man having sex fantasy
Shutterstock / Milles Studio / Piotr Marcinski / Love Matters

सेक्स कल्पनाएँ : आपके रिश्ते के लिए अच्छी हैं या नुक़सानदेह?

द्वारा Sarah Moses अगस्त 29, 07:19 पूर्वान्ह
सेक्स कल्पनाओं का रिश्तों पर क्या असर पड़ता है? यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि इन सेक्स सपनों में नज़र आने वाला व्यक्ति आपका साथी है या कोई और, हाल ही में की गयी इसरायली रीसर्च यह बताती है।

ज़रा अपनी पिछली सेक्स कल्पना को याद कीजिए। यह कोई मुश्किल काम नहीं होना चाहिए। हालाँकि पुरुष इस मामले में महिलाओं से आगे हैं, लेकिन सेक्स सपने और ख़्वाहिशें लिंग से परे हैं, चाहे आप किसी रिश्ते में हों या अकेले।

उछलती कल्पनाएँ

इसरायली मनोवैज्ञानिक और सेक्स कल्पना विशेषज्ञ डॉक्टर गुरीत बर्नबाम का कहना है कि लोगों की सेक्स कल्पनाएँ अलग अलग संदर्भ में हो सकती है, ज़रूरी नहीं कि ये ख़याल सिर्फ़ सेक्स के दौरान ही आएँ- किसी से बात करते समय, क़तार में इंतज़ार करते हुए या किसी को बात करते सुनकर भी ये कल्पनाएँ दिमाग़ में आ सकती हैं। "ज़रूरी नहीं कि आप हर समय अपनी सेक्स कल्पनाओं को नियंत्रित कर सकें, कई बार ये बर्बस ही उछल कर दिमाग़ में चली आती हैं", उन्होंने लव मैटर्ज़ को 2017 के इंटर्नैशनल असोसीएशन फ़ोर रेलेशन्शिप कॉन्फ़्रेन्स में बताया।

लेकिन यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो शायद आपको इन कल्पनाओं के अचानक दिमाग़ में आने पर अचरज हुआ हो- और अपने यह भी सोचा हो कि कहीं ये ग़लत बात तो नहींI ख़ासकर जब आपका साथी इन कल्पनाओं में कहीं मौजूद नहीं था।

कल्पनाओं की डायरी

डॉक्टर बर्नबाम को भी इस सवाल का जवाब जानने की उत्सुकता हुई। समस्या यह थी कि अब तक इस संदर्भ में कुछ ख़ास रिसर्च नहीं हुई थी। तो उन्होंने इस राज का ख़ुलासा करने की ठानी। अपने सहकर्मियों के दल के साथ उन्होंने इस बारे में तीन अध्यन शुरू किए।

पहले अध्यन में शामिल लोगों से पूछा गया कि उनकी सेक्स कल्पनाओं में उनका साथी होता है या कोई और व्यक्ति। दूसरे अध्यन में उन्हें उनकी हर दिन की सेक्स कल्पनाओं का लेखा जोखा रखने को कहा गया। अध्यनकर्ताओं ने शामिल लोगों से उनके रिश्तों के बारे में भी सवाल पूछे।

रिश्ते का टॉनिक

यदि आपकी सेक्स कल्पनाओं का केंद्रीय किरदार आपका अपना साथी है, तो यह एक अच्छा संकेत हैं।डॉक्टर बर्नबाम ने इसकी व्याख्या करते हुए बताया, 'पहली बात तो आप अपने साथी की चाह रखते हैं और आप अपने साथी को सकारात्मक रोशनी में देखते हैं जिसके फलस्वरूप आप उनको ध्यान में रखते हुए हर चीज़ करते हैंI ये रिश्ते की अंतरंगता को बेहतर बनाता है। इसलिए यह रिश्ते के लिए एक सुखद समाचार है।'

लेकिन यदि ये केंद्रीय किरदार कोई और महिला या पुरुष है तो?? ख़ैर! ख़बर फिर भी अच्छी ही है।

काल्पनिक आज़ादी

शर्म और अपराध बोध के अलावा इन कल्पनाओं का कोई और नकारात्मक परिणाम हमें देखने को नहीं मिला', डॉक्टर बर्नबाम ने लव मैटर्ज़ को बताया। तो यदि आप अपने अपराध बोध और शर्म को नियंत्रित कर सकते हैं तो किसी और के बारे में आने वाली सेक्स कल्पनाओं में कुछ ग़लत नहीं है। ये सामान्य बात है'!

अब आप ये कल्पनाएँ अपने साथी के साथ साझा करते हैं या नहीं, ये अलग मुद्दा है। 'सेक्स कल्पनाओं से जुड़े सच अपने साथी को बताने के बारे में सावधानी बरतना बहुत ज़रूरी है', डॉक्टर बर्नबाम बताती हैं। सेक्स कल्पनाओं को अपने साथी से साझा कर पाना अच्छा सिद्ध हो सकता है लेकिन इसके नुक़सान भी सम्भव हैं। इसे साझा करके आपके बीच की अंतरंगता को नया आयाम मिल सकता है, बशर्ते कि आपके  साथी के मन में असुरक्षा जैसे नकारात्मक भाव घर ना करलें'। डॉक्टर बर्नबाम का मानना है कि आप बेफ़िक्र होकर किसी के भी बारे में सेक्स कल्पना करें, इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन कम से कम कुछ कल्पनाओं में आपका साथी भी मौजूद हो तो यह आपके रिश्ते के लिए बहुत अच्छा सिद्द हो सकता है।'

सन्दर्भ:

अपनी सेक्स कल्पनाओं को लेकर चिंतित हैं? अपने विचार हमारे चर्चा मंच पर साझा करेंI 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>