male sexual health doctor
© Love Matters India

मुझे पुरुषों वाली बीमारी है, किस डॉक्टर को दिखाऊं?

द्वारा Auntyji जुलाई 17, 11:12 पूर्वान्ह
नमस्ते आंटी जी, मैं एक यौन समस्या से पीड़ित हूं लेकिन मुझे नहीं मालूम कि मुझे किस डॉक्टर के पास जाना चाहिए। शरद, 26 वर्ष, लुधियाना

आंटी जी,'बेटा, ये पुरुषों वाली बीमारी किस चिड़िया का नाम है? सबसे पहले यह तो पता चलेI'

यौन रोगों के बारे में बात करने में शर्म

बेटा, मुझे मालूम है कि यौन समस्याओं के बारे में खुलकर बात करना आसान नहीं है और इसके बारे में बात करना हमारे समाज में भी अच्छा नहीं माना जाता है। तभी तो शर्म और झिझक के कारण लोग इसके बारे में खुलकर बात ही नहीं कर पाते हैं। लेकिन बेटा, शरीर तो तुम्हारा है ना। यदि तुम इसकी देखभाल नहीं करोगे तो आगे दिक्कत भी तुम्हें ही होगी ना। इसलिए बेटा शर्म छोड़ो और सबसे पहले अपने साथी को अपनी समस्या के बारे में बताओ और फिर डॉक्टर के पास जाओ।

यौन समस्याएं कई तरह की होती हैं। शीघ्रपतन से लेकर यौन संचारित रोगों तक इसका दायरा बहुत बड़ा है और इन सबके लिए इलाज़ भी अलग अलग है।

कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिसे तुम और तुम्हारा पार्टनर ही मिलकर ठीक कर सकते हैं वहीं कुछ के लिए एंटीबायोटिक्स दवाइयों की जरूरत पड़ सकती है, दोनों बिल्कुल अलग अलग चीजें हैं, है की नहीं? एक जगह तो आपका पार्टनर ही डॉक्टर है और दूसरी समस्या के लिए तुम्हें किसी एमबीबीएस डॉक्टर के पास जाना पड़ रहा है। मानते हो ना ये बात…!

केवल पुरुषों के लिए

अब मान लो कि तुम्हें यौन संचारित रोग है या हो सकता है कि तुम्हे लग रहा है कि तुम्हे है, तो भी इसमें चिंता की बात नहीं है। तुम्हें किसी सरकारी या निजी हॉस्पिटल में त्वचा और एसटीडी विभाग में जाकर दिखाना चाहिए साथ में एचआईवी की जांच भी करानी चाहिए। ऐसे विभाग हर शहर के अस्पतालों में हैं यहां तक कि जिला अस्पतालों में भी एचआईवी के बारे में जानकारी दी जाती है और जांच भी की जाती है, वो भी बिल्कुल मुफ्त में।

अगर तुम्हें लगता है कि तुम्हारा लिंग उत्तेजित नहीं हो पा रहा है तो मैं बता दूं कि आजकल यह समस्या बहुत आम हो गई है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं है। तुम अलग-अलग मुद्राओं में सेक्स करने की कोशिश करो और बेडरूम की बजाय किसी और जगह पर भी सेक्स करो। थोड़े बहुत बदलाव करने से लिंग में उत्तेजना ना होने वाली दिक्कत ख़त्म हो सकती है।

लोगों में यह धारणा है कि जल्दी स्खलित हो जाना, स्वप्नदोष, हस्तमैथुन, लिंग में उत्तेजना न होना इस सभी समस्याओं के लिए इलाज़ कराना ज़रूरी है लेकिन मैं कहती हूं कि इनके इलाज की जरूरत नहीं है। तुम्हें अपने यौन अनुभवों के आधार पर इसका परीक्षण करना चाहिए क्योंकि सभी यौन समस्याएं बीमारी नहीं होती हैं।

संवाद

कई बार हमें अपने पार्टनर से यौन समस्याओं पर खुलकर बात करने और उसके साथ अपने यौन संबंधों को बेहतर बनाने की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर शर्म के कारण लोग अपने पार्टनर से इस समस्या के बारे में बात ही नहीं कर पाते हैं। इससे दोनों के बीच दूरी बढ़ जाती है और समस्या को सुलझाना और भी मुश्किल हो जाता है।

आदमी सोचता है कि उसे जो बीमारी हुई है वह बिना इलाज के ठीक नहीं होगी और फिर वह लंबे समय तक इसी उलझन में रहता है कि कहां जाए, किससे बात करें और सेक्स वाला डॉक्टरकहां ढ़ूंढे। बेटा, मेरी बात मानो, अक्सर ऐसी समस्याओं का इलाज़ हॉस्पिटल की बजाय बेडरूम में ज्यादा बेहतर तरीके से होता है।

हालांकि यदि तुमने सबकुछ करके देख लिया है और इसके बाद भी समस्या जस की तस है तो तुम्हें किसी मनोचिकित्सक से मिलकर अपनी समस्या बतानी चाहिएI इससे तुम्हारा डर और शंका दोनों दूर हो जाएगा जिसकी वजह से शायद तुम्हारा यौन जीवन प्रभावित हो रहा है।

