saying i love you
Shutterstock/stockpexel/ चित्र में व्यक्ति मॉडल हैं

'आई लव यू' कहने से पहले

आई लव यू। तीन साधारण शब्द। लेकिन गड़बड़ होने के लाखों चान्सेस? हैं ना? कोई आश्चर्य नहीं कि इन तीन शब्दों को कहने में जान सूखती है। तो ऐसे में क्या किया जाए या क्या नहीं किया जाए, ये तीन शब्द बोलने से पहले। आईये, पढ़ते हैं।

किसी को आई लव यू कहना और उस इंसान से यही शब्द वापिस सुनना एक अनमोल सुख है, खासकर जब यह पहली बार हुआ हो। यह आपकी रूमानी यात्रा का एक नया चैप्टर है और आप दोनों को पहले से भी ज़्यादा एक दुसरे के करीब ला देता है।

वहीं दूसरी तरफ़, जब यही बात गलत मौके पर गलत माहौल में कही जाए तो इसका सारा जादू खो जाता है। फिर वह अनुभव बहुत शर्मिंदा और कंफ्यूज़  करने वाला हो जाता है और आपके रिश्ते पर ही एक सवाल खड़ा  कर देता है। 

क्या आप अपने जीवन के उस स्पेशल पर्सन को आई लव यू कहने की तैयारी में हो? ये कुछ बातें हैं जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए। 

आई लव यू कहने से पहले क्या ध्यान रखें 

तो आप अपने प्यार को वह कीमती लाईन कह पाने के लिए बार बार रिहर्सल कर रहे हो। उस सही मौके की तलाश में हो जब यह कह पाओ। यह कह पाने के बहुत करीब भी हो लेकिन ये शब्द मुंह से निकलने से इनकार कर रहे हैं। अगर आप  खुद को इस हालत में देख रहे हो तो ये कुछ टिप्स आपके लिए है:

  • यह श्योर करो कि आप तैयार हो : इससे पहले कि आप  किसी से प्यार का इज़हार करो, थोड़ा समय लेकर अपनी फीलिंग के बारे में फिर से सोचो। क्या यह सच में प्यार है या बस गहरा आकर्षण। आई लव यू कहने से पहले खुद की सोच का साफ़ हो जाना ज़रूरी है ताकि रिश्ता कॉम्पलिकेटेड नहीं हो। सिर्फ़ मुश्किल से निकलने के लिए इसे ना कहें। 

 

  • समझो प्यार के मायने: प्यार अलग -अलग लोगों के लिए अलग होता है। इसे पहले की आप वह तीन शब्द कहो - यह जानने की कोशिश करो की क्या आप और आपका पार्टनर इसे कम्पेनीयन शिप के वादे की तरह देखो और और सामने वाला इसे शादी की पहली सीढ़ी मान ले। यह जानने की कोशिश करो कि तुम और तुम्हारा पार्टनर प्यार को एक नज़रिए से ही देखते हैं। 

 

  • यह आपके  रिश्ते के लिए क्या मायने रखता है: क्या सिर्फ़ आई लव यू कह देने से वह रिश्ता अपने आप खास हो उठता है? क्या इसका मतलब है आप अब कमिटेड लॉंग टर्म रिलेशनशिप में हो? इन चीज़ों के बारे में पता करो ताकि बाद में कोई कन्फ्यूजन नहीं हो। 

 

  • अपने अंतरमन की सुनो: हमारा दिमाग कहता है कि कोई इंसान हमारे लिए फिट है या नहीं , हमारा दिल भी हमें बताता है कि दूसरे इंसान के लिए हमारे मन में क्या फीलिंग है लेकिन यह हमारा अंतरमन है जो हमें उस इंसान की सही सूरत दिखा पाता है। किसी को आई लव यू कहने से पहले अपने अंतरमन की सुनो। 

 

  • समय दो: अगर आप श्योर हो कि  आपको आपका प्यार मिल गया है फिर भी कुछ महीने रुक जाओ। बहुत जल्दी आई लव यू कह देने से सामने वाला डर सकता है। हो सकता है वह अभी तुम्हारी तरह नहीं सोच रहा हो। इससे एक अच्छे रिश्ते का फ्यूचर खत्म हो सकता है। 

प्यार है कहने से पहले क्या नहीं करें

अब जब आप जानते हो आई लव यू कहने से पहले क्या करना हैं, अब यह भी जान लीजिये कि क्या नहीं करना हैं। कुछ टिप्स ध्यान में रखिये। 

  • किसी प्रेशर में मत कहिये: मान लिया कि जिस इंसान को आप डेट कर रहे हैं, वह आपको आई लव यू कह रहा या फिर बहुत साफ़ हिंट दे रहा कि वह यह कहने ही वाला है। लेकिन आप किसी दबाव में उन्हें यह मत कहिये। सिर्फ़ इसलिए नहीं कहिये कि आपको चुप रहना अच्छा नहीं लग रहा या सामने वाला आप से यह उम्मीद कर रहा है। तभी कहिये जब आप कहने को तैयार हो। 

 

  • जल्दबाज़ी मत करिये  आप किसी वजह से लाचार महसूस कर रहे हो या मुश्किल हालात से गुजर रहे हो और कोई खास व्यक्ति आपकी ढाल बनकर साथ खड़ा हो, फिर भी भावनाओं में बहकर आई लव यू मत कहिये। कहने से पहले सोच लीजिये। 

