safe days for love making
Shutterstock/Agave Studio

सेक्स करने के लिए कौन से दिन सुरक्षित होते हैं?

द्वारा Akshita Nagpal नवंबर 28, 02:57 बजे
कोई महिला कब गर्भवती हो सकती है? आप कहेंगे तब जब वो उसका अंडोत्सर्ग (ओव्युलेट) होता है। और यह असल में है क्या? अगर आप इन चीज़ों के बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। लव मैटर्स आपको ओव्यूलेशन के बारे में सब कुछ विस्तार से बताने जा रहा है जिससे आपको इन सवालों का जवाब जानने में मदद मिलेगी।

ओव्यूलेशन क्या है?

ओव्यूलेशन महिला के मासिक धर्म चक्र का एक भाग है, जब उसका शरीर ओव्यूलेट करता है मतलब इस दौरान अंडाशय से एक या कभी-कभी एक से अधिक अंडे निकलते हैं और ये अंडे फैलोपियन ट्यूब्स में जाने को तैयार रहते हैं। 

आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। जन्म से ही स्त्रियों के शरीर में 10 से 20 लाख अंडे होते हैं। जब वे यौवनावस्था में पहुंचती हैं जो कि आमतौर पर 10 से 15 साल के बीच आती है तब उन्हें माहवारी शुरू हो जाती है और यह प्रक्रिया मोनोपॉज आने तक चलती रहती है। मोनोपॉज 40-50 की उम्र के बीच आता है। 

मासिक धर्म चक्र का पहला दिन, माहवारी का पहला दिन होता है और मासिक धर्म चक्र का आखिरी दिन अगला पीरियड शुरू होने से एक दिन पहले का दिन होता है। मासिक धर्म चक्र की अवधि आमतौर पर 28 दिनों की होती है (लेकिन ये चक्र नियमित होते हैं पर उनकी अवधि कम या ज़्यादा जैसे 21 दिन या 40 होती, वे भी सामान्य ही होते हैं। इसी मासिक धर्म चक्र की अवधि के बीच ओव्यूलेशन की प्रक्रिया होती है। 

ओव्यूलेशन का कारण

आमतौर पर यह शरीर के हार्मोन्स के कारण होता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ता है तब दो में से एक ओवरी उस महीने के अंडे बनाती है और फिर उसे बाहर निकाल देती है। फिर ये अंडे माहवारी के स्राव के साथ निकल जाते हैं या फिर निषेचित हो जाते हैं जिसके कारण प्रेगनेंसी होती है। 

ओवरीज आमतौर पर बारी-बारी से अंडे निकालती हैं। उनका काम बराबर-बराबर बंटा होता है। अंडे का निकलना या ओव्यूलेशन हर महीने होता है । हर मासिक धर्म चक्र में पीरियड के 10 या 20 दिन पहले यह होता है और यह मेंस्ट्रुअल साइकल के ठीक बीच का समय होता है। कभी-कभी ओवरीज दो या दो से भी ज्यादा अंडे बाहर निकालती हैं। (अगर दोनों निषेचित हो गए तो जुड़वा बच्चे होते हैं या कभी कभी ट्रिप्लेट भी होते हैं जो इस पर निर्भर करता है कि कितने अंडे निषेचित हुए हैं।) 

मुझे ओव्यूलेशन के बारे में जानने की जरूरत क्यों है?

अपने मेंस्ट्रुअल साइकल और ओव्यूलेशन के बारे में जानने से आपको अपने शरीर को समझने में मदद मिलेगी और आप ओव्यूलेशन साइकल में अनियमितता या उसकी अनुपस्थिति के माध्यम से  इसमें किसी भी तरह की समस्या की पहचान कर पाएंगी। जैसे कि, ऐसी महिलाएं जो पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(पीसीओएस) से ग्रसित होती हैं, उनकी ओव्यूलेशन साइकल बाधित हो जाती है। 

महिलाएं अपनी ओव्यूलेशन साइकल का पता लगाकर अपनी प्रेगनेंसी की योजना बनाती हैं या उस दौरान असुरक्षित संभोग करती हैं। 

कैसे जाना जाए कि मैं कब ओव्यूलेट करूंगी

शरीर में ओव्यूलेशन के दौरान कुछ बदलाव होते हैं: इस दौरान सर्वाइकल म्यूकस (योनिक स्राव का वह भाग जो अंडरवियर के क्रोच पर जमा हो जाता है) चिकना और साफ होता है, शरीर का तापमान हल्का सा बढ़ता है और शरीर में ल्युटिनाइज़िंग हार्मोन या एल.एच. का स्तर भी बढ़ता है।

