सेक्सी वौइस्
शटरस्टॉक/Rehan Qureshi/फोटो में मॉडल है

आहें भरते हुए बातें करना - कैसे बनती है आवाज़ सेक्सी?

गहरी सांसे लेते हुए या आहें भरते हुए बातें करना, आमतौर पर सेक्सी आवाज़ की निशानी मानी जाती है, फिर वो आवाज चाहे पुरुष की हो या महिला की। एक ब्रिटिश स्टडी के अनुसार, कुछ आवाजें हमें इसलिए सेक्सी लगती हैं क्योंकि उन्हें सुनकर हम बोलने वाले के लुक या रंग रूप का अंदाजा लगाने लगते हैं।

पुरुष उन महिलाओं की आवाज को सुनकर उत्तेजित होते हैं जो गहरी सांसे लेते हुए या आहें भरते हुए हल्की तेज आवाज में बातें करती हैं। टेक्निकली कहा जाए तो फॉरमेंट्स के बीच में ज्यादा गैप होना आवाज को सेक्सी बनाता है।

स्टडी में शामिल पुरुषों और महिलाओं ने विपरीत लिंग के सदस्यों की अलग-अलग आवाज़ों की रिकॉर्डिंग सुनी और फिर उन आवाज़ों के आकर्षण के आधार पर उन्हें रेट किया।

जब पुरुषों  ने गहरी सांस लेते हुए या आहें भरते हुए, हल्का तेज बोलने वाली महिला की आवाज सुनी तो उनके दिमाग में एक ऐसी महिला का चित्र बना जिसके प्रति शायद वे आकर्षित थे।  वे छोटी शरीर वाली हंसमुख मिजाज वाले किसी महिला की कल्पना कर रहे थे।

मर्दाना लेकिन कोमल

महिलाएं भी आहें भरते हुए सेक्सी आवाज में बात करने वाले पुरुष खोजती हैं। यह शोधकर्ताओं के लिए आश्चर्यजनक था। धीरे बोलना या फॉरमेंट्स के बीच बहुत अधिक गैप न होने जैसी चीज भी पुरुष के आवाज को आकर्षक बनाती हैं। यह उसके बड़े आकार के शरीर, गुस्से और आक्रामकता के लक्षण हैं। वहीं दूसरी ओर, गहरी सांस लेती हुई आवाज़ विपरीत लिंग वालों को छोटे आकार और फ्रेंडली नेचर वाले पुरुष का संकेत देती है। 

शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि पुरुषों में गहरी सांस लेना आकर्षक हो सकता है क्योंकि इससे उन्हें कम डर लगता है। यह कामुक कॉम्बिनेशन उनके विनम्र होने के साथ ही समझदार और मर्दाना होने के संकेत देता है।

आवाज को विज्ञान की भाषा में सेकेंडरी सेक्स विशेषता कहा जाता है - यह हमें बोलने वाले व्यक्ति के बारे में हर चीज़ बताता है। लव मैटर्स की कहानियों में हमने देखा कि किसी व्यक्ति की आवाज से पहचाना जा सकता है कि वह धोखेबाज है और पुरुष की आवाज़ से उसके स्पर्म काउंट के बारे में क्या बताया जा सकता है। 

जानवरों के आकर्षण

हाल ही में हुई ब्रिटिश स्टडी में पहली बार इस बात का खुलासा हुआ कि कुछ आवाजें दूसरों की तुलना में अधिक आकर्षक क्यों होती हैं। जानवरों की प्रजातियों से इसे समझाने में मदद मिल सकती है पुरुषों की आवाज़ में ऐसा क्या ख़ास है जो महिलाओं की आवाज़ में नहीं है। जानवर और पक्षियों को दूसरे जीवों की आवाजों से जानकारी मिलती है। कम ध्वनि वाली, कठोर आवाजें बड़े आक्रामक जानवर का संकेत देती हैं। जबकि तेज और शुद्ध ध्वनि विनम्रता की प्रतीक हैं।

पुरुषों में लंबे वोकल फोल्ड और वोकल कॉड होते है  जिसके कारण उनकी आवाज धीमी होती है और फॉरमेंट्स के बीच गैप कम होती है। इससे उनकी आवाज भारी और कठोर लगती है जिससे उन्हें महिलाओं को आकर्षित करने की रेस में बेहतर मौका मिलता है।

स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं में ये विपरीत दिशा में विकसित हो सकती हैं, उनके वोकल कॉड और वोकल फोल्ड छोटे होते जाते हैं और फॉरमेंट्स के बीच का गैप बढ़ जाता है जिससे उनकी आवाज तेज होती है। यह छोटे, विनम्र व्यक्तित्व की निशानी है जो पुरुषों को आकर्षित करता है।

आपको किस तरह की आवाज सेक्सी लगती है? नीचे या फेसबुक पर कमेंट करें।

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>