Do your body worries spoil sex
Sergii Sukhorukov

क्या आपके शरीर की चिंताएं आपका सेक्स अनुभव बर्बाद कर रही हैं?

द्वारा Sarah Moses अप्रैल 25, 01:27 बजे
क्या मोटे पेट की चिंता या लिंग की लम्बाई की चिंता आपके दिमाग में सेक्स के दौरान दौड़ाने लगती हैं?

महिला और पुरुष, दोनों ही सेक्स करते समय अपने शरीर के बारे में बहुत सोचते हैं और चिंता करते हैं, और यह अक्सर अच्छे सेक्स अनुभव को बर्बाद कर सकता है।

सेक्स के दौरान, करीब 30 प्रतिशत महिलाएं और 17 प्रतिशत पुरुष अपने शरीर के सेक्स के दौरान अनाकर्षक महसूस करते हैं, ऐसा एक 700 महिलाओं और पुरुष को लेकर किये गए शोध में पाया गया है।

इस सर्वे में भाग लेने वाले पुरुष और महिलाओं से उनके शरीर और सेक्स को लेकर एक ऑनलाइन प्रशनावली द्वारा सवाल पूछे गए। इस शोध में यह पाया गया की अपने शरीर की चिंता करना, दोनों महिला और पुरुष के लिए सेक्स के दौरान उनके सेक्स अनुभव के बीच आ सकता है। और ऐसा सिर्फ पहली बार एक दूसरे के सामने निर्वस्त्र होते समय ही नहीं बल्कि अपने पुराने साथी के साथ भी हो सकता है।  
 
मोटे पेट की झिझक

मोटे पेट महिलाओं और पुरुषों के लिए शर्मिंदगी का कारन बन जाता है। तो आखिर क्या वजह है इस शर्मिंदगी की? अध्यन से पता चला है की बाहर निकलते पेट का संकोच सिर्फ बेडरूम में नहीं बल्कि बहार भी रहता है।

और बात जब सेक्स की आती है, तो शरीर के जो हिस्से आसानी से दिखाई देते हैं, उनका अनफिट या अनाकर्षक होना अक्सर लोगों के लिए चिंता और झिझक का विषय बन जाता है। और शरीर के इन् हिस्सों में पेट का नंबर अव्वल है।
 
ध्यान भंग करने वाले ख्याल

महिलाएं सेक्स के दौरान पेट के अलावा अपने स्तन के आकार के बारे में भी काफी कोंशस रहती हैं। और सच ये है की पुरुषों की तुलना में महिलाएं कई अंगों के बारे में सोचती हैं जैसे की उनके नितम्ब, जांघें और गुप्तांग। और ये सभी ख्याल ध्यान भंग करने वाले ही होते हैं।

एक रोचक बात ये है की सिर्फ महिलाओं का ध्यान ये सोच कर भंग होता है की सेक्स के दौरान उनके साथी को वो कितनी आकर्षक लग रही होंगी। पुरुषों के लिए दूसरे के नज़रिए से ज्यादा खुद की सोच ज्यादा असर करती है. उनके अक्सर दो मुद्दे होते हैं: मोटा पेट और लिंग का आकार।

महिलाओं की चिंता ज्यादा

ख़राब बॉडी इमेज सेक्स के दौरान महिला और पुरुष दोनों का ध्यान भंग कर सकती हैं। लेकिन महिलाएं अपने शरीर को लेकर पुरुषों की तुलना में अधिक सोचती हैं।

इसका एक कारण शायद ये हैं की सामान्य तौर पर महिलाओं के सुडौल शरीर की चर्चा पुरुषों के सुडौल शरीर की अपेक्षा ज्यादा होती है। शायद इसीलिए महिलाएं सेक्स के दौरान इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं की कहीं उनका शरीर अनाकर्षक तो नहीं?

एहसास पर ध्यान

किन्तु क्या सेक्स के दौरान दिमाग में चलने वाली अपने शरीर की झिझक वाकई एक समस्या है? धयान भंग करने वाले ख्याल- चाहे वो शरीर से समन्धित हो या न हो, सेक्स का मज़ा कम कर देते हैं?

तो जब सेक्स के दौरान आपको अपने शरीर की बनावट और आकर्षण की चिंता हो तो क्या किया जाये? उस सुखद शाररिक एहसास पर ज्यादा ध्यान देकर आप इस ख्याल को दूर भगा सकते हैं। अपने साथी के शरीर पर ध्यान दें, अपने शरीर के केवल आनंद पर ही ध्यान दें, उसकी बनावट पर नहीं।

आप धीरे धीरे आत्मविश्वास बाधा सकते हैं। शुरुवात में सेक्सी गाउन पहन कर लाइट बंद कर के सेक्स करें और आप पाएंगे की आपका ध्यान थोडा कम भाग हो रहा है।

फोटो: Sergii Sukhorukov

क्या आपका सेक्स अनुभव भी आपकी अपने शरीर की चिंता की वजह से बर्बाद हो जाता है? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये!

शरीर पर अधिक जानकारी

पढ़िए: साइज़ की चिंता?

हमारे सबसे ज्यादा चिंता वाले शरीर के अंग:

महिलाएं (%)

पेट (55)
स्तन (50)
नितम्ब (14)
टांगे(11)
गुप्तांग (7)

पुरुष (%)

पेट (60)
लिंग की लम्बाई (36)
छाती (8)

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>