Sexy smoky bad boy
Shutterstock / v.s.anandhakrishna

बिगड़े लड़के क्यों सेक्सी लगते हैं?

द्वारा Sarah Moses जुलाई 11, 08:37 पूर्वान्ह
महिलाओं को बिगड़े लड़के क्यों पसंद आते हैं? नुकसानदायक आचरण जैसे सिगरेट और शराब पीना पुरुषों को उन महिलाओं की नज़रों में आकर्षक बनाता है जो केवल सेक्स के लिए रिश्ता बनाना चाहती हैं, हाल ही में गयी रिसर्च ऐसा दर्शाती है।

हम सभी जानते हैं कि सिगरेट और शराब दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए खराब हैं। लेकिन फ़िर भी कई युवकों को यह बुरी आदत है। तो क्यों करते हैं पुरुष सिगरेट और शराब का सेवन? बेल्जियन शोधकर्ता एवेलिन विनके का कहना है कि इसकी वजह सेक्स हो सकता है, जी हाँ सही पढ़ा आपने, नवयुवक सेक्स पाने के लिए शराब और सिगरेट का सहारा लेते हैं।

जोखिम उठाना सेक्सी है

पूर्व में की गयी रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं छोटे समय के लिए केवल सेक्स के लिए रिश्ता बनाना चाहती हैं उन्हें वो लड़के पसंद आते हैं जो जोखिम उठाने में विश्वास रखते हैं। तो विनके ने सिगरेट शराब के सेवन से जुड़े जोखिम और सम्भवतः इसी जोखिम के आकर्षण से जुड़ी 2 रिसर्च की। यदि सरल शब्दों में कहा जाये तो उन्होने इस बात का अध्ययन किया कि क्या कुछ युवक इसलिए शराब और धूम्रपान करते हैं ताकि ये महिलाएं उनकी ओर आकर्षित हो सकें।

यह जानने के लिए कि क्या वाकई अनौपचारिक सेक्स सम्बन्ध बनाने के लिए आतुर महिलाएं ऐसे लोगों को चुनना चाहती हैं जो शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं, विनके ने 17 से 30 वर्ष की 239 महिलाओं को इस अध्ययन के लिए चुना।

छोटे समय के सेक्स रिश्ते

प्रत्येक महिला को अलग अलग युवकों की रुचियों और व्यव्हार के बारे में जानकारी दी गयी। उनमे से 2 युवकों की रूचि सिगरेट और शराब में थी। कुछ महिलाओं ने उनके बारे में पढ़ा जिन्होंने कभी शराब और सिगरेट का कभी सेवन नहीं किया जबकि कुछ ने उनके बारे में पढ़ा जो कभी-कभी या नियमित रूप से इनका सेवन करते हैं।

उसके बाद महिलाओं को एक सर्वे भरने के लिए कहा गया जिसमें उन्हें हर एक लड़के के लिए यह बताना था कि वो उन्हें कितना आकर्षक लगा था? क्या वो उस के साथ अनौपचारिक सेक्स के लिए रिश्ता बनाना चाहेंगी या फ़िर उनकी नज़र में वो लड़का एक दीर्घकालिक रिश्ते के लिये उपयुक्त है। अगर उन्हें किसी लड़के का व्यवहार खतरनाक और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतीत हुआ या उन्हें लगा कि यह लड़का केवल अनौपचारीक रिश्तों में विश्वास रखता तो यह बात भी उन्होंने विनके को बताई।

क्या आकर्षण के इस खेल में सिगरेट और शराब पीने वालो को ज़्यादा अंक मिले? अगर बात करें लंबे चलने वाले रोमांस की, तो बिलकुल नहीं! शोध से पता चला कि महिलाओं को एक लंबे रिश्ते के लिए ऐसे लड़के बिलकुल पसंद नहीं आते। उन्हें पता होता है कि यह आदतें सेहत के लिए खराब है और इसीलिए वो ऐसे लड़को के साथ लंबा रिश्ता नहीं बनाना चाहती थी जो मदिरापान और धूम्रपान के आदि हो।

असीमित सेक्स

नतीजों से यह भी पता चला कि जो लड़के शराब और सिगरेट नहीं पीते थे वो लम्बे चलने वाले रिश्तों के लिए भी उतने ही उपयुक्त समझे गए जितने एक लघु प्रेमप्रसंग के लिएI

लेकिन जब बात हो अनौपचारिक रिश्तों की तो सिगरेट पीना या कभी-कभी शराब पीना इन लड़को को महिलाओं की नज़र में और आकर्षक बनाता है। महिलाओं को यह लगता है कि ऐसे लड़के सेक्स के दौरान ज़्यादा स्वछन्द होंगे और अनौपचारिक सेक्स के लिए उन लड़को से ज़्यादा आतुर होंगे जो सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करते हैं।

लेकिन क्या यह सोच सिर्फ़ महिलाओं के दिमाग की उपज थी या इसके पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक कारण भी था? यह जानने के लिए विनके ने 17 से 30 साल की उम्र के युवकों की ओर रुख किया। सबसे पहले उनसे पुछा गया कि वो कितनी बार सिगरेट और शराब पीते हैं? उसके बाद उन्हें एक सर्वे भरने को कहा गया जिससे यह पता चले कि उन्हें एक रात के रिश्ते पसंद हैं या वो भी एक स्थायी साथी की तलाश में हैं।

नतीजे बिलकुल उस राय के अनुरूप पाये गए जो महिलाएं इन लड़को के लिए रखती थी। सर्वे से पता चला कि शराब और सिगरेट पीने वाले लड़को की पहली पसंद छोटे चलने वाले रिश्ते ही थे जिनमे उन्हें असीमित सेक्स करने का मौका मिलेI

एक रात का रिश्ता या लंबे चलने वाला रोमांस

रिसर्च से पता चला है कि बात चाहे एक लघु प्रेमप्रसंग की हो या लम्बे चलने वाले रिश्ते की, महिलाएं अपनी पसंद बेहद सावधानी से चुनती हैं- और लड़के बाकी लड़को को इस मुकाबले में पीछे छोड़ने के लिए वो हर कोशिश करते हैं जो उन्हें महिलाओं की नज़र में आकर्षक बनाएI पूर्व में किये गए बाकी अध्ययनों से भी यही पता चला है कि अनौपचारिक सेक्स और एक लघु प्रसंग के लिए महिलाओं को वही लड़के ज़्यादा भाते हैं जिनका व्यवहार शारीरिक रूप से जोखिम भरा होता हैI

 

लेकिन अगर बात हो लम्बे चलने वाले रोमांस की तो शोध दर्शाती है कि महिलाएं उन लड़को के साथ रिश्ता बनाने की इच्छुक रहती हैं जो उनका और उनके बच्चों का ख्याल रख सकें और उनकी सुरक्षा करें- ऐसे लड़के नहीं जो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते होI अनियंत्रित और जोखिम भरा व्यवहार एक रात के रिश्ते के लिए लुभावना ज़रूर लग सकता है लेकिन दीर्धकालिक प्यार के खेल में वही पुरुष बाज़ी मारते हैं जो सज्जन हो और जिनके पास अपने परिवार का ख्याल रखने के पूरे साधन होंI

स्त्रोत: द यंग मेल सिगरेट एंड अल्कोहल सिंड्रोम: स्मोकिंग एंड ड्रिंकिंग एज़ अ शॉर्ट-टर्म मैटिंग स्ट्रेटेजी. (2016)I इवोल्युशनरी साइकोलॉजी. जन-मार्च:1-13

क्या आपको भी बिगड़े लड़के सेक्सी लगते हैं? हमें फेसबुक पर बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>