safe days for love making
Shutterstock/Agave Studio

सेक्स करने के लिए कौन से दिन सुरक्षित होते हैं?

द्वारा Akshita Nagpal नवंबर 28, 02:57 बजे
कोई महिला कब गर्भवती हो सकती है? आप कहेंगे तब जब वो उसका अंडोत्सर्ग (ओव्युलेट) होता है। और यह असल में है क्या? अगर आप इन चीज़ों के बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। लव मैटर्स आपको ओव्यूलेशन के बारे में सब कुछ विस्तार से बताने जा रहा है जिससे आपको इन सवालों का जवाब जानने में मदद मिलेगी।

ओव्यूलेशन क्या है?

ओव्यूलेशन महिला के मासिक धर्म चक्र का एक भाग है, जब उसका शरीर ओव्यूलेट करता है मतलब इस दौरान अंडाशय से एक या कभी-कभी एक से अधिक अंडे निकलते हैं और ये अंडे फैलोपियन ट्यूब्स में जाने को तैयार रहते हैं। 

आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। जन्म से ही स्त्रियों के शरीर में 10 से 20 लाख अंडे होते हैं। जब वे यौवनावस्था में पहुंचती हैं जो कि आमतौर पर 10 से 15 साल के बीच आती है तब उन्हें माहवारी शुरू हो जाती है और यह प्रक्रिया मोनोपॉज आने तक चलती रहती है। मोनोपॉज 40-50 की उम्र के बीच आता है। 

मासिक धर्म चक्र का पहला दिन, माहवारी का पहला दिन होता है और मासिक धर्म चक्र का आखिरी दिन अगला पीरियड शुरू होने से एक दिन पहले का दिन होता है। मासिक धर्म चक्र की अवधि आमतौर पर 28 दिनों की होती है (लेकिन ये चक्र नियमित होते हैं पर उनकी अवधि कम या ज़्यादा जैसे 21 दिन या 40 होती, वे भी सामान्य ही होते हैं। इसी मासिक धर्म चक्र की अवधि के बीच ओव्यूलेशन की प्रक्रिया होती है। 

ओव्यूलेशन का कारण

आमतौर पर यह शरीर के हार्मोन्स के कारण होता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ता है तब दो में से एक ओवरी उस महीने के अंडे बनाती है और फिर उसे बाहर निकाल देती है। फिर ये अंडे माहवारी के स्राव के साथ निकल जाते हैं या फिर निषेचित हो जाते हैं जिसके कारण प्रेगनेंसी होती है। 

ओवरीज आमतौर पर बारी-बारी से अंडे निकालती हैं। उनका काम बराबर-बराबर बंटा होता है। अंडे का निकलना या ओव्यूलेशन हर महीने होता है । हर मासिक धर्म चक्र में पीरियड के 10 या 20 दिन पहले यह होता है और यह मेंस्ट्रुअल साइकल के ठीक बीच का समय होता है। कभी-कभी ओवरीज दो या दो से भी ज्यादा अंडे बाहर निकालती हैं। (अगर दोनों निषेचित हो गए तो जुड़वा बच्चे होते हैं या कभी कभी ट्रिप्लेट भी होते हैं जो इस पर निर्भर करता है कि कितने अंडे निषेचित हुए हैं।) 

मुझे ओव्यूलेशन के बारे में जानने की जरूरत क्यों है?

अपने मेंस्ट्रुअल साइकल और ओव्यूलेशन के बारे में जानने से आपको अपने शरीर को समझने में मदद मिलेगी और आप ओव्यूलेशन साइकल में अनियमितता या उसकी अनुपस्थिति के माध्यम से  इसमें किसी भी तरह की समस्या की पहचान कर पाएंगी। जैसे कि, ऐसी महिलाएं जो पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(पीसीओएस) से ग्रसित होती हैं, उनकी ओव्यूलेशन साइकल बाधित हो जाती है। 

महिलाएं अपनी ओव्यूलेशन साइकल का पता लगाकर अपनी प्रेगनेंसी की योजना बनाती हैं या उस दौरान असुरक्षित संभोग करती हैं। 

कैसे जाना जाए कि मैं कब ओव्यूलेट करूंगी

शरीर में ओव्यूलेशन के दौरान कुछ बदलाव होते हैं: इस दौरान सर्वाइकल म्यूकस (योनिक स्राव का वह भाग जो अंडरवियर के क्रोच पर जमा हो जाता है) चिकना और साफ होता है, शरीर का तापमान हल्का सा बढ़ता है और शरीर में ल्युटिनाइज़िंग हार्मोन या एल.एच. का स्तर भी बढ़ता है।