 

  • नशे में होने पर मत कहिये: शराब के प्रभाव में ‘आई लव यू’ कहना एकदम मना है। आप दूसरे व्यक्ति को यह कंफ्यूज़ कर सकते हो कि क्या आप सच में सिरियस है। और यदि आप बिल्कुल नशे में, तो शायद यह कहना भी आपको याद नहीं होगा।

 

  •  अंतरंग पलों में इसे न कहिये: सेक्स के दौरान या उसके बाद पहली बार ‘आई लव यू’ कहना एकदम गलत है। यह सिर्फ़ हार्मोन टॉक हो सकता है। इसके अलावा, यह आपके साथी को दबाव महसूस करा  सकता है और साथ में उन खूबसूरत पलों को बर्बाद कर सकता है।

 

  • आप यह कैसे कहते हैं कि यह भी मायने रखता है: जब ‘आई लव यू’ बोलने की बात आती है, तो आप यह किस तरीके से कहते हैं यह भी उतना ही ज़रूरी है जितना की यह तीन शब्द बोलना। इसलिए, तय करें कि आप उस व्यक्ति को अच्छी तरह से समझते हैं और प्यार की घोषणा ऐसे नहीं करते हैं जो उन्हें असहज कर दे। जैसे, यदि आपका साथी शर्मीला है या इंट्रोवर्ट है, तो दुनिया के सामने 'आई लव यू' चिल्लाना उसके लिए एक अजीब एक्सपीरियंस हो सकता है। हो सकता है वे इसे इंटीमेट तरीके से पसंद कर सकते हैं जैसे एक प्रेम नोट या उनके कान में शब्दों को फुसफुसाते हुए।

 बार-बार कहना कि प्यार है 

आपने पहली बारआई लव यू’ कह शुरुआत कर दी है। आगे क्या? यहाँ से कहाँ जाना है? कुछ काम के टिप्स:

अक्सर कहिये ‘मैं अक्सर तुमसे प्यार करता/करती हूँ’। 

अगर वे अक्सर ‘आई लव यू’ नहीं कहते हैं, तो शिकायत मत करिये। 'आप मुझे खुश करते हो'। 'मुझे आप पर भरोसा है'। ‘आप मेरी ज़िंदगी को पूरा करते हो’ ‘घर पहुँचने पर मुझे टेक्स्ट करना’। ‘क्या आपने अपनी दवाइयाँ ली ?’ --- 'ये सब भी प्यार जताने के तरीके हो सकते है। 

जब आप झगड़े के बाद सुलह करते हैं, तो इसे ज़रूर कहें। 

लेकिन इसे अपने साथी को आपको माफ कर देने के तरीके के रूप में इस्तेमाल न करें। 

तब ज़रूर कहें जब आपके साथी के किसी काम पर आपको बहुत प्यार आए या आपका बहुत तारीफ करने का दिल करे। 

इसे ज़िम्मेदारी की तरह न कहें। 

खास अवसरों पर इसे कहें जैसे कि जन्मदिन, एनिवर्सरी या जब आपके साथी ने ऐसा कुछ किया है जिस पर आप गर्व महसूस करते हैं। 

कुछ गलत करने के गिल्ट से बचने के लिए इसे मत कहें।

रात को सोने से पहले इसे बोलें। 

अपने साथी को मूव ऑन करने से रोकने के लिए मत कहें।  

अपने साथी को सेक्स के लिए तैयार करने के लिए यह मत कहें। 

अंत में, आप किसी व्यक्ति को ‘आई लव यू’ कहना चाहते हैं या नहीं, इसके सबसे अच्छे जज आप हैं। यदि आप कंफ्यूज़ हैं, तय नहीं कर पा रहे तो यह टिप्स आपको सही डिसिजन लेने में मदद करेंगे। यह ज़रूरी भी है क्योंकि प्यार ही वह शै है जिस पर एक रिश्ते का भविष्य टिका होता है।

 

चित्र में व्यक्ति मॉडल हैं. 

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं! 

आरुषि चौधरी एक फ्रीलैंस पत्रकार और लेखिका हैं, जिन्हें पुणे मिरर और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रिंट प्रकाशनों में 5 साल का अनुभव है, और उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रिंट प्रकाशनों के लिए लगभग एक दशक का लेखन किया है - द ट्रिब्यून, बीआर इंटरनेशनल पत्रिका, मेक माय ट्रिप , किलर फीचर्स, द मनी टाइम्स, और होम रिव्यू, कुछ नाम हैं। इतने सालों में उन्होंने जिन चीजों के बारे में लिखा है, उनमें से मनोविज्ञान के प्रिज्म के माध्यम से प्यार और रिश्तों की खोज करना उन्हें सबसे ज्यादा उत्साहित करता है। लेखन उनका पहला है। आप आरुषि को यहां ट्विटर पर पा सकते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete unke gharwale shadi ke liye taiyaar nahi hain, ismein problem ho sakti hai. Jis shadi mein parents ka virodh jaisee stithi saamne aa rahee ho- apni family aur apne lawyer / vakeel/ local police thaane, aas-paas koi NGO se apne haq aur adhikaron ke baare mein poori jaankari lein. Aapko, hum sab ki ore se - best of luck. https://lovematters.in/hi/marriage/thinking-about-marriage/love-marriages Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>