woman masturbating
Shutterstock/Asia Images Group

हस्तमैथुन करना महिलाओं के लिए क्यों अच्छा है?

द्वारा Sarah नवंबर 28, 03:29 बजे
शोध में पाया गया है कि जिन महिलाओं का यौन जीवन स्वस्थ और ख़ुशहाल होता है उन्हें हस्तमैथुन करने के कई वास्तविक फायदे होते हैं। जानकर ताज्जुब हो रहा है ना? आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।

यह सामान्य है

क्या हस्तमैथुन के बारे में सोचकर आपको शर्म आती है? या फिर आप नर्वस हो जाते हैं? हो सकता है कि आपने अपने जननांगों को छूना शुरू भी कर दिया हो लेकिन आपको लगता है कि आप कभी किसी को बता नहीं पाएंगी।

बेशक आपकी इन भावनाओं को समझा जा सकता है। लेकिन आप अकेली महिला नहीं हैं बल्कि आपकी तरह बहुत सी महिलाएं ऐसा करती हैं।

शोध से पता चला है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष बहुत अधिक हस्तमैथुन करते हैं और वे कम उम्र में ही ऐसा करना शुरू कर देते हैं। यह जानकर हैरान होने की ज़रूरत नहीं है। यह भी जीवविज्ञान का एक हिस्सा हो सकता है। पुरुषों में औसतन अधिक काम इच्छा (सेक्स ड्राइव) होती है और महिलाओं द्वारा अपने क्लाइटोरिस को छूने की तुलना में पुरुष अपने जननांगों को नियमित छूते रहते हैं (जैसे कि हर बार जब वे पेशाब करते हैं)।  

कम हस्तमैथुन करती है महिलाएं  

हाल ही में हुए शोधों से पता चलता है कि लड़के और लड़कियों के बीच 'हस्तमैथुन अंतर' को लेकर समाज का भी काफी हस्तक्षेप है। अधिकांश संस्कृतियों में किसी पुरुष का हमेशा सेक्स के बारे में सोचना और हस्तमैथुन करना आम माना जाता है

लेकिन जब महिलाओं की बात आती है तो इसे बिल्कुल अलग नज़रिए से देखा जाता है। ऐसी धारणाओं को बदलने की ज़रूरत है। शोध में पाया गया है कि जो महिलाएं एक ख़ुशहाल और स्वस्थ यौन जीवन जीना चाहती हैं उन्हें हस्तमैथुन करने के कई फायदे होते हैं। 

अकेले हस्तमैथुन करना और पार्टनर के साथ सेक्स का मज़ा लेने के बीच संबध, पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के लिए अधिक मजबूत होता है।

अधिक ऑर्गेज्म

इसका कारण क्या है? कभी-कभी महिलाओं को ख़ासतौर पर किशोरावस्था या वयस्क होने के शुरूआती दिनों में ऑर्गेज्म तक पहुंचने में कठिनाई होती है। जो महिलाएं अपने जीवन के इसी चरण में हस्तमैथुन करना शुरू कर देती हैं उन्हें पार्टनर के साथ सेक्स करने के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

सुनने में यह बात ठीक भी लगती हैI हस्तमैथुन अपने जननांगों के बारे में जानने का एक तरीका है। इससे आप समझ पाती हैं कि आपको अधिक यौन उत्तेजना कब होती है और कब आप उत्तेजित नहीं हो पाती हैं। जब एक बार हस्तमैथुन से आप यह समझ जाती हैं तो आप अपने पार्टनर को भी सिखा पाएंगी।

 संदर्भ: दि मास्टरबेशन गैप, साल 2010 में प्रकाशित 
 
*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या आप भी हस्तमैथुन करती हैं? नीचे कमेंट करिये या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।
 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>