  • शरीर के गर्म होने के लिए प्रोजेस्टेरोन हार्मोन जिम्मेदार होता है। साथ ही साथ यह गर्भाशय की सतहें (लाइनिंग) बनाता है और यह सतहें रक्त की बनी हुई होती है। अगर अंडा शुक्राणु से निषेचित हो जाता है तो रक्त की यह आपूर्ति भ्रूण को विकसित करने के लिए  तैयार रहती है। अगर निषेचन नहीं होता तो यह लाइनिंग माहवारी के खून के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है। 
  • हर सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले बेसल थर्मामीटर (जो मेडिकल स्टोर पर मिलता है) से शरीर का तापमान मापने से यह जानने में मदद मिलती है कि ओव्यूलेशन आसपास है कि नहीं। हालांकि यह तरीका बहुत सही नहीं है। ओवरी से अंडे निकलने के लिए एल.एच. हार्मोन जिम्मेदार है और  शरीर में ओव्यूलेशन शुरू होने के तीन दिन पहले इसका स्तर बढ़ने लगता है। पेशाब में एल.एच. का स्तर जानने के लिए फार्मेसीज में ओव्यूलेशन किट मिलती है,जिसकी सहायता से ओव्यूलेशन का पता लगाया जा सकता है। मेडिकल स्टोर से ओव्यूलेशन किट खरीदना सुविधाजनक है और यह तरीका ज़्यादा सही भी है। 
  • पूरे मेंस्ट्रुअल साइकल के दौरान सर्वाइकल म्यूकस (वैजाइनल डिस्चार्ज) का गाढ़ापन बदलता रहता है। ओव्यूलेशन के समय यह साफ, पतला, फैला हुआ और चिकना हो जाता है और इसका स्वरूप कुछ कुछ कच्चे अंडे के सफेद भाग की तरह होता है। डिस्चार्ज के रंग रूप से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि ओव्यूलेशन कब होने वाला है। इस तरीके को सर्वाइकल म्यूकस विधि कहा जाता है। 
  • इसके अलावा कई ऐप्स और वेबसाइट्स हैं जो शरीर और मेंस्ट्रुअल साइकल के बारे में आपसे कुछ व्यक्तिगत बातें और तारीखें पूछकर आपके ओव्यूलेशन का पता लगाती हैं। इससे ये एप्स और वेबसाइट्स किसी ख़ास महिला के बारे में यह भविष्यवाणी करती हैं कि उस महिला को ओव्यूलेशन कब होने की संभावना है। 

कुछ समय के लिए ओव्यूलेशन साइकल पर नज़र रखने से कोई भी यह जान सकता है कि मेंस्ट्रुअल साइकल के दौरान किस दिन आमतौर पर ओव्यूलेशन होता है या ओव्यूलेशन कैलेंडर भी जाना जा सकता है। 

ओव्यूलेशन के बारे में इस पूरी जानकारी का क्या करें?

  • मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर, प्रेगनेंसी प्लान करने या प्रेगनेंसी से बचाव को ध्यान में रखते हुए शरीर के मेंस्ट्रुअल स्वास्थ्य को बनाये रखें। अगर आप प्रेग्नेंसी से बचना चाहती हैं तो ओव्यूलेशन के आसपास असुरक्षित संभोग न करें। आदर्श रूप से तो जब तक आप प्रेग्नेंसी नहीं चाहती तब तक असुरक्षित सेक्स ना ही करें तो बेहतर रहता है क्योंकि इस तरह बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है। 
  • प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए ओव्यूलेशन के समय असुरक्षित संभोग करें। ओवरी से निकलने के बाद अंडे 24 घण्टे तक फैलोपियन ट्यूब्स में पड़े रहते हैं। अगर इस दौरान अंडों को निषेचन के लिए स्पर्म नहीं मिलते तो ये अंडे विघटित हो जाते हैं और उस महीने में बनी यूटरस की इनर लाइनिंग(खून से बनी) के साथ बाहर आने को तैयार रहते हैं। यह सब मासिक धर्म का ही भाग है। 
  • स्त्री के शरीर में छोड़ा गया स्पर्म, योनि से गुजरते हुए फैलोपियन ट्यूब्स तक पहुंचता है और अंडे को निषेचित करता है। इसके बाद अंडा और शुक्राणु एक साथ गर्भ धारण के लिए गर्भाशय में पहुंचते हैं। असुरक्षित संभोग के दौरान स्त्री के शरीर में छोड़ा गया स्पर्म वहां सात दिन तक जीवित रह सकता है तो इसी दौरान अंडे और स्पर्म के मिलने से निषेचन होने की संभावना रहती है और इससे महिला गर्भधारण कर लेती है।

