disability and sex
Shutterstock/M-SUR

हां, विकलांग लोग भी सेक्स करते हैं, वो भी जी भर के

द्वारा Sarah Moses दिसंबर 17, 11:57 बजे
हम सभी जानते हैं कि सामान्य लोगों की तरह शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग महिला और पुरुष भी सेक्स करते हैं, उनकी भी अपनी एक सेक्स लाइफ होती है। लेकिन क्या वे सुखद सेक्स का अनुभव कर पाते हैं?

वे क्या करते हैं?

इस सवाल का ज़वाब जानने के लिए अमेरिकी शोधकर्ताओं ने किशोरावस्था से वयस्क हो रहे 5500 लड़के और लड़कियों का अध्ययन किया। शोधकर्ता यह जानना चाहते थे कि इन किशोरो ने किस उम्र में पहली बार सेक्स किया, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या किसी अजनबी के लिए उन्होंने अपनी वर्जिनिटी कब खोयी और क्या उन्होंने इस दौरान गर्भनिरोधक और जन्म नियंत्रण के अन्य तरीकों का प्रयोग किया।

शोधकर्ता यह समझना चाहते थे कि व्यक्ति की विकलांगता के आधार पर उन्हें पहली बार सेक्स करने में कैसा अनुभव हुआ। उन्होंने ऐसे किशोरों पर अध्ययन किया जो सीखने की उम्र में थे या भावनात्मक रूप से कमजोर थे, जिन्हें स्कूल में एकाग्र होने में परेशानी होती थी या जो भावनात्मक और मानसिक समस्याओं के कारण कक्षा में जाने या अपने रोज़मर्रा के काम करने में सक्षम नहीं थे।

शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि पहली बार सेक्स करने वाले विकलांग किशोरों को कैंसर, मिर्गी और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां कैसे प्रभावित करती हैं। आखिरकार वे जानना चाहते थे कि सेक्स के दौरान सुनने ,देखने या बोलने से जुड़ी विकलांगता होने के बावजूद ये विकलांग किशोर अपना कौमार्य भंग कैसे करते हैं।

तो कैसा रहा उनका अनुभव?

रिसर्च के अनुसार, विकलांग किशोर और वयस्क सेक्स कर सकते हैं, और वो भी सामान्य लोगों की ही तरह लेकिन इसका अनुभव हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है।

उदाहरण के लिए इस शोध से यह पता चला है कि, सीखने की उम्र या भावनात्मक कठिनाइयों का सामना करने वाले किशोरों में पहली बार सेक्स करने से पहले जन्म नियंत्रण के बारे में गंभीरता से सोचने की अधिक संभावना होती है।

लड़कियां भी एक मजबूत रिश्ते जैसे अपने मंगेतर या जिस पुरुष के साथ वे रहती हैं, के साथ ही अपना कौमार्य भंग करना चाहती हैं। लेकिन भावनात्मक कठिनाइयों का सामना कर रहे किशोर सामान्य लोगों की अपेक्षा बहुत जल्दी यानि 12 से 14 की उम्र के बीच ऐसा करते हैं।

कैसे

पिछले अध्ययनों से पता चलता है कि इस तरह का व्यवहार संभोग से जुड़ी समस्या जैसे यौन संचारित रोगों (एसटीडी) को बढ़ा सकता है। इसी कारणवश यह बताना बेहद ज़रूरी है कि आपको कंडोम और गर्भ निरोधक का उपयोग करना चाहिए और कौमार्य भंग होने से पहले अपने फ़ैसले पर विचार करना चाहिए।

यदि आप विकलांग हैं और पहली बार सेक्स करने के बारे में सोच रहे हैं तो, अपने सवाल और चिंताएं हमसे साझा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट देखें।

डिसएबिलिटी एंड दि कांटेक्स्ट ऑफ़ बॉयज ‘फर्स्ट सेक्सुअल इंटरकोर्स जर्नल ऑफ़ एडोलसेंट हेल्थ , वर्ष 2016 में प्रकाशित

दि फर्स्ट सेक्सुअल एक्सपीरियंस एमंग एडोलसेंट गर्ल विद एंड विदाउट डिसएबिलिटीज जोर्नल ऑफ़ यूथ एडोलसेंस , वर्ष 2012 में प्रकाशित



 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>