गर्भनिरोधक गोली
Shutterstock/areeya_ann

गर्भनिरोधक गोली क्या होती है?

गर्भनिरोधक गोलियां क्या हैं? यह प्रेगनेंसी को कैसे रोकती हैं? क्या इनके कोई साइड इफेक्ट्स/दुष्प्रभाव होते हैं? मेरे लिए कौन सी गर्भनिरोधक गोली अच्छी है? आईये इनके बारे में सब जाने।

इन गोलीयों को महिलाएं गर्भनिरोध के उपाय के रूप में रोज़ खाती हैं। यह दो तरह की होती हैं। मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियों और ‘मिनी पिल’. मिश्रित गर्भनिरोधक गोली (कंबाइंड बर्थ कंट्रोल पिल्स) में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन नाम के दो हार्मोन होते हैं। ‘मिनी पिल’ या ‘प्रोजेस्टिन ओनली पिल’ में केवल प्रोजेस्टिन हार्मोन होता है। कंबाइंड पिल का पूरा नाम, कम्बाइन्ड ओरल कंट्रासेप्टिव पिल या सीओसीपी है। ‘मिनी पिल’ का पूरा नाम प्रोजेस्टिन ओनली पिल या पीओपी है। लेकिन अधिकांशतः लोग दोनों ही को ‘गर्भनिरोधक गोली’ या ‘पिल’ कहते हैं। आप अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद लंबे समय तक (कुछ साल) या कुछ महीनों के लिए भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। गोली बंद करने के से तीन महीने बाद आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

यह कितनी प्रभावी है?

विफलता दर

आम प्रयोगः 7 प्रतिशत
सही प्रयोगः 1 प्रतिशत से कम
(‘विफलता दर’ का क्या अर्थ है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए, गर्भनिरोधक कितने प्रभावी होते हैं लिंक पर क्लिक करें।)

कम्बाइन्ड पिल, मिनी पिल से थोड़ी ही अधिक बेहतर कारगर है। हालांकि, यह केवल स्तनपान न कराने वाली महिलाओं के लिए सच है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में, जो पीओपी के मुख्य उपयोगकर्ता हैं, पीओपी अत्यधिक प्रभावी होते हैं (सामान्य उपयोग में भी 1% से कम गर्भावस्था दर)।

गर्भनिरोधक गोली
शटरस्टॉक/vertolena

खूबियां और खामियां

खूबियां

  • गर्भधारण रोकने में बहुत अधिक प्रभावी
  • आप जब भी गर्भवती होना चाहें, इसका सेवन बंद कर सकती हैं
  • मासिक धर्म को हल्का करती है और मासिक के समय होने वाले दर्द को भी कम करती है
  • सेक्स के दौरान कोई बाधा नहीं होती
  • पुरुष के सहयोग की कोई ज़रूरत नहीं होती

खामियां

  • इसे आपको रोज़ खाना होता है- एक दिन भी छूट जाने पर आप गर्भवती हो सकती हैं।  यह सच है पीओपी के लिए (हालांकि +/- 3 घंटे की अनुमति है), हालांकि, सीओसी अधिक क्षमाशील हैं। COCs एक दैनिक कार्यक्रम की आवश्यकता होती है, लेकिन प्रत्येक दिन एक ही समय पर नहीं लिया जाना चाहिए।
  • यह यौन संचारित रोगों से बचाव नहीं करती
  • यह मंहगी हो सकती है
  • आपको किसी डाक्टर या अस्पताल जाकर इसकी पर्ची लिखवानी पड़ती है

खाने की गर्भनिरोधक गोलियां किस तरह काम करती हैं?

दो हार्मोन वाली मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियां डिंब का उत्पादन बंद कर देती हैं। साथ ही, यह आपकी गर्भग्रीवा के चारों ओर के म्यूकस को गाढ़ा कर देता है जिससे शुक्राणु उसके पार नहीं जा सकते।

एक हार्मोन वाली मिनी पिल, केवल म्यूकस को गाढ़ा कर अपना काम करती हैं। किंतु खुराक के अनुसार कभी-कभार वे आपके डिंब का उत्पादन भी बंद कर देती हैं।

किसे, किसी भी प्रकार की गर्भनिरोधक गोली नहीं खानी चाहिए?

