Frenulum
Pexels/Photo by Dainis Graveris

लड़कों का जी-स्पॉट - लिंग का फ्रेनुलम

द्वारा Saumya अप्रैल 10, 05:28 बजे
आपने कई बार सुना होगा कि लड़कियों की योनि में एक ऐसी जगह होती है, (जी-स्पॉट/क्लाइटोरिस) जिसे छूने या सहलाने से उन्हें जल्दी ओर्गास्म /चरमसुख होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा ही कुछ लड़कों में भी होता है? इसे कहते हैं फ्रेनुलम! इस आर्टिकल में हम आपको देंगे फ्रेनुलम से जुड़ी हर एक जानकारी। तो चलिए जानते हैं !

फ्रेनुलम क्या होता है?

फ्रेनुलम पेनिस में लगा एक बैंड है, जो पेनिस को ग्लान्स पेनिस से जोड़ता है। मतलब आसान भाषा में समझे, तो पेनिस जिसका साइज उत्तेजना में बढ़ जाता है और उसके ऊपर का सिरा जहां से स्पर्म निकलता है। कल्पना कीजिए कि आपके पास केले के निचले भाग पर एक छोटा सा रबर बैंड फैला हुआ है। फ्रेनुलम उस रबर बैंड की तरह होता है, जो त्वचा (चमड़ी) को केले के सिर (ग्लान्स) से जोड़ता है।

इस ऊपर के दोनों सिरों को जोड़ने का काम फ्रेनुलम करता है। यह कभी-कभी आपके लिंग यानी की पेनिस के सिर को नीचे भी खींच सकता है लेकिन हां, फ्रेनुलम कभी-कभी फट भी सकता है, जिससे बहुत ज्यादा दर्द भी होता है। आप इसकी anatomy को यहां देख सकते हैं। फ्रेनुलम को 'बैंजो स्ट्रिंग' भी कहा जाता है। 

क्या फ्रेनुलम पुरुषों का G-spot है?

फ्रेनुलम बहुत संवेदनशील होता है। यानी कि हल्का से छुने पर भी उसमें हलचल हो सकती है इसलिए यह सेक्स के दौरान उत्तेजना को बढ़ाने में मदद कर सकता है लेकिन अगर यह बहुत छोटा है, तो यह इरेक्शन के साथ दर्द भी उत्पन्न कर सकता है। हेल्थलाइन की मानें तो पुरुषों को ऑर्गेज्म तक पहुंचाने में या एक अच्छे हेल्दी सेक्स की शुरुआत करने के लिए फ्रेनुलम को उत्तेजित करना सेक्स को मजेदार बना सकता है। सेक्स के दौरान पार्टनर को अच्छा महसूस कराने के लिए फ्रेनुलम को जीभ या अंगुठे से छुना अच्छे परिणाम दे सकता है। इसलिए इसे पुरुषों का G-spot कहा जा सकता है।  हालांकि प्रजनन में फ्रेनुलम की कोई भूमिका नहीं होती है लेकिन सेक्स को बेहतर बनाने में यह एक मास्टर स्ट्रोक की तरह काम करता है। 

इरेक्शन में करता है मदद

कई लोगों की समस्या होती है कि उनका लिंग यानी कि पेनिस खड़ा नहीं होता, तो पेनिस को खड़ा रखने में फ्रेनुलम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 12 लोगों पर किया गया एक अध्ययन बताता है कि जिन लोगों में शीघ्रपतन की समस्या थी या जिनका फ्रेनुलम छोटा था, उन्हें सेक्स करने में समस्या हुई। शोध में सर्जरी की मदद से छोटे फ्रेनुलम को लंबा किया गया और टूटे हुए फ्रेनुलम को भी ठीक किया गया, जिसके बाद उन लोगों को सेक्स करने में दिक्कत नहीं हुई, जिससे यह पता चलता है कि फ्रेनुलम सेक्स में मदद करता है क्योंकि इसकी मदद से ही पेनिस में तनाव को उत्पन्न किया जाता है।

क्या फ्रेनुलम को किया जाता है नजरअंदाज? 

देखा जाए, तो फ्रेनुलम हमेशा चिंता का कारण नहीं होता है। वास्तव में जब सेक्स की बात आती है, तो यह शायद लिंग का सबसे संवेदनशील और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला हिस्सा है। चूंकि यह हल्के स्पर्श के प्रति बहुत प्रतिक्रियाशील है, तो उन लोगों को अच्छा महसूस हो सकता है, जो थोड़ी देर से ऑर्गेज्म प्राप्त करते हैं। फिर भी, यदि आपने पहले कभी अपने सेक्स लाइफ में फ्रेनुलम की उत्तेजना को शामिल नहीं किया है, तो धीरे-धीरे शुरुआत करना महत्वपूर्ण है। 

क्या फ्रेनुलम का साइज कुछ कहता है?

जी हां, शोध बताते हैं कि जब फ्रेनुलम का साइज छोटा हो जाता है, तो उसे frenulum breve कहा जाता है। इससे लड़कों को ये समस्या होती है कि उनका लिंग यानी कि पेनिस की त्वचा ठीक से पीछे नहीं मुड़ पाती और सेक्स के समय दर्द होता है। देखा जाए, तो फ्रेनुलम को इतना लंबा होना चाहिए कि पेनिस की त्वचा आसानी से पीछे हट सके। हमने पहले भी इस विषय पर आलेख लिखा है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं। 

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>