  • शरीर के गर्म होने के लिए प्रोजेस्टेरोन हार्मोन जिम्मेदार होता है। साथ ही साथ यह गर्भाशय की सतहें (लाइनिंग) बनाता है और यह सतहें रक्त की बनी हुई होती है। अगर अंडा शुक्राणु से निषेचित हो जाता है तो रक्त की यह आपूर्ति भ्रूण को विकसित करने के लिए  तैयार रहती है। अगर निषेचन नहीं होता तो यह लाइनिंग माहवारी के खून के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है। 
  • हर सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले बेसल थर्मामीटर (जो मेडिकल स्टोर पर मिलता है) से शरीर का तापमान मापने से यह जानने में मदद मिलती है कि ओव्यूलेशन आसपास है कि नहीं। हालांकि यह तरीका बहुत सही नहीं है। ओवरी से अंडे निकलने के लिए एल.एच. हार्मोन जिम्मेदार है और  शरीर में ओव्यूलेशन शुरू होने के तीन दिन पहले इसका स्तर बढ़ने लगता है। पेशाब में एल.एच. का स्तर जानने के लिए फार्मेसीज में ओव्यूलेशन किट मिलती है,जिसकी सहायता से ओव्यूलेशन का पता लगाया जा सकता है। मेडिकल स्टोर से ओव्यूलेशन किट खरीदना सुविधाजनक है और यह तरीका ज़्यादा सही भी है। 
  • पूरे मेंस्ट्रुअल साइकल के दौरान सर्वाइकल म्यूकस (वैजाइनल डिस्चार्ज) का गाढ़ापन बदलता रहता है। ओव्यूलेशन के समय यह साफ, पतला, फैला हुआ और चिकना हो जाता है और इसका स्वरूप कुछ कुछ कच्चे अंडे के सफेद भाग की तरह होता है। डिस्चार्ज के रंग रूप से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि ओव्यूलेशन कब होने वाला है। इस तरीके को सर्वाइकल म्यूकस विधि कहा जाता है। 
  • इसके अलावा कई ऐप्स और वेबसाइट्स हैं जो शरीर और मेंस्ट्रुअल साइकल के बारे में आपसे कुछ व्यक्तिगत बातें और तारीखें पूछकर आपके ओव्यूलेशन का पता लगाती हैं। इससे ये एप्स और वेबसाइट्स किसी ख़ास महिला के बारे में यह भविष्यवाणी करती हैं कि उस महिला को ओव्यूलेशन कब होने की संभावना है। 

कुछ समय के लिए ओव्यूलेशन साइकल पर नज़र रखने से कोई भी यह जान सकता है कि मेंस्ट्रुअल साइकल के दौरान किस दिन आमतौर पर ओव्यूलेशन होता है या ओव्यूलेशन कैलेंडर भी जाना जा सकता है। 

ओव्यूलेशन के बारे में इस पूरी जानकारी का क्या करें?

  • मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर, प्रेगनेंसी प्लान करने या प्रेगनेंसी से बचाव को ध्यान में रखते हुए शरीर के मेंस्ट्रुअल स्वास्थ्य को बनाये रखें। अगर आप प्रेग्नेंसी से बचना चाहती हैं तो ओव्यूलेशन के आसपास असुरक्षित संभोग न करें। आदर्श रूप से तो जब तक आप प्रेग्नेंसी नहीं चाहती तब तक असुरक्षित सेक्स ना ही करें तो बेहतर रहता है क्योंकि इस तरह बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है। 
  • प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए ओव्यूलेशन के समय असुरक्षित संभोग करें। ओवरी से निकलने के बाद अंडे 24 घण्टे तक फैलोपियन ट्यूब्स में पड़े रहते हैं। अगर इस दौरान अंडों को निषेचन के लिए स्पर्म नहीं मिलते तो ये अंडे विघटित हो जाते हैं और उस महीने में बनी यूटरस की इनर लाइनिंग(खून से बनी) के साथ बाहर आने को तैयार रहते हैं। यह सब मासिक धर्म का ही भाग है। 
  • स्त्री के शरीर में छोड़ा गया स्पर्म, योनि से गुजरते हुए फैलोपियन ट्यूब्स तक पहुंचता है और अंडे को निषेचित करता है। इसके बाद अंडा और शुक्राणु एक साथ गर्भ धारण के लिए गर्भाशय में पहुंचते हैं। असुरक्षित संभोग के दौरान स्त्री के शरीर में छोड़ा गया स्पर्म वहां सात दिन तक जीवित रह सकता है तो इसी दौरान अंडे और स्पर्म के मिलने से निषेचन होने की संभावना रहती है और इससे महिला गर्भधारण कर लेती है।

सुरक्षित सेक्स कैसे करना चाहिए, क्या आप इस बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं? नीचे कमेंट करिये या हमारे चर्चा मंच पेज पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारे फेसबुक पेज को चेक करना ना भूलें।  

