Healthy Penis and Testicles
Shutterstock/Dundanim

लिंग और अंडकोष को स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय

हर पुरुष को पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए उसके जननांगों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लिंग या अंडकोष (वृषण) में किसी तरह की परेशानी, मौजूदा बीमारियों का लक्षण हो सकता है, जिसे अधिकांश पुरुष अक्सर शर्मिंदगी के कारण अनदेखा कर देते हैं। इस लेख में हम आपको लिंग और अंडकोष को स्वस्थ रखने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।
लिंग को साफ रखें

नहाते समय लिंग की सफाई करना सबसे आसान तरीका है। लिंग के फोर स्किन या ऊपर की चमड़ी को पीछे खींचकर इसके नीचे के हिस्से को अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि लिंग के इस हिस्से को ठीक से नहीं साफ किया गया तो लिंग से प्राकृतिक रूप से निकलने वाला स्मेग्मा नामक ल्यूब्रिकेंट, उस हिस्से पर जमा होने लगता है और फिर वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

 

अंडकोष की जांच खुद करें

हर आदमी को रोजाना अपने अंडकोष की जांच खुद करनी चाहिए। इसे बहुत आसानी से जांचा जा सकता है। दोनों हाथों की उंगलियों और अंगूठे का इस्तेमाल कर अंडकोष को हल्के हल्के दबाएं और चेक करें कि कहीं कोई गांठ तो नहीं है। पुरुषों को नियमित रूप से यह जांच करनी चाहिए ताकि कोई बदलाव होने पर जल्दी पता चल सके। यह टेस्टीकुलर कैंसर (वृषण कैंसर) समेत कई प्रकार की बीमारियों का लक्षण हो सकता है। हर पुरुष को खुद से यह जांच चार हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करनी चाहिए।

 

सुरक्षित सेक्स करें

यौन संचारित रोग आमतौर पर नजर नहीं आते हैं और अक्सर सालों तक इनके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। क्लैमाइडिया सबसे आम यौन संचारित रोग है जिसके कारण पेशाब करते समय दर्द होता है और अंडकोष सूज जाते हैं। ऐसी ही एक और बीमारी है जननांगों में होने वाली हर्पीस, जिसमें जननांगों के आसपास घाव हो जाता है। इनकी रोकथाम के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना चाहिए।

जघन क्षेत्र की साफ़ सफाई ध्यान से करें

कई पुरुष अपनी पेट और जांघ के बीच वाले हिस्से (groin) को शेव करते हैं। शरीर के इस हिस्से को ठीक से और पूरी सावधानी से संवारना चाहिए और खासकर अंडकोष का ख़ास खयाल  रखना चाहिए। इसमें एक छोटा सा कट लगने पर भी काफी दर्द हो सकता है, इसके अलावा बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु भी पैदा हो सकते हैं, जिससे अंडकोष में बीमारी हो सकती है

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से लिंग भी स्वस्थ रहता है। उत्तेजना या इरेक्शन को कई चीजें प्रभावित करती हैं, जैसे, मोटापा, धूम्रपान, अधिक शराब का सेवन और तनाव। नियमित एक्सरसाइज करने और रात को अच्छी नींद लेने से लिंग स्वस्थ रहता है।

क्या आप लिंग और अंडकोष के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछना चाहते हैं? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>