how to increase sex time
Shutterstock/4 PM production/people in the picture

सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं

खुशी और अमन बिस्तर पर एक दूसरे से लिपट रहे थे। धीरे-धीरे उनकी कामोत्तेजना बढ़ने लगी। खुशी के शरीर में हलचल होने लगी और वह सेक्स करने के लिए बेताब थी। पर कुछ ही देर में अमन चरम पर पहुंच जाता है और सब उत्तेजना ख़त्म! क्या आपको ये सब अपने बेडरूम के सीन जैसा लग रहा है? आगे पढ़ें।

सेक्स लाइफ में संतुष्टि बहुत ज़रूरी है और यह आपके बीच के अच्छे रिश्ते की नींव है। यह अंतरंगता को मजबूत बनाती है जिससे कपल खुद को एक दूसरे के बेहद करीब पाते हैं। वहीं दूसरी ओर, अपने पार्टनर को संतुष्ट न कर पाने से न सिर्फ रिश्तों में तनाव पैदा होता है बल्कि आत्मसम्मान को भी चोट पहुंचती है। इसके अलावा यह खराब यौन स्वास्थ्य का भी संकेत हो सकता है। यही कारण है कि बिस्तर में खराब प्रदर्शन एक निराशाजनक अनुभव हो सकता है।

अच्छी बात यह है कि आप आप बिना किसी इलाज या दवा के नेचुरल तरीके से अपनी सेक्सुअल स्टैमिना में सुधार कर सकते हैं। आइए जानें कैसे:

सेक्सुअल स्टैमिना (यौन क्षमता) कैसे बढ़ाएं - पुरुषों के लिए

कुछ ऐसे उपाय मौजूद हैं जिससे पुरुष अपनी यौन क्षमता को बढ़ा सकते हैं और बिस्तर पर लंबे समय तक पार्टनर का साथ दे सकते हैं। हालांकि तनाव, खराब लाइफस्टाइल, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं बाधा पैदा कर सकती हैं।

आइए जानते हैं बिस्तर पर आप अपनी परफॉरमेंस कैसे सुधार सकते हैं : 

  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लिए कीगल एक्सरसाइज: कीगल एक्सरसाइज मुख्य रूप से पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यही मांसपेशियां आपके ब्लैडर और रेक्टम को संभालती हैं और मूत्र के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। ये एक्सरसाइज आपके जननांगों में स्फूर्ति लाने में मदद करते हैं और आपको सेक्स के लिए एक्टिव बनाते हैं। सिकुड़ने और ढीला छोड़ने वाली ये आसान सी एक्सरसाइज कभी भी किसी भी जगह की जा सकती है, यहाँ तक कि आप इसे चलते हुए भी कर सकते हैं। 
  • स्टॉप-एंड-स्टार्ट टेक्निक आजमाएं: क्या आप अपना सेक्स टाइम बढ़ाना चाहते हैं? इसके लिए स्टॉप एंड स्टार्ट टेक्निक वास्तव में एक बेहतर ऑप्शन है। यदि आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर के ऑर्गेज्म तक पहुंचने से पहले ही बहुत जल्द स्खलित होने वाले हैं, तो रुक जाएं। कुछ सेकेंड तक अपने पेनिस को अंदर या बाहर न करें। गहरी सांस लें और फिर दोबारा से शुरू करें। इस टेक्निक का इस्तेमाल हर रोज करें। इससे आप अपने शरीर को सामान्य से अधिक समय तक स्खलित न होने के लिए तैयार कर सकते हैं।
  • चीजों को बदलें: कई बार शारीरिक नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक कारणों से यौन प्रदर्शन में कमी आती है। यदि आपका सेक्स रूटीन नीरस हो गया है, तो आपको अपनी उत्तेजना या इरेक्शन को बनाए रखने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए चीजों को बदलने की कोशिश करें और नई जगह और पोजिशन आजमाकर देखें। संभोग के दौरान अपनी उत्तेजना बढ़ाने के लिए आप कामुक बातें कर सकते हैं।
  • तनाव कम लें: तनाव सेक्स की इच्छा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। चाहे आप अपने ऑफिस या घर के तनावों से जूझ रहे हों। यह बिस्तर में आपकी यौन क्षमता को घटा सकता है। इसलिए तनाव से दूर रहें। इसके लिए आप योग या मेडिटेशन, खेल खेलने से लेकर अपनी हॉबी पूरा करने जैसा कोई भी काम कर सकते हैं।
  • अपनी लाइफस्टाइल बदलें: एक अच्छी लाइफस्टाइल हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है जिससे हमारी यौन क्षमता बढ़ती है। एल्कोहल का सेवन न करें, धूम्रपान से दूर रहें, अधिक एक्सरसाइज करें और स्वस्थ आहार लें जिससे आपकी यौन क्षमता बढ़ सके।

सेक्सुअल स्टैमिना (यौन क्षमता) कैसे बढ़ाएं - महिलाओं के लिए

महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव होते हैं जो उनकी इंटीमेसी और यौन क्षमता को प्रभावित करते हैं। प्रसव, हार्मोन में बदलाव, मेनोपॉज कुछ सामान्य कारण हैं जिससे बहुत सारी महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा घट जाती है। आइए जानते हैं इससे कैसे निपटें:

