How to measure your penis?
Shutterstock

अपना लिंग (पेनिस) कैसे नापें?

बहुत से लोग अपने पेनिस के आकार या साइज़ के बारे में उत्सुक होते हैं और इसे मापना भी चाहते हैं। लेकिन सही तकनीक क्या है? क्या आपको ऊपर से नीचे तक मापना चाहिए? और चौड़ाई के बारे में क्या? क्या आपके मन में भी ये सवाल हैं? और क्या आकार वास्तव में मायने रखता है? हमारे पास आपके लिए इन सभी सवालों का जवाब है।

कब मापें?

मापने से पहले आपका पेनिस पूरी तरह से खड़ा होना चाहिए यानी की इरेक्शन होना ज़रूरी है। सुबह का समय आमतौर पर सबसे अच्छा होता है जब आपको इरेक्शन हो सकता है।और अगर ऐसा नहीं है, तो आप अपनी यौन इच्छाओं के बारे मैं सोच कर भी इरेक्शन दिला सकते हैं - कैसे? यह तो आप बेहतर जानते हैं की आपको इरेक्शन कैसे होगा! 

सो, एक बार जब इरेक्शन हो जाए, तो अपने आप को एक आरामदायक और निजी जगह में ले जाएं। आपको शीशे का उपयोग करने या अपने साथी से भी सहायता माँगने में मदद मिल सकती है।

Image removed.

कहाँ से कहाँ तक?

अपने पेनिस को मापने के लिए, आपको रूलर या इंचीटेप/ फ्लेक्सिबल टेप की आवश्यकता होगी। अपने पेनिस की लंबाई मापने के लिए मापक टेप को अपने पेनिस के बेस पर रखें, जहां यह आपकी जघन हड्डी से जुड़ता है। रूलर या टेप मेज़र को अपनी त्वचा पर मजबूती से दबाएं, और अपने पेनिस की नोक तक मापें। माप को इंच या सेंटीमीटर में नोट करें।

अपने पेनिस की मोटाई/चौड़ाई मापने के लिए, लचीले मापने वाले टेप का उपयोग करें। टेप को अपने पेनिस के सबसे मोटे हिस्से के चारों ओर लपेटें, सुनिश्चित करें कि यह तंग है लेकिन बहुत टाइट नहीं है। इंच या सेंटीमीटर में नोट करें।

Image removed.

औसत/सामान्य आकार क्या है?

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पेनिस का आकार बहुत भिन्न होता है, और इसका कोई 'सामान्य' आकार नहीं होता है। भारत में, खड़े पेनिस की औसत लंबाई लगभग 5.16 इंच (13.12 सेमी) होती है, जबकि औसत परिधि लगभग 4.59 इंच (11.66 सेमी) होती है। हालाँकि, कुछ पेनिस इससे छोटे या बड़े हो सकते हैं और सभी आकारों को सामान्य माना जाता है।

लंबाई और परिधि (चौड़ाई) के बीच के अंतर को समझना भी महत्वपूर्ण है। लंबाई पेनिस के बेस से टिप तक की दूरी को संदर्भित करती है, जबकि परिधि पेनिस की मोटाई या चौड़ाई को संदर्भित करती है।

कुछ लोग लंबे पेनिस को पसंद कर सकते हैं, जबकि अन्य मोटे पेनिस को पसंद कर सकते हैं। आखिरकार, पेनिस का आकार यौन सुख या संतुष्टि का सबसे महत्वपूर्ण कारक नहीं है।

क्या आकार वास्तव में मायने रखता है?

आपको याद रखना चाहिए कि पेनिस का आकार आपकी यौन शक्ति या क्षमता को निर्धारित नहीं करता है। एक छोटा पेनिस भी आपके साथी को उतना ही संतुष्ट करने में सक्षम होता है जितना कि एक बड़ा पेनिस। साथ ही, पेनिस का आकार आपकी प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) या प्रसव क्षमता को निर्धारित नहीं करता है। एक महिला को गर्भवती होने के लिए पेनिस के किसी भी आकार से वीर्य की केवल एक छोटी बूंद की आवश्यकता होती है!

साथ ही, एक पूर्ण, खुश और संतुष्ट यौन संबंध आपसी सम्मान, संचार और अंतरंगता पर आधारित होता है। अन्य कारक, जैसे भावनात्मक संबंध, शारीरिक अनुकूलता और यौन कौशल, पेनिस के आकार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।

अपने पेनिस को मापना एक व्यक्तिगत पसंद हो सकती है। इसे सही तरीके से और बिना किसी धारना के करें। पेनिस का आकार आपके शरीर का सिर्फ एक पहलू है और यौन संबंध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अन्य कारक बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं।

अपने शरीर को स्वीकार करें और उससे प्यार करें, और एक रिश्ते में मज़े करने पर ध्यान केंद्रित करें, जहाँ आप दोनों एक दूसरे को शारीरिक और यौन रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी खुश और संतुष्ट करते हैं!

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। 

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

How to measure penis length
How to measure penis width

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>