what women want
Shutterstock/India Picture

महिलाओं को क्या चाहिए: वैलेंटाइन्स डे के लिए एक ख़ास सलाह

द्वारा Sarah फरवरी 15, 01:11 पूर्वान्ह
क्या आप अपनी प्रेमिका को उसकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करना चाहते हैं? अगर आप वास्तव में उसकी सहायता करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आयी है कि आपका साथ उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

वेलेंटाइन डे का लक्ष्य

वेटेंलाइन डे के मौके पर आप अपनी प्रेमिका के लिए कुछ ख़ास करना चाहते हैंI अगर वह किसी परीक्षा की तैयारी में जुटी है तो आप सिर्फ़ उसकी छोटी मोटी सहायता ही नहीं बल्कि सफलता दिलवाने में एक महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जाहिर है कि जब वह पढ़ाई कर रही होती है तो आप उसे किसी भी तरह परेशान करने की कोशिश नहीं करते हैंI लेकिन क्या आप कुछ ऐसा अभी कर सकते हैं जिससे उसकी सही मायनों में मदद हो सके?

आप खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं क्योंकि अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने उन व्यक्तियों की मदद करना चाही है - जो अपने साथी की मदद करना चाहते हैंI इसके लिए उन्होंने प्रतिबद्ध रिश्ते में रह रही 850 महिलाओं पर शोध कियाI  

महिला क्या चाहती है

इनमें से कुछ महिलाओं से पूछा गया कि उनके साथी ने उनका किस तरह हाथ बंटाया हैI कुछ महिलाओं का कहना था कि उनके साथी भावनात्मक रूप से उनका साथ देते हैं। वे उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ ही उनके लक्ष्यों को हमेशा याद दिलाते हैं और हौसला भी बढ़ाते हैं।

इसके बाद उन महिलाओं ने शोधकर्ताओं को बताया कि उनके साथी उन्हें हमेशा उनके लक्ष्यों को याद दिलाने में मदद करते हैं और यह भी बताते हैं कि इस लक्ष्य को हासिल करना उनके लिए कितना ज़रूरी है। रिसर्च में पाया गया कि बोलने की बजाय उसे करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह प्रमाणित भी हो चुका है कि अगर आपका पार्टनर आपकी मदद करता है तो आपके लक्ष्य को हासिल करने में उसका एक बड़ा योगदान हो सकता है।

सिर्फ़ प्रोत्साहित करने के बजाय यदि आप अपने साथी के लिए रात का खाना बना देते हैं तो यह ज्यादा बेहतर होता है। इससे उसका समय बच जाएगा और वह अपनी पढ़ाई कर लेगी और यह उसे प्रोत्साहित किए गए शब्दों से ज्यादा मदद करेगा। रिसर्च में यह परिणाम सामने आया है कि अगर आप अपने साथी को अपने शब्दों से सहारा देने के बजाय वास्तव में उसका कोई काम करके मदद करते हैं तो सही मायनों में इसका अधिक प्रभाव पड़ता है। इससे उसके समय की भी बचत होगी और वह पूरी ऊर्जा से अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएगी।

शब्दों से ज्यादा असरदार कर्म होता है

लेकिन आप कैसे जानेंगे कि आपको क्या करना है। हम आपको बता रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। अगर अपनी गर्लफ्रेंड की तरह आप भी पढ़ाई करते हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको उसकी मदद करने के लिए कुछ ऐसा सोचना चाहिए जो आप अपने लिए सोच सकते हैं। आप परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहे हैं तो शायद आपके पास भी खाना बनाने का समय नहीं होगा और आप जंक फूड खाकर दिन बिता देते होंगे। तो रात का खाना बनाना वास्तव में मददगार हो सकता है। हो सकता है कई घंटों तक पढ़ने के बाद आप अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं या बाहर थोड़ी देर टहल कर आना चाहते हैं। जो कुछ भी आप अपने लिए करते हैं वह अपनी प्रेमिका के लिए भी करके उसकी इस तरीके से मदद कर सकते हैं।

सन्दर्भ: फॉर बेटर और फॉर वर्स? आउटसोर्सिंग सेल्फ-रेगुलेशन एंड गोल परसूटI

तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल किया गया है 

क्या आपको वेलेंटाइन दिवस मनाना पसंद है? अपने विचार हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ साझा करेंI अगर आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>