke liye sehmat nahi hain toh aap bhi force mat kijiye. Yeh Jaaiz demand nahin. Aur bhi activities hai jo aap try kar sakte hain. Is baaray mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kuch pakka nahin Beta. Sex achha ho, pyaar izzzat, razmandi se ho to zaroor pyaar badh sakta hai. Lekin koi darr dhoka emotinal blackmail doshaarope se ho - to phir pyaar bhi jaata raha aur dosti bhi. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
अपना मत रखने के लिए धन्यवाद बेटे!! https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Aapki bhabhi yani ki aapke bhai ki patni, hai na bete! Unka aapka bhai se rishta hai, yeh sochiye ki jab aapke bhai ko yeh pata chalega toh wo kaisa mahsus karenge. Yadi yeh baat bahar aati hai to aapke liye bohot saari pariwarik aur samajik samasya ho sakti hai. Apni bhabhi ka samman kijiye aur apna chintan swashth kijiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete! kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi ab woh is baat ke liye sehmat nahi hain toh aap bhi force mat kijiye. Yeh Jaaiz demand nahin. Aur bhi activities hai jo aap try kar sakte hain. Is baaray mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete yadi ye pani lagatar aa raho, ya ismein koi gandh ho ya iska koi rang ho toh please iske baare mein kisi achchhe panjikrit doctor se miil lena sahi hoga. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete ise toh aap hi control kar sakte hain jaisa ki anya cheezon par karte hain. https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/can-you-really-be-addicted-to-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Vissu bete aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bête pahli baar sex karte samay kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kese theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Suniye bête! 18 saal se kam umar ki mahila ke saath kiya gaya sex chahein woh uski marzi se hee kyun na kiya gaya ho RAPE ki category mein aata hai. Isliye aisi baton ka vichar karne wale viyakti ko netik-anetik baton ka vichar karna chahiye. samjhe? https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/im-21-in-love-with-a-teenager Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete! Kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi woh abhi is baat ke liye sehmat nahi hain toh aap bhi force mat kijiye. Yeh Jaaiz demand nahin. Aur bhi activities hai jo aap try kar sakte hain. Is baare mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>