आपको किसी भी प्रकार की गर्भनिरोधक गोली नहीं खानी चाहिए, यदि:

  • आपको स्तन कैंसर हुआ हो
  • आपको खून के थक्का जमने की समस्या है, जिसका ठीक से इलाज नहीं हुआ हो
  • आप समझती हैं कि आप गर्भवती हैं (लेकिन यदि आप गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं और फिर भी गर्भवती हो गई हैं, तो इससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा होगा- अधिक जानकारी के लिए गर्भावस्था के बारे में आम पूछे गए प्रश्न लिंक पर क्लिक करें।

किसे मिनी पिल्स की बजाय मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियां (कंबाइंड बर्थ कंट्रोल पिल्स) का सेवन नहीं करना चाहिए?

आपको मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियां (कंबाइंड बर्थ कंट्रोल पिल्स) नहीं खानी चाहिए, यदि आप-

  • आप बहुत देर से पूरा आराम कर रही हैं
  • आपको माइग्रेन वाला सरदर्द होता है, जिसमें देखने में परेशानी होती है
  • आपको जन्मजात खून के थक्का जमने की समस्या है, कभी थक्का जमा है या रक्तवाहिनियों में सूजन हुई है
  • आपको कभी दिल का दौरा पड़ा है, पक्षाघात हुआ है या कंठशूल (एंजाइना) हुआ है।
  • आपको दिल के वाल्व की कोई गंभीर समस्या है
  • आपको ल्यूपस है
  • आपको यकृत की कोई गंभीर बीमारी है या यकृत कैंसर है
  • आपको मधुमेह काफी बिगड़ी अवस्था में है
  • आपको अनियंत्रित रक्तचाप है
  • आप धूम्रपान करती हैं और 35 वर्ष से अधिक उम्र की हैं
  • आप धूम्रपान करती हैं और आपको उच्च रक्तचाप है

इसलिए आपको गर्भनिरोधक गोली लेने से पहले डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यदि आप गोली खाना भूल जाती हैं तो क्या करें?

आप जिस ब्रांड की गोली खा रही हैं उसके निर्देशों को पढ़ें।

आपको रोज़ एक ही समय पर गर्भनिरोधक गोली खानी होती है। यदि आप गोली खाना भूल जाती हैं तो अगली गोली जितना जल्दी हो सके खा लें। इसे बाद सामान्य तरीके से गोलियां खाती रहें। लेकिन इसके साथ-साथ आपको किसी दूसरे गर्भनिरोधक का भी प्रयोग करना पड़ेगा, नहीं तो आप गर्भवती हो सकती हैं।

  • मिश्रित गर्भनिरोधक गोली: यदि आप इसे 12 घंटे से अधिक देरी से खाती हैं, तो आपको सात दिनों तक इसके साथ किसी दूसरे गर्भनिरोधक का प्रयोग करने की भी ज़रूरत होती है। 1 या 2 गोलियां छूट जाते हैं (या यदि एक नया पैक 1-2 दिन देरी से शुरू किया जाता है), तो उपयोगकर्ताओं को एक हार्मोनल गोली लेनी चाहिए जितनी जल्दी हो सके, बिना किसी बैकअप विधि की आवश्यकता के। यदि 3 या अधिक गोलियां छूट जाती हैं (या यदि नया पैक 3 या अधिक दिन देरी से शुरू होता है), उपयोगकर्ताओं को जल्द से जल्द एक गोली लेनी चाहिए और अगले 7 दिनों के लिए बैकअप विधि का उपयोग करें।
  • मिनी पिल: यदि आप इसे 3 घंटे से अधिक देरी से खाती हैं, तो आपको 2 दिनों तक इसके साथ किसी दूसरे गर्भनिरोधक के प्रयोग की ज़रूरत होती है।

इसके साथ प्रयोग किए जाने वाले दूसरे गर्भनिरोधक, कंडोम, महिला कंडोम, डायाफ्राम या स्पांज हो सकते हैं। यदि आपने सेक्स किया और समझती हैं कि आपने ठीक से सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए थे, तो आपातकालीन गर्भनिरोधक या इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव का प्रयोग कर सकती हैं।

किस कारण से गोलियां कारगर नहीं हो सकती हैं?

