top facts about aphrodisiacs
quadshock

किस चीज़ को खाने से सेक्स की इच्छा बढ़ती है?

द्वारा Lyandra D'souza सितम्बर 11, 03:30 बजे
कुछ खाद्यपदार्थों से सेक्स उत्तेजन बढ़ने का दावा किया गया हैI ये कैसे होता है? कौन से इस प्रकार के पदार्थ अच्छे हैं? लव मैटर्स इन दावों के सच को जानने का प्रयास कियाI
  1. अफ्रोदिसियाक (कामोत्तेजन बढ़ने वाले खाद्यपदार्थ) क्या हैं?
    अफ्रोदिसियाक वो खाद्य या पेय पदार्थ हैं जो सेक्स कि इच्छा में वृद्धि कर सकते हैंI तो इसका अर्थ है कि आपका भोजन आपके सेक्स जीवन से सीधा सम्बन्ध रखता हैI कुछ ऐसे पदार्थों कि दिखावट के बारे में बातें प्रचलित हैं वहीँ कुछ का दिमाग के उत्तेजन केंद्र पर असर कि बात भी जानी गयीI
  2. अफ़्रोडिसियक के प्रकार?
    कुछ विशेष खाद्यपदार्थों के इस श्रेणी में आने के पीछे कुछ वजह हैI जैसे कि कुछ ख़ास प्रकार के पदार्थ जो शरीर में गर्मी पैदा करते हैं जैसे मसाले, मिर्च, या फिर वो जो देखने में महिला या पुरुष के जनांगों कि तरह दिखाई देते हैं जैसे कि ओएस्टर या गाजरI अण्डों को भी इसी श्रेणी में शामिल किया जाता हैI साथ ही वो खाद्यपदार्थ जिनमे अच्छी महक और स्वाद होता है जैसे चॉकलेटI
    कुछ और जाने मने अफ्रोडिसियाक हैं केला, रुचिरा फल, लहसुन, अंजीर, शहद, रेड वाइन, अनार और शतावरी सागI इनसे दिमाग में रक्त प्रवाह बढ़ता है और ये आपको और आपके पार्टनर को खुशनुमा महसूस करने में मदद करते हैंI
  3. क्या अफ्रोडिसियाक सचमुच कामोत्तेजना बढ़ाते हैं?
    हालाँकि इन् पदार्थों के सेक्स पर प्रभाव के पीछे प्रचलित मान्यताएं ज़्यादा और असल विज्ञानं कम हैI कल्पना शक्ति खुद इतनी सक्षम है कि यदि आपको विश्वास है कि कुछ पदार्थ खाने से आप अधिक कामोत्तेजन महसूस करेंगे तो संभव है कि ऐसा वाकई होI यदि आपको लगता है साथी को चॉकलेट में  डुबाई स्ट्रॉबेरी खिलाना आपको ज़्यादा कामुक महसूस कराता है तो ऐसा ही कीजियेI चमत्कार कि अपेक्षा रखे बिना!
  4. भोजन बिस्तर में आपको कैसे प्रभावित करता है?
    वैसे इन् पदार्थों के सेक्स शक्ति या इच्छा बढ़ने का कोई पुख्ता वैज्ञानिक तथ्य तो नहीं है, लेकिन सामान्य तौर पर एक अच्छी स्वस्थ डाइट आपके ऊर्जा स्तर को ऊँचा रखेगी जिससे आप दोनों को सेक्स जीवन वैसे भी बेहतर बना ही रहेगाI
  5. क्या अफ़्रोडिसियक सेक्स को रोमांचक बनाये रखने के लिए आवश्यक हैं?
    यदि अफ्रोडिसियाक बेअसर हों, तो जाना माना और परखा हुआ उपाय अपनाइये, चुम्बन! चुम्बन बेहद कामुक है और प्यार भरा चुम्बन वैसे ही अफ्रोडिसियाक कि तरह काम कर सकने में सक्षम हैI अपने कमरे में कैंडल्स लगा कर देखिये, अच्छी महक, हलकी रौशनी और लाल रंगI ये सभी आपको सामान्य से ज़्यादा उत्तेजक महसूस करा सकते हैंI
    कुछ रोमनी सा संगीत भी आपको और आपके पार्टनर को 'मूड' में ला सकता हैI

क्या आप अफ्रोडिसियाक से जुड़े कोई तथ्य हमसे साझा करना चाहेंगे? अपनी राय यहाँ लिखें या फेसबुक पर इस चर्चा में हिस्सा लेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>