sex with older women
© Love Matters India/तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है

मैं अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर आकर्षित होता हूं, मेरी मदद करें!

द्वारा Auntyji सितम्बर 15, 05:54 बजे
क्या अपने से उम्र में बड़ी महिलाओं के साथ सेक्स करना सामान्य है? मैं 30 से 40 की उम्र की बहुत सी महिलाओं के साथ सेक्स कर चुका हूं। मुझे क्या करना चाहिए? समीर, 21 वर्ष, सहारनपुर।

आंटी जी कहती हैं, ‘पुत्तर जी, तुम्हारी समस्या तो काफी अलग दिखती है। चलो इस पर विस्तार से बात करते हैं!’

तो तुम बड़ी उम्र की महिलाओं को देखकर उत्तेजित हो जाते हो। मैं यह मानकर चल रही हूं कि तुमने उनके साथ सहमति से ही सेक्स किया हुआ होगा। आओ चर्चा शुरू करते हैं।

होता है!

बेटा, लोग अक्सर उन्हीं लोगों के साथ घुलना-मिलना ज्यादा पसंद करते हैं जो या तो उनकी उम्र के होते हैं या फिर उनके सोचने का ढंग एक जैसा हो। यही कारण है कि हम अपने ही उम्र के व्यक्ति को अपना दोस्त बनाते हैं। सिर्फ यही नहीं  ज्यादातर लोग अपनी उम्र से कुछ साल ऊपर या नीचे के व्यक्ति को ही अपना लाइफ पार्टनर भी बनाना पसंद करते हैं। 

अब अपने अंकल जी को ही देख लो - अरे मेरे पति और कौन! वह मुझसे दो साल बड़े हैं और हम दोनों को एक ही फिल्म, एक ही गाने के बारे में बात करना बहुत पसंद है। मैं तुम्हें ये नहीं बताऊंगी कि वे फिल्में कौन सी हैं! तुम अंदाजा लगाओ कि हम किस जमाने के हैं! हाँ हम अपने जमाने के हीरो, गायक और कई चीजों के बारे में बात करते हैं। मैं उन्हें हमेशा चिढ़ाती हूँ कि मैं अभी जवान हूँ और वह बूढ़े हो रहे हैं!

लेकिन यह हमेशा ज़रूरी नहीं है कि हम सिर्फ़ अपनी ही उम्र के लोगों को पसंद करें। कभी-कभी हमें ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताना अच्छा लगता है जो हमसे उम्र में बहुत बड़ा या छोटा होता है। क्या यह ग़लत है? बिल्कुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि यह कोई समस्या है! ऐसा तो होता ही है!

अपना बॉलीवुड ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है।अपनी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की उम्र में दस साल का अंतर है। निक खुश है और प्रियंका भी। इसी तरह शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की उम्र में 14 साल का अंतर है जबकि करीना और सैफ की उम्र में भी दस साल का अंतर है। ऐसे कई लोगों के पार्टनर उनसे उम्र में बड़े हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं!

सहमति से किया गया सेक्स

जब सेक्स की बात आती है, तो ज्यादातर लोग अपनी उम्र के लोगों के साथ यौन संबंध बनाना पसंद करते हैं। लेकिन अपने से बड़े उम्र के व्यक्ति के साथ उसकी सहमति से यौन संबंध रखने में कोई बुराई नहीं है। मैं बार-बार सहमति पर इसलिए जोर दे रही हूं क्योंकि किसी (जो 18 वर्ष से ऊपर के हो) के साथ भी यौन संबंध बनाने के लिए ये सब से ज़रूरी चीज़ हैं।  ।

बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ तुम्हारा संबंध कैज़ुअल सेक्स या फ्लिंग है (मैं ऐसा इसलिए मान रही हूं क्योंकि तुमने कहा कि तुमने एक नहीं बल्कि कई बड़ी महिलाओं के साथ सेक्स किया है) लेकिन महिलाओं की भी यही सोच हो यह हो भी सकता है और नहीं भी। आप इसे मजे के रूप में देख सकते हैं लेकिन आपका पार्टनर इसे अधिक गंभीरता से ले सकता है। इसलिए शुरुआत से ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करके चलो। उम्र पर ध्यान दिए बिना तुम अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में क्या खोज रहे हैं उसके बारे में सोचो। कभी भी उसे अंधेरे में न रखें और न ही झूठे बहाने से उनके साथ सेक्स करो।

यह  भी देखना जरूरी है कि कोई भी पार्टनर दूसरे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए अपनी उम्र या अन्य चीजों, जैसे कि आर्थिक स्थिति या पढाई में अंतर, का फायदा ना उठाये। जैसे कि अपने पार्टनर से कहना की 'तुम्हें यह करना ही होगा ….क्योंकि मैं तुमसे उम्र में बड़ी हूँ, इसलिए मैं बेहतर जानती हूँ! ‘या फिर मैं पैसे कमाता हूं, तो मैं रिलेशनशिप के सारे निर्णय लूँगा।' पुत्तरजी, उम्र, आर्थिंक व शैक्षिक स्तिथि बराबर हो ना हो, आपसी रिश्ता बराबरी का होना चाहिए! 

स्टीरियो टाइप

बहुत से युवा अपनी उम्र से बड़ी महिलाओं में अक्सर दिलचस्पी रखते हैं। अक्सर ये भी मानते हैं की बड़ी उम्र की महिलाओं के पास अधिक अनुभव होता होगा और इसलिए वह शारीरिक संबंधों के मामलों की विशेषज्ञ होती होंगी। लेकिन यह बस एक धारणा है और जरूरी नहीं कि इसे माना ही जाए। यह सच हो भी सकती है और नहीं भी!

इसलिए समीर, उम्र कोई मायने नहीं रखती। तुम अपने पार्टनर के साथ कैसा व्यवहार करते हो, यह किसी भी रिश्ते में बहुत अधिक मायने रखता है। सबसे जरूरी बात यह है कि तुम्हें ज़बरदस्ती किसी से रिश्ता बनाने की कोशिश मत करो और अगर किसी के साथ सहज नहीं हो तो उसके साथ सेक्स ना करो।

कॉन्डोम और गर्भनिरोधक

रिलेशनशिप में सहमति और सुरक्षित यौन संबंध भी बेहद जरूरी है। वह तुमसे बड़ी है, सिर्फ इसलिए यह उम्मीद मत रखो कि वह तुम्हें सुरक्षित सेक्स के बारे में भी बताएगी। इस मामले में स्मार्ट बनो। सुरक्षित सेक्स के लिए कॉन्डोम का इस्तेमाल और अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करो।

अब मैं तुम्हें ज्यादा ज्ञान नहीं दूंगी क्योंकि तुम्हारे अंकल जी अमिताभ वाली डॉन देखने जा रहे हैं! मैं फिर से इसे नहीं देखना चाहती। मुझे SRK वाली डॉन पसंद है! मैंने तुमसे कहा था ना कि वह बहुत पुराने जमाने के हैं।

पहचान की रक्षा के लिए, तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है और नाम बदल दिए गए हैं। इस लेख को पहली बार July 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter. पे भी हैं! 

