first time sex tips
Pexels/Anastasia Shuraeva/ चित्र में व्यक्ति मॉडल हैं।

पहली बार सेक्स करने वालों के लिए बीगिनर गाइड

द्वारा Srushti Mahamuni सितम्बर 28, 11:43 पूर्वान्ह
पहली बार सेक्स ज़िंदगी भर याद रखने वाला अनुभव हो जाता है। आप इसे हमेशा सहेज कर रखेंगे या या इसकी याद ही आपको सिहरा देने वाली होगी, यह इस बात से डिसाइड होगा कि आपने इसे कितना सोच समझ कर किया है। यहाँ कुछ टिप्स आपके लिए जिसे अपना कर आप और आपके पार्टनर कभी इसके बारे में बात करना नहीं बंद करेंगे।

इसमें दो लोग शामिल होते हैं 

आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने के लिए तैयार हैं और आपको इस बारे में कोई शक भी नहीं है। आप और आपके पार्टनर दोनों इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं। आपसी सहमति हेल्दी सेक्सुअल लाइफ़ के लिए सबसे ज़रूरी है। आपके पार्टनर के पास आपसे सेक्स नहीं करने का राइट है और आज़ादी भी अगर उन्हें इसका मन नहीं हो। सेक्स प्लेज़र है, ड्यूटी नहीं। यह मान लेना कि आपका पार्टनर आपसे सेक्स के लिए बाध्य है, आप दोनों के लिए ही इसके प्लेज़र को कम कर देता है।  

पार्टी प्लान करें

फ़्लो के साथ बहना भी ठीक है लेकिन थोड़ी डिटेल प्लान कर लेने में भी कोई हर्ज नहीं है। पता कीजिए कि आपके पार्टनर क्या चाहते हैं। क्या उन्हें इसे शुरू करने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक, डार्क रूम, फ्लावर, शावर आदि पसंद आएगा और उनकी पसंद के अनुसार इसे स्पेशल बनाएं। अपने पार्टनर से पूछें कि उन्हें क्या करना पसंद है- ओरल, एनल, सिक्स्टी नाइन, बिना अंदर डाले सेक्स करना -अपने पार्टनर से बात करें और सबसे ज़रूरी कि उनकी बात सुनें।

यह भी ध्यान रखें कि आपके पार्टनर को कई चीज़ों से दिक्कत या डर हो सकता है (क्योंकि यह उनका पहली बार है) इसलिए धीरे कदम बढ़ाएं और यह तय करें कि यह आपके पार्टनर के लिए एक यादगार अनुभव ही रहे। याद रहे कि आप प्लेज़र चाहते हैं, सब कुछ एक बार बार करके परफेक्ट होना नहीं। 

सेफ़्टी ज़रूरी 

हर कहीं पहली बार का बेडरूम डिस्कशन है –

लड़का -क्या हम बिन कंडोम के कर सकते हैं?

लड़की -ओह, नहीं यह सही नहीं होगा। 

लड़का -बस एक मिनट के लिए, प्लीज! कम ऑन!

यह बातचीत लड़कियों के लिए एक बड़ा टर्न ऑफ़ है, खासकर जब यह उनकी पहली बार की सबसे यादगार रात में हो रहा हो। क्या आप चाहेंगे कि पहली रात को वह इस कड़वाहट के लिए याद करे? अगर आपका जबाव नहीं है तो बिना दुबारा सोचे, कंडोम इस्तेमाल करें। साथ ही एस टी डी ( सेक्सुअली ट्रान्समिटेड डीजीज) का खतरा भी आप दोनों के लिए बना रहेगा इसलिए एक मिनट की ऐसी रिक्वेस्ट भी आपके लिए खतरनाक हो सकती है। 

दोनों के लिए प्लेज़र 

सेक्स के दौरान अपने पार्टनर से बातचीत से आपको पता चलता है कि आप दोनों ही एक जैसा महसूस कर रहे हैं और प्लेज़र ले रहे। अक्सर लड़के बिना चाहे हुए भी लड़कियों की ज़रूरत को ध्यान में नहीं रखते हैं। अपने पार्टनर के अंदर तब पेनिस डालना जब वह तैयार नहीं हों और उसके सन्तुष्टित होने से पहले ही सेक्स खत्म कर देना ( उसके प्लेज़र पर ध्यान नहीं देना) बेडरूम की आम बात है। हेल्दी, पैशन भरा फन सेक्स दोनों पार्टनर के लिए प्लेज़र है। 

अपने पार्टनर के शरीर को एकसेप्ट करें

साइज या लुक मैटर कर सकता है लेकिन आपके पार्टनर के एकसेप्ट करने से ज़्यादा नहीं। 

हेयरी वेजाइना, बड़ा पेनिस, छोटा ब्रेस्ट, छाती पर बाल और ऐसी कई वजह पहली बार सेक्स के दुख में बदल सकते हैं। कुछ औरतें अपने प्यूबिक हेयर को हायजीन कारणों से हटाती हैं, कुछ इन्फेक्शन के डर से नहीं हटाती। उसी तरह कुछ मर्द छाती के बाल को वैक्स करते हैं जब कि  कुछ को लगता है कि छाती के बाल उन्हें मर्दाना लुक देते हैं।

अपने पार्टनर को जैसे वे हैं, वैसे ही अपनाएँ। फिर भी अगर आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर आपके मन का करें, तो उनसे इस बारे में बात करें। पूछें कि क्या आप इसके लिए सहज हैं! अगर वे इसके लिए तैयार हों तो बढ़िया और अगर नहीं तो यह उनकी चॉइस है। इसका आदर करें।        

पहचान की रक्षा के लिए, तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है और नाम बदल दिए गए हैं।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं! 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
बलराम बेटे अपना मत रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद! यदि किसी भी मुद्दे पर आप गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So Jald baazi mat keejiye, phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts Yadi sex dono pyaar ke saathiyoun ke beech ho, surakshit yaani bina koi zore zabardasti ke ho, so bahut hee achcha. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete yadi unhe sex mein kam interest hai toh iska karan pata lagaane ki koshish kijiye- kya kisi tarah ka darr toh nahi? kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Aur adhik jaankari ke liye ise padhiye: https://lovematters.in/hi/marriage/marriage-troubles/how-can-i-interest-my-wife-in-sex https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/relationship-problems/my-wife-wouldnt-have-sex-with-me Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>