  • अपने आप को आनंद दें: यह खासतौर पर तब जरूरी होता है जब आप ड्राइनेस (सूखापन) महसूस कर रही हों। दरअसल, जैसे-जैसे सेक्स की फ्रीक्वेंसी घटती है, आपकी बॉडी ऑर्गेज्म का अनुभव करना भूल जाती है। जिसके कारण सेक्स की इच्छा खत्म हो सकती है। अपनी यौन क्षमता को बनाए रखने के लिए अपने जीवन में हस्तमैथुन को शामिल करें। यह खुद को उत्तेजित करने का आसान तरीका है और इससे सेक्स की लालसा बढ़ती है।
  • सही चीजें इस्तेमाल करें: बहुत सी महिलाओं को लंबे समय तक पेनिट्रेटिव सेक्स करने में परेशानी होती है क्योंकि वे अपनी योनि में बेचैनी महसूस करती हैं। यह आमतौर पर प्राकृतिक रूप से चिकनाई की कमी के कारण होता है। इसलिए योनि को गीला करने के लिए ल्यूब, ऑयल जैल से मसाज या सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने में संकोच न करें।
  • अपने शरीर से प्यार करें: महिलाओं में सेक्स की इच्छा की कमी का एक सामान्य कारण यह है कि वे अपनी शारीरिक बनावट को लेकर असहज होती हैं। यदि आप अपने नग्न शरीर के साथ सहज नहीं हैं तो आप उस व्यक्ति के साथ कैसे सहज होंगी जो आपको देख रहा है, चाहे भले ही वह आपका पार्टनर ही क्यों न हो। इसलिए अपने आपको देखने का नजरिया बदलें और अपने शरीर से प्यार करें।
  • अपने पार्टनर को बताएं कि आप क्या चाहती हैं: दुख की बात यह है कि बहुत से लोग सालों से यौन रूप से सक्रिय होने के बावजूद यह नहीं समझ पाते हैं कि महिलाओं के शरीर के किस हिस्से में अधिक उत्तेजना होती है। यदि आपको अपने हिस्से का मजा नहीं मिल रहा है तो जाहिर है कि आप सेक्स के लिए मना करेंगी। इसलिए अपनी जरूरतों पर खुलकर बात करें। क्या आप अधिक देर तक फोरप्ले पसंद करती हैं? या आप चाहती हैं कि वे आपके किसी खास स्पॉट को छुएं? आपको उनका नार्मल तरीके से सेक्स करना पसंद है या रफ तरीके से? ये सब कुछ बिना किसी झिझक के अपने पार्टनर को बताएं। इससे न सिर्फ यौन क्षमता बढ़ती है बल्कि रिश्ते में भी गर्माहट आती है।

लगातार ध्यान देकर अपने यौन प्रदर्शन को सुधारा जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ आपको इस पर अधिक से अधिक काम करने की जरूरत है। अपनी यौन क्षमता को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए इन सुझावों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें।

तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है, पहचान छिपाने के लिए नाम बदल दिए गए हैं।

क्या आपके पास भी कोई कहानी है? हम से शेयर कीजिये। कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

आरुषि चौधरी एक फ्रीलैंस पत्रकार और लेखिका हैं, जिन्हें पुणे मिरर और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रिंट प्रकाशनों में 5 साल का अनुभव है, और उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रिंट प्रकाशनों के लिए लगभग एक दशक का लेखन किया है - द ट्रिब्यून, बीआर इंटरनेशनल पत्रिका, मेक माय ट्रिप , किलर फीचर्स, द मनी टाइम्स, और होम रिव्यू, कुछ नाम हैं। इतने सालों में उन्होंने जिन चीजों के बारे में लिखा है, उनमें से मनोविज्ञान के प्रिज्म के माध्यम से प्यार और रिश्तों की खोज करना उन्हें सबसे ज्यादा उत्साहित करता है। लेखन उनका पहला है। आप आरुषि को यहां ट्विटर पर पा सकते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta Anuj sex ki timming har kisi ke liye alag ho sakti hai, iske baare mein janane ke liye is link ko padhiye: https://lovematters.in/hi/making-love/how-long-does-sex-normally-last Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work https://lovematters.in/en-in/kya-penis-ka-size-bada-kiya-ja-sakta-hai Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sorry beta, hum kisi bhi medicine ka naam apko nahi bata sakte! Aur naa hi is tarah koi bhi medicine lena swasth hai! Aur beta alag alag logon ki sex ki timing alag alg ho sakti hai, yaha vistaar se padh lijiye: https://lovematters.in/hi/making-love/how-long-does-sex-normally-last https://lovematters.in/hi/making-love/sexual-performance-enhancers-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sumit bete aap khud ye nirney lein ki aapka ling kharab hai yeh itna uchit nahi hoga. Ling ki sahi jaankari ke liye yaha padh ljiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Manish bete yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Shrikant bete jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bete tension ya tanav ke karan bhi ling mein tanav ki kami kisamasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Aur aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling chhota ho gaya hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Shubham beta alag alag logon ki sex kshamta alag alg ho sakti hai, yaha vistaar se padh lijiye: https://lovematters.in/hi/making-love/sexual-performance-enhancers-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>