क्या गठीले बदन वाले लड़के, लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं
Shutterstock/StockImageFactory.com/Person in the photo is a model.

क्या गठीले बदन वाले लड़के, लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं?

द्वारा Sarah फरवरी 6, 03:34 बजे
गठीले और मांसल शरीर वाले पुरुषों के प्रति महिलाएं क्यों ज्यादा आकर्षित होती हैं? इस सवाल का जवाब दिया है, हाल ही में हुई एक रिसर्च ने - रिसर्च ने यह बात साफ़ कर दी है कि अगर आपके पास सलमान खान और रणवीर सिंह जैसा बलिष्ठ शरीर नहीं है तो भी आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है।

मजबूती का प्रतीक

सलमान खान में ऐसा क्या है जो लड़कियां उनके लिए इतनी पागल हैं? खूबसूरती तो एक कारण है ही साथ ही उनके डोले और पेट पर बने 'बिस्कुट' भी उनकी लोकप्रियता के प्रमुख कारण हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर महिलाएं ऐसे गठीले और मांसल पुरुषों के प्रति ही क्यों आकर्षित होती हैं?

क्या ऐसे पुरुष बेहतर पार्टनर, प्रेमी या पिता होते हैं? नहीं ! ऐसा नहीं हैI रिसर्च में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को शारीरिक रुप से मजबूत लड़के इसलिए ज़्यादा ज्यादा पसंद आते हैं क्यूंकि उभरी हुई मांसपेशियां और गठीला बदन ताकत की पुष्टि करते हैं।

ताकत आकर्षित करती है

अपनी रिसर्च को परखने के लिए ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के शोधकर्ताओं के एक समूह ने ने ऐसे लड़कों को खोजा जिन्होंने अपने सीने की तस्वीरें औरों के साथ साझा की थीI साथ ही अपनी ताकत, लम्बाई और वजन के बारे में भी सारी जानकारियां दी थी।

प्रत्येक छात्रा को तीन पुरुषों के सीने की नंगी तस्वीरें देखकर उनको रेटिंग देने के बारे में कहा गया। यह रेटिंग शारीरिक क्षमता और आकर्षण के आधार पर 1 से 7 के स्केल पर देनी थी।

इस शोध में सबसे मजबूत व्यक्ति को ही आकर्षक पुरुष के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग मिली। हालांकि इसमें कोई उपरी सीमा निर्धारित नहीं थी और ज़्यादा मांसल लोगों को कम आकर्षक नही आंका गया जैसा कि पुराने शोध मे दिखाया गया था। इसमे कोई आश्चर्य नही था कि सबसे आकर्षक सीना उसका था जिसका सीना मजबूत और चौड़ा था। जिन पुरुषों का धड़ लम्बा और पतला था उन्हें भी अध्ययन में आकर्षक पाया गया।

वंशाणुओं का कमाल

अगर हम इतिहास की बात करें तो ज्यादा मांसल और मजबूत लोग अच्छे योद्धा हुआ करते थे और वे लड़कर अपनी स्त्रियों की रक्षा करते थे तथा बच्चों के लिए खाने का जुगाड़ करते थे। शोधकर्ताओं का मानना है कि पीढ़ी दर पीढ़ी महिलाओं की चाह ऐसे शक्तिशाली पुरुषों के प्रति बढ़ती गयी और यही कारण है कि आज भी महिलाएं शारीरिक रूप से मज़बूत पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं। उनके साथ रहकर वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।

अगर आप एक लड़के हैं और इस समय यह सोच रहे हैं कि इतने गठीले और मजबूत बदन वाले लड़कों के आगे आप जैसे औसत शरीर वाले लड़कों को कौन पूछेगा ...तो रुकिए, परेशान मत होइए...आपके लिए भी हमारे पास एक खुशखबरी है।

सभी लड़कियां ऐसा नहीं सोचती हैं

यह सच है कि मांसल और मज़बूत लड़के ज्यादा आकर्षक होते हैं लेकिन इससे आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। अधिकतर लड़कियों के लिए सिर्फ़ शरीर की मजबूती ही मायने नहीं रखती है बल्कि वे लड़के का हंसमुख मिजाज़, उसकी ईमानदारी, बातचीत करने के सलीके के आधार पर उन्हें पसंद करती हैंI इसलिए यह महत्त्वपूर्ण है कि आप शरीर के साथ साथ अपने व्यक्तित्व को भी बेहतर बनाएंI

सन्दर्भ: क्यूस ऑफ़ अपर बॉडी स्ट्रेंथ अकाउंट फॉर मोस्ट ऑफ़ द वैरिअन्स इन मेनस बोडिली अट्रॅक्टिवनेसI प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द रॉयल सोसाइटीI

क्या आप भी यही सोंचते हैं कि महिलाओं को मांसल और गठीले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं? अपने विचार लव मैटर के फेसबुक पेज पर ज़रूर साझा करें। अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है तो हमारे चर्चा मंच पर जाकर एलएम् विशेषज्ञ से पूछ सकते हैं।

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Subham bete ab kya sthiti hai? Apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>