Sunset couple in love - with featherbrains!
iusubov / Love Matters

प्यार में हम थोड़े नादान क्यों बन जाते हैं?

द्वारा Sarah Moses अप्रैल 27, 06:17 बजे
नए प्यार का एहसास हमारी सोचने की शक्ति पर असर डाल सकता है। और एहसास जितना गहरा हो, असर भी उतना ही ज़्यादा हो सकता है।

प्यार में होने का एहसास बिलकुल निराला होता है। काफी उतार-चढाव का दौर होता है, उनकी आवाज़ सुनकर या झलक पाकर एक करंट सा दौड़ जाना या उनसे दूर रहकर उनसे मिलने की तड़प!

रिश्ते की शुरुवात में अपना सारा ध्यान अपने प्रेमी या प्रेमिका पर लगा डालना सामान्य बात है। मुश्किल तब शुरू होती है जब आपको और चीज़ों पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में छोटे-छोटे काम भी चुनौती के समान बन जाते हैं।

इसके पीछे की वजह ये है की प्यार हमारी सोचने की शक्ति पर आघात कर सकता है, हाल में हुए एक सर्वे से पता चलता है। यह पहला अध्ययन है जो इस बात की पुष्टि करता है की प्यार हमारे 'ज्ञानात्मक नियंत्रण' खो देने की वजह बन सकता है। और इसका मतलब है की आप होमवर्क करने से लेकर किसी परेशानी का तार्किक हल निकालने तक में परेशानी महसूस कर सकते हैं।

दीवानगी का स्कोर

इस अध्यन में 43 युवा जोड़ों से कुछ टास्क करने को कहे गए जिनसे उनकी एकाग्रता का परिक्षण हो सके। ये वो लोग थे जिन्हे कुछ महीनो पहले ही प्यार हुआ था।

अध्यनकर्ताओं ने पशनोमेट्रिक अमोरस्कोप की मदद से उनके प्यार की गहरायी को भी मापा। जी हाँ, यह पिछला वाक्य झूठ है! उन्होंने सिर्फ एक प्रश्नावली की मदद से प्रेमी युगलों के 'मस्त मौला' या 'दीवानेपन' होने का पता लगाया। इन् सवालों के आधार पर एक से नौ अंकों का स्कोर दिया गया।( जी हाँ, आप भी इस प्रश्नावली के ज़रिये अपने दीवानगी या प्यार की गहरायी का स्तर माप सकते हैं)

छोटे समय में जूनून, लम्बे समय में प्यार

जिन लोगों को हाल ही में प्यार हुआ था, उनका 'ज्ञानात्मक नियंत्रण' बहुत काम था। वैज्ञानिकों ने उन्हें शिष्ट भाषा में 'मूर्ख' करार दिया। खैर, सच ये था की उनके लिए किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल था। उनकी प्यार में दीवानगी जितनी गहरी थी, काम में उनकी एकाग्रता उतनी ही काम थी। और यह बात महिलाओ और पुरुष दोनों पर लागू थी।

हमारी सोचने समझने की शक्ति रिश्ते की उम्र के साथ बदलती रहती है मूर्ख नए रिश्ते की 'दीवानगी' और काफी समय साथ रह कर होने वाले 'गहरे प्यार' में फर्क होता है मूर्ख गहरे प्यार की इमारत भरोसे की नींव पर बनती है।

बेवकूफी के फायदे

रिसर्च के अनुसार अच्छी खबर ये है की जब आप एक गंभीर रिश्ते में कुछ समय बिताते हैं तो आपका ज्ञानात्मक नियंत्रण फिर से आने लगता है। नया प्यार आपको बुद्धू बना सकता है लेकिन लम्बे समय का सुलझा हुआ रिश्ता आपको एक बार फिर से बुद्धिमान अवश्य बना देगा।

और अगर कुछ वैज्ञानिकों की माने तो सोच पर नियंत्रण खो देने के कुछ फायदे भी हैं। ये सृजनशीलता को बेहतर बनाता है। किसी का दिल जितने के लिए कई बार सिर्फ 'ज्ञानात्मक नियंत्रण' काफी नहीं होता, बल्कि कल्पना शक्ति की भी ज़रूरत पड़ती है!

लेकिन आखिर क्या वजह है की लम्बे समय के गंभीर रिश्ते आपको एक बार फिर समझदार बना देते हैं? वैज्ञानिकों का तर्क है की रिश्ते को इतने साल संभाले रखने में और उसका आकर्षण बनाये रखने के लिए आपको अपना सारा ज्ञान उसमे इस्तेमाल करना ही पड़ेगा!

यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>