अनदेखी मत करो

बस बेटा, अंत में तुम्हें बस इतना समझना है कि यदि तुम्हें गुप्तांगों में खुजली, रूखापन, उत्तेजित होने में कठिनाई, जल्दी स्खलन और पेशाब में वीर्य जैसे लक्षण दिखायी दे रहे हों तो तुम्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। सबसे पहले अपने आसपास के किसी डॉक्टर के पास जाओ वे तुम्हें किसी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट के पास रेफर कर सकते हैं । एंडोक्राइनोलॉजिस्ट त्वचा और एसटीडी दोनों के विशेषज्ञ होते हैं।

हम लोग डॉक्टर नहीं हैं बेटा और यदि तुम्हें कोई यौन समस्या है या सेक्स के दौरान कोई दिक्कत होती है तो तुम्हें ये सब अपने पार्टनर से ज़रुर बताना चाहिए। चिंता मत करो और तुरंत निर्णय लो कि तुम्हारी पुरुषों वाली बीमारी के लिए तुम्हें किसकी ज़रूरत है। पार्टनर की या डॉक्टर कीक्या पता तुम्हारा पार्टनर ही एक बेहतर डॉक्टर साबित हो।

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं। यह लेख पहली बार 6 सितंबर, 2018 को प्रकाशित हुआ था।

क्या यौन स्वास्थ्य से जुड़े किसी विषय पर जानकारी चाहिए? नीचे टिप्पणी करके या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ जुड़कर उसे हम तक पहुंचाएंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Ab kya sthiti hai bete? Aisa hona bahut hee common hai, aur hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल कर लिजिए: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
बेटे आप स्वयं यह निर्णय लिजिए कि आपका लिंग छोटा और पतला है यह उतना सही नहीं है। और लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप ये पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete kya jankari chhaiye apko? Saath hi Is website pe bahut see jaan kari de gayee hai use padh lo. Hum humeshan yahan hai aapke liye. https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai Kartik bete? Tension, stress ya tanav ke karan ling mein tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki ling mein tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai. yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Amrendra bete dono andkosh ya testicles mein ek ka upar ya niche hona bahut hee common hai! Iske bare mein aur jyada is link par padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/testicles-and-more Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Amit bete ab kya sthiti hai? Tension ya pressure ke karan bhee ling me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete virya ka gadha-mota hone se koi sambandh nahi hai zara yeh padho: https://lovematters.in/hi/resource/ejaculation lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/is-masturbation-making-my-semen-watery https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/semen-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ling ke size mein ek apna teda pann hona is quite common bete don't worry isse koi samsya hoti nahin hai.Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/curved-penis-top-5-facts Yadi aap is mudde par humse aur gahri charcha me judna chahte hai to hamare discussion Board “Just Puchho” me jarur shaamil ho. https://lovematters.in/en/forum
Bete is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha safai bani raheye, yadi aisaye karney mein koi zyada takleef ya blood aa raaha hai toh ek doctor se mill lijiye iskaye baare mein. Aur zyada yaha padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
कही आप किसी tension, pressure में तो नहीं है ना? ये समझ लिजिए कि किसी भी sexual activity या लिंग में तनाव के लिए बिल्कुल तनाव मुक्त होना ज़रूरी है. और body को अपना काम करने दीजिए बेटे यदि कोई बीमारी ना हो तो ये ठीक हो जाना चाहिए. जिस बारे में और यहा पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-have-erection-problems-what-are-your-tips-auntyji यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Relax bête! Aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling chhota hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sandeep bete aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling chhota hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye, aur iske baad bhi aapko aisa lagta hai toh jab lockdown ki sthiti khatm ho jaye toh ek achchhe panjikrit doctor se mill lijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Guddu bete Khatana ke liye aap kisi vishesagya se mill lijiye aur is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha safai bani raheye, yadi aisaye karney mein koi zyada takleef ya blood aa raaha hai toh ek doctor se mill lijiye iskaye baare mein. Aur zyada yaha padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप ये पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete ise nightfall ya swapnadosh kahte hai aur yeh smajh lijiye ki nightfall ya swapndosh bohot hi common baat hain isse na hi koi kamzori aati hai aur na kisi bhi tarah ki koi smasya hoti hai. Aur adhik jankari aap yaha se haaasil kar sakte hain: https://lovematters.in/en/news/wet-dreams-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मैं लखनऊ से हूं मैं मेरी प्रॉब्लम यह है कि मुझे सेक्स की उत्तेजना बहुत रहती है हमेशा उसी का ध्यान रहता है किसी से मिलता भी हूं जब तक मेरे साथ रहती है तब तक तो ठीक रहता है उसके जाने के 1 घंटे बाद फिर मेरे आग लगती है इसके लिए मैं क्या करूं मैं बहुत परेशान हूं मेरी सेक्स की उत्तेजना मुझे एकदम से कमजोर कर रही है मैं क्या करूं आपके पास कोई वह हो तो बताइए मैं बहुत परेशान हूं आप मुझे बताइए
बेटा ऐसा होना बहुत ही common हैं पर हम आपकी इसमें कोई सहायता नहीं कर सकते! लेकिन आप हस्तमैथुन try कर सकते क्योंकि हस्तमैथुन एक safe/सुरक्षित तरीका है अपनी सन्तुष्टि करने का: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Relax bête! Aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling patla aur chhota hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटा जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. सबसे पहले तो अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक होगी, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी.ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete kya aap foreskin ki baat kar rahen hain? Is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha safai bani raheye, yadi aisaye karney mein koi zyada takleef ya blood aa raaha hai toh ek doctor se mill lijiye iskaye baare mein. Aur zyada yaha padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>