  • यदि आपका वजन बहुत अधिक है तो भी गोलियां कारगर नहीं हो सकती हैं।
  • उल्टी या दस्त होने से गोलियां पूरी तरह कारगर नहीं हो सकती हैं - आप जिस ब्रांड की गोली का सेवन कर रही हैं, उसके निर्देशों को पढ़ें।

यदि आपको गर्भनिरोधक गोलियां खाने के दो या तीन घंटे के अंदर उल्टी हो जाती है तो हो सकता है कि ये आपके षरीर में ठीक से नहीं मिल पाई हों। आपको दुबारा गोली खानी चाहिए। लेकिन यदि आप बार-बार उल्टी करती हैं, तो ठीक होने के बाद सात दिनों तक इसके साथ आपको किसी दूसरे गर्भनिरोधक का भी प्रयोग करना चाहिए।

यदि आपको 24 घंटे से अधिक तेज दस्त होते हैं तो भी ऐसा ही करें।

  • कुछ दवाएं भी गर्भनिरोधक गोली के प्रभाव को कम या खत्म कर सकती हैं। इन दवाओं में यीस्ट संक्रमण, एचआईवी, मिर्गी की दवाएं और जड़ी-बूटी वाली दवा सेंट जॉन्स वर्ट भी शामिल हैं।

यदि आप गोली के साथ ऐसी कोई दवा ले रही हैं तो किसी डाक्टर से इसके बारे में सलाह लें।

गर्भनिरोधक गोलियां कितनी सुरक्षित हैं?

अधिकांश महिलाओं में कुछ महीनों के बाद इन गोलियों के कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखते। यदि कोई दुष्प्रभाव ज़्यादा समय तक जारी रहता है, तो अपने डाक्टर से मिलकर नुस्खा (दवा) बदलने के बारे में बात करें।

जब आप गोली लेना बंद कर देते हैं तो आपके मासिक धर्म चक्र के वापस आने में एक या दो महीने लग सकते हैं जैसा कि गोली लेने से पहले हुआ करता था। इसके अतिरिक्त, मासिक धर्म अधिक अनियमित नहीं होगा, हालांकि COCs के साथ बहुत नियमित अवधि होने के बाद इसे अधिक अनियमित माना जा सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पीओपी उपयोगकर्ताओं के पास गोली लेते समय नियमित चक्र नहीं होते हैं।

यदि आपको इस बारे में कोई चिंता है तो अपने डाक्टर से सलाह लें।

पहले दो-तीन महीने आपको ये परेशानियां हो सकती हैं:

  • स्तनों में दर्द महसूस होना
  • उबकाई आना
  • उल्टी होना
  • दो मासिकों के बीच रक्तस्राव (प्रोजेस्टिन-ओनली या मिनी-पिल के सेवन से अधिक संभावना रहती है।)

यदि आप रोज़़ शाम को या सोते समय गर्भनिरोधक गोली खाती हैं तो आपको उबकाई या उल्टी होने की संभावना कम रहती है।

फिर भी यदि तीन महीने के बाद भी आपको उबकाई महसूस होती है तो अपने डाक्टर से नुस्खा बदलने के बारे में बात करें।
याद रहे, यदि आप अपनी तबियत बिगड़ने के डर से गर्भनिरोधक गोली खाना बंद कर देती हैं तो आपके गर्भवती होने का जोखिम हो जाता है। आपको संभोग करते समय किसी दूसरे गर्भनिरोधक का प्रयोग करने की ज़रूरत होगी।

मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियों के प्रयोग से दिल का दौरा पड़ने, पक्षाघात या खून का थक्का जमने सहित कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कुछ हद तक बढ़ा देता है। यह खतरा तब अधिक होता है, जब आप 35 वर्ष से अधिक उम्र की हों या धूम्रपान करती हों।

मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियो की तुलना में केवल प्रोजेस्टिन हार्मोन वाली (प्रोजेस्टिन-ओनली) गोलियों के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव (साइड एफेक्ट्स) कम होते हैं। यदि आपको मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियों के प्रतिकूल प्रभाव होते हैं तो इनके सेवन के बारे में अपने डाक्टर से सलाह लें।

यदि आपको ऐसे कोई लक्षण नज़र आएं तो अपने डाक्टर या नज़्दीकी अस्पताल से तुरंत संपर्क करें:

  • स्तन में कोई नई गांठ उभर आना
  • तेज़ सरदर्द होने से पहले आंखों के आगे आड़ी-तिरछी रोशनी जैसा चमकना (चक्कर आना)
  • अचानक तेज सरदर्द होना
  • आम दिनों से अलग या अधिक सरदर्द रहना
  • पैरों में तकलीफ़ या दर्द होना
  • त्वचा या आंखों का रंग पीला पडता दिखाई दे
  • नियमित मासिक होने के बाद कोई मासिक न आना

मुझे गर्भनिरोधक गोलियां कहां से मिल सकती हैं?

सबसे पहले नुस्खा लिखवाने के लिए किसी नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र या डाक्टर के पास जाएं। वे आप से पहले आपके स्वास्थ्य के इतिहास के बारे में पूछेंगे और आपका रक्तचाप जांचेंगे। कोई गंभीर बात नहीं होने पर, वे आपको नुस्खा लिखकर देंगे।

इन गोलियों की कीमत आपके रहने की जगह पर निर्भर करती है।

क्या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से कोई स्वास्थ्य संबंधी फायदा होता है?

मिश्रित और प्रोजेस्टिन-ओनली गर्भनिरोधक गोलियां, दोनों ही के सेवन से आपको निम्नलिखित फायदे पहुंच सकते हैं: ये गोलियां-

  • आपके मासिक को अधिक नियमित तथा कम तकलीफदेह बनाती हैं
  • मासिक के समय होने वाले पेट के मरोड़ को कम करती हैं
  • पेड़ू के सूजन संबंधी रोगों से कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करती हैं, जिनका उपचार न कराने से आप संतान पैदा करने में असमर्थ हो सकती हैं।

मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियां आपको निम्नलिखित फायदा भी पहुंचा सकती हैं:

  • मुहांसे कम करती हैं
  • यदि आप गर्भवती होती हैं तो आपके आस्थानिक (एक्टोपिक) गर्भधारण की संभावना कम करती है
  • आपको गर्भाशय कैंसर या अंडाशय में रसौली होने की संभावना कम करती है
  • आपको रक्ताल्पता या खून की कमी (एनीमिया) होने की संभावना कम करती है