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
सागर बेटा अपने से उमर में बड़ी महिला के साथ संबंध के बारे मे बहुत से लोग सोचते हैं। लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाए इसलिए ज़रा आप स्वयं चिंतन कर लिजिए और ज़रा ये writeup भी पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
We can't help you in this. But if you like you can try Masturbation which is a safe way to satisfy yourself. It would do neither harm nor any illness. But there are many other activities such as sports, games or hobbies. http://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent If you would like to join in on a further discussion on this topic, join our discussion board, "Just Ask" . https://lovematters.in/en/forum
Hi मे बडी उमर की औरत से सेक्स करना चाहता हु मे पुणे महाराष्ट्र से हू
Dekhiye bete apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मुझे अभी तक बडे उम्र वाली ऑटी के साथ सेक्स करने नही मिला ...मुझे जानना है ऊन लोगों से सेक्स करने के बाद कैसा लगता है
अपने से उमर में बड़ी महिला के साथ संबंध के बारे मे बहुत से लोग सोचते हैं। लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाए इसलिए ज़रा आप स्वयं चिंतन कर लिजिए और सोच लिजिए ज़रा ये writeup भी पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
शिवाजी बेटा अपने से उमर में बड़ी महिला के साथ संबंध के बारे मे बहुत से लोग सोचते हैं। लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाए इसलिए ज़रा आप स्वयं चिंतन कर लिजिए और ज़रा ये writeup भी पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Ismein toh koi problem nahi hai bete.... Aap dost banaiye, dosti ke liye, phir dekhiye kya baat bantee hai. Zara soch khulli kijiye!! Apna look theek thaak kijiye, saaf suthre to dikhiye... koi badbudaar nahin!! Aur alag alag baaton mein dilchaspi rakhiye aur dikhaiye!! https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta Akash apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete aapka sawal spasht nahi hai, lekin jahan tak kisi ki talash ki baat hai toh maaf kijiyega hum isme aapki koi madad nahi kar sakte hai. Agar aapke paas anya koi sawal hai to puchh sakte hai. Ise bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hello gopal Jaisa ki aapka sawal hai ki aapko kisika pyaar milega ya nahi . Waise iska jawab dena bada kathin hai magar ek baat hai jo kahi ja sakti hai wo ye ki pyaar karne se pyaar hota hai na ki sirf attraction se. Pyaar paane ke liye ye bohut zaruri hai ki aap jisse pyar karte hai ya jisey aap chahte hai kya wo bhi aapko usi nazar se dekhta hai. Pyaar ek ehsaas hai na ki koi khel jo khela aur hat gaye. Dil se dil mile tabhi pyaar hota hai. Aapko jissey bhi dil se pyaar hai aap ussey ek baar bol kar dekhiye agar wo aapse pyaar karti hai to accha hai agar nahi to aapko unke faisle ka samman karte hue unhe ek acche dost ki tarha samman dena chahiye ho sakta hai ek na ek din ye dosti khud hi pyaar me badal jaaye. Apni image hamesha acchi rakhiye saamne wale ke saamne kabhi usey dukhi mat kijiye apni kisi bhi baat ya kaam se phir dekhiye kya pata na chahne wala bhi aapko chahne lage
Apna mat rakhne ke liye dhanyawad bete!! Ise bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/love-and-relationships https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
अपना मत रखने के लिए धन्यवाद बेटे !! यदि किसी भी मुद्दे पर आप गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi bilkul bhee nahi, agar unki umra 18 saal se kam ho toh. Suniye! 18 saal se kam umar ki mahila ke saath kiya gaya sex chahein woh uski marzi se hee kyun na kiya gaya ho RAPE ki category mein aata hai. Isliye aisi baton ka vichar karne wale viyakti ko netik-anetik baton ka vichar karna chahiye. samjhe? https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/im-21-in-love-with-a-teenager Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain Shyam beta. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटा अपने से उमर में बड़ी महिला के साथ संबंध के बारे मे बहुत से लोग सोचते हैं। लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाए इसलिए ज़रा आप स्वयं चिंतन कर लिजिए और ज़रा ये write up भी पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
बेटे इसमें कोई समस्या की बात नहीं है, और सेक्स रोज या कभी कभी ये तो दोनों पार्टनर की सहमती से होना चाहिए. लेकिन अगर आपको नींद की समस्या लग रही है तो एक बार किसी पंजीकृत डॉक्टर की राय ले लीजिये. और सेक्स से कोई नुकसान नहीं जब तक की वह safe है यानी की पूरी समझदारी और दोनों लोगो की सहमति से किया गया सेक्स हो. इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/7-reasons-why-sex-is-good-for-your-health यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Akram beta apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aisa bahut se log sochtey hain Hem Raj bete. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>