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete samanyataya periods 28 se 34 dino ke antral per ho sakte hai. Yadi yeh in dinon ke antral par na hokar har baar aniyamit hote hai toh is bare mein aap kisi vishesgya ya panjikrit doctor se mill lijiye. Ise bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/menstrual-cycle https://lovematters.in/hi/our-bodies/my-periods-are-irregular-what-should-i-do Aur pregnancy ke liye kya aap kisi visheshgya ya panjikrit doctor se consult ki hain? Please kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se mille hain? Please kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye aur unke nirdesh nka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete yeh kah pana ki kaun kab, kis din aur kitni baar mein garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे जल्दी प्रेग्नेन्सी के टिप्स यहा पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/tips यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Beta smell aane ka kran saaf safayai ki kami ho sakti hai, please unhe pyar se apne privart parts ko pani se saaf karne kahiye. Aur ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apne partner ko kahiye ki wo aapki body ko samjh len- aapko time den. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love https://lovematters.in/hi/resource/making-love Saath hi bete virya ka gadha-mota hone se koi sambandh nahi hai zara yeh padho: https://lovematters.in/hi/resource/ejaculation lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/is-masturbation-making-my-semen-watery https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/semen-top-five-facts Aur jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bhavana bete sex ka aise koi time nishchit nahi hai. Haan jis samay bhi sambandh ho dono logo ki sehmati ke saath aur safe ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Lata bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se pahle mili hain? Abhi toh lockdown hai shayad doctor se consult kar pana sambhav na ho paye, isliye jab sthiti samanya ho jaye toh kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye aur tab tak pregnancy ke ye tips padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Pooja bete iske baare mein kisi achchhe panjikrit doctor se mill lena anivarya hai, lekin abhi toh lockdown hai - jab sthiti samanya ho jaye toh kisi panjikrit doctor se mill lijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete hum aasha karte hai ki aap kisi visheshgya ya panjikrit doctor ke regular consult mein hai, aap chinta mat kijiye aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rashmi beta kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se milli hain? Kisi achchhe vishesagya ya ek panjikrit doctor se mill lijiye- lekin abhi toh lock down hai isliye iske baare mein aap apne shahar ke govt. hospital jaakar ek doctor se mill lijiye ya aapke parichit mein koi achchha panjikrit doctor ho toh unse consult kar lijiye - ya sthiti saamnya hone tak wait kar lijiye. Jaldi pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मासिक धर्म शुरू होने के बाद कितने दिनों पर आपस में संबंध बनाना जरूरी है कि गर्व धारण हो सके। Plese हेल्प me
कविता बेटे आप मासिक चक्र को 4-6 महीने देखीये – ये कितने दिनों में आता है । 28 , 30, 32... लेकिन इससे ज्यादा नहीं। इसे नोट कीजिये, आपको गैप का पता चल जायेगा। फिर महीने के पहले दिन से आप आगे 14 दिन गिनेंगे - जो तारीख मिलती है उससे 2 दिन पहले और 20 दिन बाद – यानि 5 पूरे दिन, ये माना जाता है की महीने के शुरू के 14व दिन के आस-पास महिला के अंडा आता है, जो की सिर्फ 24 घंटे जीवित रहता है । बच्चा चाहते हैं तो इन दिनों sex एक बात ज़रूर करना है और आदमी का विरयपात भी अंदर ही होना है उन दिनों मर्द हस्तमैथुन न करें तो बेहतर होगा. इसे पढ़िए: https://www.babycentre.co.uk/ovulation-calculator यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Sneha bete kya aap iske baare mein kisi panjikrit doctor se milli hain? Kisi ek panjikrit doctor se mill lijiye, lekin abhi toh lock down hai isliye iske baare mein aap apne shahar ke govt. hospital jaakar ek doctor se mill lijiye ya aapke parichit mein koi achchha panjikrit doctor ho toh unse consult kar lijiye - ya chahen toh sthiti saamanya hone tak wait kar lijiye. Jaldi pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kya aapne iske baare mein kisi doctor se consult kiya hain? Kisi achchhe panjikrit doctor se consult kijiye aur unke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Aur kya aap fertility dates ki baat kar rahee hain? Iske liye aap is calender ki madad leejiye: https://www.babycentre.co.uk/ovulation-calculator Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kya aapne iske baare mein kisi doctor se consult kiya hain? Kisi achchhe panjikrit doctor se consult kijiye aur unke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete isme koi samasya ki baat nahi hai kyunki pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bohot zaruri hai. Aur Jaldi pregnancy ke tips yaha pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete hum aasha karte hai ki aap kisi visheshgya ya panjikrit doctor ke regular consult mein hai, aap chinta mat kijiye aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bhoomi bete hum aasha karte hai ki aap kisi visheshgya ya panjikrit doctor ke regular consult mein hai, aap chinta mat kijiye aur doctor ke nirdesh ka palan kijiye. All the best! Aur pregnancy ke tips yaha bhee pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>