सुरक्षित सेक्स कैसे करना चाहिए, क्या आप इस बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं? नीचे कमेंट करिये या हमारे चर्चा मंच पेज पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारे फेसबुक पेज को चेक करना ना भूलें।  

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Mona bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se milli hain? Please kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye aur unke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mona bete hum aasha karte hai ki aap kisi visheshgya ya panjikrit doctor ke regular consult mein hai, aap chinta mat kijiye aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Alka bete PCOD ke karan ye thoda muskil ho sakta hai, ismein kabhi kabhi dawaon ki nitant aawasyakta hoti hai. Please apne doctor ke nirdesh ka palan kijiye ya abhi lockdown ki wazah se shayad doctor se consult karna sambhav nahi ho paye, isliye jab sthiti samanya ho jaye toh please doctor se consult kijiye, tab tak ke liye ise padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bête samanyataya periods 28 se 34 dino ke antral per ho sakte hai. Yadi yeh in dinon ke antral par na hokar har baar aniyamit hote hai toh is bare mein aap kisi vishesgya ya panjikrit doctor se mill lijiye. Ise bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/types-of-birth-control/condoms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई नई शादी हुईं है बीवी को किस प्रकार सेक्स करे की वह खुश रहे और प्रेग्नेंट भी हो जाय ये कैसे पता लगाए की बीवी हमारे सेक्स से खुश है की नहीं अक्सर कुछ लोग अपनी बीवी को खुश नहीं कर पाते तो उनको दूसरे के पास जाना पड़ता है
बेटे एक अच्छे सेक्स के लिए ज़रुरी है कि सेक्स में वो क्रियाएं की जाए जिससे दोनो ही पार्ट्नर को आनंद मिले. इसलिए अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले जिनसे दोनो पार्ट्नर को आनंद मिले, , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना ,अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activities सबसे ज़रूरी हैं: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms और pregnancy में 6 से 12 months या थोड़ा और समय लग सकता है जल्दी pregnancy के टिप्स यहाँ पढ़ लीजिये: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete kya aap iske baare mein kisi achchhe panjikrit doctor se mili hain? Abhi toh lock down hai isliye jab sthiti samanya ho jaye toh ek achchhe panjikrit doctor se mill lijiye, tab tak ke liye jaldi pregnancy ke ye tips padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rohini bete kyunki aap pooch rahee hain so bata dete hain LEKIN, yeh ek bhraosemand upay NAHIN mana jaata. Condom ke istemaal hee jyada safe aur surakshit tarika hai, pravesh karne se pehle aap jo bhi actiities karte hain who jaari rakh saktey hain aur bas pravesh se pehel hee condom ka istemaal kar saktey hain,. Isse sex ki kriya mein ek alp viraam bhi lag jayeg aur aap lambe samay tak sex kar payenge. Apne maasik chakr ko 4- 6 mahine dekhiye- who kitne dino mein aata hai. 28 , 30, 32... lekin isse zyada nahin. Isse note keejiye, aapko apne gap ka pata padh jayega. Phir mahine ke pehle din se aap aage 14 din gineenge- jo tareek miltee hai usse 2 din pehle aur 20 din baad – yaani 5 poore din aapko bilkul parhez karna hai ya phir condom use karna hai. Yeh mana jaaat ahai ki mahine shuru ke 14ve din ke aas apaas mahila ka anda aata hai, jo ki sirf 24 gahntey jeevit rehta hai. Lekin yeh bahrosemand tareeka nahin. Is tareeke ko apnane mein koi gaurantee nahin. Bachav ke liye, condom hee ek maatra tareeka hai- ya phir garbhnirodhak goli. NAME HERE, garbhpaat tak baat pahuch jaye to kisi ko achcha nahin lagta – nisandeh. Aur saath hee saath aapka sex se bhi mood oob jaata hai – rishtey mein bhi malal aa sakta hai. Apna khyal keejiye, apne shareer ko maan deejiye aur koi risk mat leejiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ashok beta pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bohot zaruri hai. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete iske baare mein toh kisi achchhe vishesagya ya ek panjikrit doctor se hi salah leni hogi, abhi toh lock down hai isliye iske baare mein aap apne shahar ke govt. hospital jaakar ek doctor se mill lijiye ya aapke parichit mein koi achchha panjikrit doctor ho toh unse consult kar lijiye ya kuchh din intezaar kar lijiye jab tak sthiti saamanya ho jaye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bablu bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se mille hain? Kisi visheshgya ya panjikrit doctor se mill lijiye, aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta pehle toh doctor se milkar yeh Nishchint kar lijiye ki yaadi sab theek hai toh aap try kar sakte hain, Lekin Jab aapki patni tayyar feel karein, ready hon, koi dard ya takleef mein naa hon. Aur jaldi pregnancy ke tips yaha pdhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/news/sex-after-pregnancy-how-can-i-tell-him-im-not-ready Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kyunki aap pooch rahe hain so bata deyety hain LEKIN, yeh ek bhraosemand upay NAHIN mana jaata. Aap condom ke istemaal ke baare mein kyun nahin sochtey. Pravesh karne se pehle aap jo hbi actiities kartey hain who jaari rakh saktey hain aur bas pravesh se pehel hee condom ka istemaal kar saktey hain,. Isse sex ki kriya mein ek alp viraam bhi lag jayeg aaur aap lambe samay tak sex kar payenge. Mahila ke maasik chakr ko 4- 6 mahine dekhiye- who kitne dino mein aata hai. 28 , 30, 32... lekin isse zyada nahin. Isse note keejiye, aapko apne gap ka pata padh jayega. Phir mahine ke pehle din se aap aage 14 din gineenge- jo tareek miltee hai usse 2 din pehle aur 20 din baad – yaani 5 poore din aapko bilkul parkez karn ahai ya phir condom use karna hai. Yeh mana jaaata hai ki mahine shuru ke 14ve din ke aas apaas mahila k aanda aata hai, jo ki sirf 24 gahntey jeevit rehta hai. Lekin yeh bahrosemand tareeka nahin. Is tareeke ko apnane mein koi gaurantee nahin.Bachav ke liye, condom hee ek maatra tareeka hai- ya phir garbhnirodhak goli. NAME HERE, garbhpaat tak baat pahuch jaye to kisi ko achcha nahin lagta – nisandeh. Aur saath hee saath aapka sex se bhi mood oob jaata hai – rishtey mein bhi malal aa sakta hai. Ise padhiye: https://www.babycentre.co.uk/ovulation-calculator Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete, garbhnirodhan ke kai upaye hain jinhe aap apni suvidha ke mutabiq le sakte hain woh aap yaha padh sakte hai: https://lovematters.in/hi/resource/birth-control Lekin yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarikay ke mukabley Condom ka istemal hi easy aur safe tareeka hai. Isse unchahe garbh ke saath saath youn sakraman ke khatre se bhi bacha ja sakta hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे महिला के मासिक चक्र को 4-6 महीने देखीये – ये कितने दिनों में आता है । 28 , 30, 32... लेकिन इससे ज्यादा नहीं। इसे नोट कीजिये, आपको गैप का पता चल जायेगा। फिर महीने के पहले दिन से आप आगे 14 दिन गिनेंगे - जो तारीख मिलती है उससे 2 दिन पहले और 20 दिन बाद – यानि 5 पूरे दिन, ये माना जाता है की महीने के शुरू के 14वे दिन के आस-पास महिला के अंडा आता है, जो की सिर्फ 24 घंटे जीवित रहता है। बच्चा चाहते हैं तो इन दिनों sex एक बार ज़रूर करना है और आदमी का विरयपात भी अंदर ही होना है उन दिनों मर्द हस्तमैथुन न करें तो बेहतर. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Vanita bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. Jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटा यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/staying-safe यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
मैडम मैंने पीरियड के टाइम में ही सेक्स किया तो क्या लड़की प्रेग्नेंट हो जाएगी जब की पीरियड का तीसरा दिन था
बेटे period के दौरान सेक्स से pregnancy के chances न के बराबर होते हैं. लेकिन अगर आपको संदेह हो रहा हो तो एक home pregnancy test लीजिये और स्थिति को निश्चित कर लीजिये. period के दौरान सेक्स में कोई समस्या नहीं होती है, यदि इसमें दोनों partners की बराबर की मर्ज़ी शामिल हो और कंडोम का इस्तेमाल भी किया जाना अनिवार्य है ताकि किसी भी संक्रमण से बचा जा सके! https://lovematters.in/hi/resource/faqs-period https://lovematters.in/hi/news/sex-during-my-period-do-i-need-contraception यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
बेटे सुरक्षित सेक्स की जानकारी के लिए यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bête pehli baar sex kartaye samaye kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kese theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Aur sex ka aise koi time nishcint nahi hai. Haan jis samye bhi sambandh ho dono logo ki sehmati ke saath aur safe ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ravi bête pehli baar sex kartaye samaye kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kese theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se milli hain? Kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye. Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>