Sexy lovers
Shutterstock / Kotin

जब बात हो सेक्स की, तो हमसफ़र ना ढूंढें!

द्वारा Sarah Moses अक्टूबर 10, 10:19 बजे
क्या सेक्स के आत्मीय साथी सचमुच होते हैं? आपका अपने साथी के साथ सेक्स का तालमेल है या नहीं, यह ख्याल आपके सेक्स जीवन और रिश्ते पर काफी असर डाल सकता है।

अच्छे सेक्स के लिए क्या चाहिए? शायद आपको लगता है कि सही साथी का मिलना इसकी कुंजी है। आप सोचते हैं कि जब सही साथी मिलेगा तो आपका सेक्स जीवन स्वप्नलोक जैसा होगा और आप दोनों के बीच में सही तालमेल होगा। या फिर आप मानते हैं कि अच्छे सेक्स के लिए सिर्फ़ सही साथी का होना ही काफ़ी नहीं है, बल्कि सेक्स जीवन को आदर्श बनाने के लिए आपको प्रयास करना पड़ता है।

संतुष्टिदायक सेक्स को लेकर अलग अलग लोगों की अलग अलग अपेक्षाएं होती हैं, इंटरनेशनल एसोसिएशन फ़ॉर रिलेशनशिप रिसर्च के दौरान शोधकर्ता जेसिका मैक्सवेल ने लव मैटर्स को बताया।

सेक्स का नसीब या सेक्स का विकास?

कुछ लोग सेक्स के नसीब में विश्वास रखते हैं। उनके अनुसार सेक्स तभी अच्छा हो सकता है जब उन्हें सही साथी मिलेगा- जिसके साथ उनका तालमेल प्राकर्तिक रूप से होगा। मैक्सवेल का कहना है, "सेक्स के नसीब पर विश्वास करना वो पहलू है जिसे अक्सर मीडिया उजागर करता है: सेक्स बेहतरीन होना ही चाहिए।

दूसरी तरह के लोग वो हैं जो सेक्स को आपसी प्रयास के ज़रिये बेहतर बनाने में यकीन रखते हैं। सेक्स से जुड़ी अपेक्षाओं के प्रभाव को लेकर मैक्सवेल को जिज्ञासा हुई, खासकर उस परिस्थिति में जब कि सेक्स को लेकर असहमति हो। 'सेक्स को लेकर विभिन्न मत होना बिलकुल संभव है, और इसलिए इस बारे में और जानना बहुत आवश्यक था।'

अध्यन की इस श्रृंखला में मैक्सवेल ने ऐसे लोगों को ढूंढा जो सेक्स और रिश्तों से जुडी प्रश्नावली का उत्तर देने के लिए तैयार थे। पहले मैक्सवेल ने उनसे उनकी सेक्स आकांक्षाओं के बारे में पूछा: क्या वो सेक्स नसीब में यकीन रखते हैं या सेक्स को अच्छा बनाने के प्रयास में? वो उनसे उनके और उनके साथी के बीच सेक्स को लेकर होने वाली असहमतियों के बारे में जानना चाहती थीं- जैसे कि सेक्स कितनी बार करना चाहिए, पसंद और नापसन्द, और क्या वो अपने सेक्स जीवन और रिश्ते से संतुष्ट हैं।

सेक्स समस्या? कोई बड़ी बात नहीं है।

बेहतर सेक्स के लिए परस्पर प्रयास करने की सोच का सम्बन्ध संतुष्ट रिश्तों से पाया गया, ना कि बेहतर सेक्स से। मैक्सवेल की रिसर्च दर्शाती है कि सेक्स के आपसी विकास से सेक्स को बेहतर बनाया जा सकता है।

और बात सही भी लगती है: सेक्स के विकास में यकीन करने वाले लोगों की जब सेक्स को लेकर अपने साथी से असहमति हो तो वो इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। क्योंकि उन्हें यह समझ होगी कि सेक्स सम्बंधित समस्या एक आम बात है।

और इतना ही नहीं, रिसर्च ये भी बताती है कि जब किसी को सेक्स के परस्पर विकास पर यकीन हो तो सेक्स और रिश्ता दोनों खुशनुमा हो जाते हैं। वहीँ, जो लोग सेक्स को लेकर आत्मीय साथी होने की बात पर यकीन रखते हैं, सेक्स समस्याओं और असहमति को लेकर उनके मन में एक निराशा जैसा भाव आने की सम्भावना रहती है, क्योंकि उनका 'आदर्श सेक्स साथी' वाला भ्रम टूटने लगता है।

सेक्स के लिए मेहनत ज़रूरी

तो मैक्सवेल के अध्यन में सीखने वाली बात कौनसी है? पहली बात ये कि सेक्स से जुड़ी मतविभिन्नता आम बात है। इस संबंध में यदि आप जानकारी या सलाह की तलाश में हैं तो सबसे पहले सही साहित्य या किताबों का चुनाव महत्वपूर्ण है। कई रोमांटिक नोवेल्स कुछ ऐसी कहानियां कहते हैं जिनके आधार पर लोग अपेक्षाएं बना सकते हैं, जैसे कि  'एक लड़का और लड़की मिलते हैं, और उनके बीच आकर्षण की चिंगारी फूटती है और फिर अविश्वसनीय संतुष्टिदायक सेक्स और एक से ज़्यादा ओर्गास्म।' ये सब सुनने और पढ़ने में बेशक अच्छा और रोमांटिक लगता है लेकिन यह दीर्घकालिक रिश्तों में अक्सर सच साबित नहीं हो पाता। 'इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आपके साथी और आपके बीच सेक्स हर बार लाजवाब होगा।' लेकिन ज़्यादा ज़रूरी ये है कि आप दोनों के बीच सेक्स और रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने की नीयत और समझ हो

सन्दर्भ:
प्रेजेंटेशन एट आई आर आर कांफ्रेंस 2016: पैशनेट और प्रैक्टिकल? हाउ एक्सपेकटेशन्स अबाउट सेक्शुअल सटिस्फैक्शन शेप रेस्पोन्सेस टू सेक्शुअल चैलेंजिज इन रिलेशनशिप्स इंटरव्यू विद जेसिका मैक्सवेल, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो, कनाडा, jessica.maxwell@mail.utoronto.ca, @Jess_A_Maxwell

सेक्स के बारे में सवाल? हमारे फोरम जस्ट पूछो का हिस्सा बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>