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay, pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Maine apni partner Kay sath sex Kay time...condom ka use kiya tha... Mera aapse question hai Ki kahi pregnancy to nahi hogi... ..? Kyonki Maine jab pichli baar sex kiya tha to uski MC 10 days late Ho gayin thi... Please mam...reply me..?
Ab kya sthiti hai bete? Yadi aap pregnancy ke risk se bachna chatay hai to kisi aur tarikay kay mukabley Condom ka istemal hi easy aur safe tarika hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/staying-safe Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
सुनिए प्लीज. जल्दी से किसी विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से मिलिए और देखो क्या हो सकता है. अगर ज़्यादा टाइम नहीं हुआ होगा तो आप MTP की माँग कर सकते है, किसी भी क्लिनिक में. किसी भरोसेमंद डॉक्टर की राय लीजिये और किसी नीम-हकीम या chemist की बातों में बिलकुल मत आ जाइये – DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy इसके अलावा आप FPAI क्लिनिक से संपर्क कर सकते है जिसकी जानकारी आपको इस वेबसाइट पे मिल जाएगी. https://www.fpaindia.org टाइम मत गवाइये, जल्दी कीजिए. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Maim Mai married Ho mere husband ko protiction ka use karne Mai mja nai Ata Mai teblet use karna chahte Ho aao btaye kon se teblet sahi hai or iska use bhi ya koi upay jise garbh na roke please give me my answer please maim
Bete sex se koi nuksaan nahi jab tak ki wo safe sex hai, yaani poori samjhdaari dono logo ki sehmati aur safety ke sath kiya gaya sex ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mona beti, itna late tak periods ka na hona toh apne aap mein ek problem ho sakti hai! Kyaa aap sure hain ki pregnancy ke chance nahin hain? Yadi isse pehle koi unsafe sex hua hai toh ek pregnancy test lena uchit hoga, phoren yeh kijiye. Saath hee kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se bhi jaldi mill lijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Suniye Please. Jaldi se kisi visheshagya ya ache panjikrit doctor se miliye aur dekho kya ho sakta hai. Agar jyada time nahi hua hoga to aap MTP ki maang kar sakte hai, kisi bhi clinic mein.Kisi bharosemand doctor ki rai leejiye aur kisi neem hakeen ya chemist ki baaton mein bilkul mat aa jaaiye – DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Iske alawa aap FPAI clinic se sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko issi website pe mil jayegi. https://www.fpaindia.org Time mat gavaiye, jadli keejie Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sorry beta, deri ke liye maafi chahungi. Umeed h aapko hal mil gaya hoga. Agar nahi toh phoren ek home pregnancy test lijiye. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
aunty mene apni gf ke sath kch din phle sex kiya tha .....to mere ki ye thora sa dar lga tha ki virya andr hi chut gya h ...aur phr uske montly period ka tym aaya to wo nhi hone pr usne ek checkup kiye prega news se ....to result sahi aa rha h ...ab me kon ka dawai usse use krne ke liye suggest kru ...kyuki hmlog ke family or na hi kisi or ko hmlog ye bat share kr skte h ...isliye pls help me
Suniye Please. Jaldi se kisi visheshagya ya ache panjikrit doctor se miliye aur dekho kya ho sakta hai. Agar jyada time nahi hua hoga to aap MTP ki maang kar sakte hai, kisi bhi clinic mein.Kisi bharosemand doctor ki rai leejiye aur kisi neem hakeen ya chemist ki baaton mein bilkul mat aa jaaiye – DOCTOR ONLY. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Iske alawa aap FPAI clinic se sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko issi website pe mil jayegi. https://www.fpaindia.org Time mat gavaiye, jadli keejie. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bete yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho skate hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sahid bete, jab hastmaithun se koi nuksaan hee nahi hai toh isse chhodna kyun? Hastmaithun rokne ka koi jadui nuskha toh hamare paas nhi h. Hum toh yahi keh sakte hain ki doosre kaaryon main dhyaan lagao,aisi bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain, jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Zyaada chinta mat kijiye, hastmaithun ek surakshit tareeka h khud ko santusht karne ka, aur isse koi nuksaan nhi hota.. Yaha padhiye: https://lovematters.in/en/news/masturbation-harmful https://lovematters.in/en/news/masturbation-bad-habit https://lovematters.in/en/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mam main aur meri gf 5 se 6 time physical relation me aa chuke hai aur ek baar without protection hua tha. So use lest month MC nahi aai aur is month bhi nhi tho kya aap bata sakti ho agar wo pregnent ho tho Obortion k liye koi Pills suggests kar sakte ho .
Vishal bete, yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Kuch aam pills hain, Unwanted 72, I Pill vigereh. Yeh takreeban 100 rupees ki aati hain. Kisi mein ek goli hoti hai kisi mein 2 aur lene ki vidhi bhi likhee hoti hai, phir bhi aap yeh link padh lijiye: https://lovematters.in/en/news/one-emergency-pill-enough Yaad rakhiye ECP, sirf aur sirf EMERGENCY mein hee le saktey hain… aur kuch nahin. PLEASE in goliyoun ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Maine apni partner ke sath sex kiya tha or mene condom use nahi kya tha. Sex kiye 10 din ho gaye he or uski mc ki date bhi nikal gai he or mc par nahi hui 4 din date ke upar ho gaye he. Plz bataye hum kya kare koi aisi teblet ?
Mehul beta, ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>