Lovers on the couch
Shutterstock / Ollyy

रिश्तों में सेक्स को बेहतर बनाने का आसान उपाय

द्वारा Sarah Moses अगस्त 22, 03:05 बजे
पार्टनर के साथ सेक्स के अनुभव को सुधारना चाहते हैं? बस थोड़ा सा ध्यान देने की ज़रुरत है, ऐसा कहना है इस रिसर्च काI

ज़रा उस वक़्त को याद कीजिये जब आप और आपके साथी ने आख़री बार सेक्स किया था। आप लोगों के सेक्स करने के पीछे क्या कारण था? संभावना इसी बात की है कि आपने कभी इस सवाल के बारे में सोचा ही नहीं होगा। आखिरकार आप दोनों के बीच हुआ सेक्स बढ़िया था- और आपके लिए वही महत्त्वपूर्ण है- तो और सोच कर क्या फायदा।

पता चला है कि यह भी एक अहम् सवाल है। रिसर्च ने दर्शाया है कि जब बात हो अच्छे सेक्स की और उससे आपके रिश्ते पर होने वाले असर की तो सेक्स करने के पीछे छिपी वजह जानना ज़रूरी है, क्योंकि हर वजह का अपना महत्त्व है।

जब लोग सकारात्मक और स्पष्ट कारणों की वजह से अपने साथी के साथ सेक्स करते हैं तो उनके मन में उसके प्रति चाह और बढ़ जाती है और वो अपने रिश्ते और उसमें हो रहे सेक्स से बेहद खुश भी रहते हैं।

अच्छे कारणों वाला सेक्स

अब आप पूछेंगे कि सेक्स करने के पीछे सकारात्मक और अच्छी वजह क्या हो सकती हैं? कुछ तो बेहद स्पष्ट हैं:

  • उत्तेजित होना
  • ओर्गास्म के सुख की चाह रखना।
  • अपने साथी के साथ अंतरंग होने की चाह रखना
  • उसके प्रति प्यार दिखाने की और उसको अच्छा मेहसूस करवाने की इच्छा रखना।

मतलब यह कि वो हर अच्छी बात जिसके बाद आपका सेक्स करने का मन करे।

सेक्स करने के बुरे/नकारात्मक कारण

अगला सवाल: सेक्स करने के पीछे के नकारात्मक कारण क्या हो सकते हैं? जैसे सेक्स करके कुछ ऐसा रोकने की कोशिश करना जो अप्रिय हो -

  • जब आप अपने साथी को मायूस नहीं करना चाहते
  • लड़ाई से बचना चाहते हैं।

ज़ाहिर है कि यह कारण आपके रिश्ते के लिए अच्छे तो नहीं कहे जा सकते

तो तब क्या होता है जब आप सेक्स सिर्फ़ इसलिए करना चाहते हैं जिससे कि कुछ खराब होने से बचा सकें? अध्ययन से पता चला है कि ना सिर्फ़ आप इसमें सुधार कर सकते हैं बल्कि इसे बदल भी सकते हैं।

सकारात्मक कारण, बेहतर सेक्स?

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने 155 लोगों से उस समय का वर्णन करने को कहा जब उन्होंने अपने साथी के साथ सेक्स किया था। उन्हें लिखकर बताना था कि उस दिन उन्होंने सेक्स क्यों किया था और उसके बाद उन्हें कैसा लगा था। कुछ लोगों को कहा गया कि उस दिन के बारे में बताएं जब उन्होंने सेक्स सकारात्मक कारणों के लिए किया था, जैसे उत्तेजित होने के बाद।

इसी दौरान कुछ लोगों से उस दिन के बारे में बताने को कहा गया जब उन्होंने सेक्स केवल इसलिए किया क्योंकि वो कुछ बुरा होने से बचाना चाहते थे। उसके बाद उन्हें एक प्रश्नावली भरने को दी गयी जिसमें उनके रिश्ते और सेक्स जीवन से जुड़े सवाल थे।

रिसर्च ने इस बात की पुष्टि की कि, जिन लोगों को सकारात्मक कारणों के कारण हुए सेक्स के बारे में बताने को कहा गया था यह असल में वो लोग निकले जो अपने साथी के प्रति अधिक कामवासना रखते थे I उनके जीवन में सेक्स भी बेहतर था और वो अपने रिश्तों में खुश भी थेI

बात में दम है

लेकिन पूर्व में हुए सेक्स के बारे में सोचना और भविष्य में होने वाले सेक्स के तरीकों को बदलना दो अलग बातें हैंI शोधकर्ता अब यह देखना चाहते थे कि क्या उनके द्वारा की गयी इस मेहनत से लोगों की असली ज़िंदगी में कोई बदलाव भी हुए हैं या नहींI

इसके लिए उन्होंने और 240 लोगों को अध्ययन में शामिल कियाI उनमे से आधे लोगों को बताया गया कि अगर उनके जीवन में होने वाले सेक्स के कारण सकारात्मक हो तो उन्हें क्या फायदे हो सकते हैंI उन्हें मिली इस जानकारी की परीक्षा करने के लिए उन्हें यह भी कहा गया कि अगले हफ़्ते से उन्हें अपने जीवन में केवल सकारात्मक बातों पर ध्यान देनाI

जिन्होंने ऐसा किया उन्हें इसका फ़ल भी मिलाI जब शोधकर्ताओं ने एक हफ़्ते बाद उनसे संपर्क किया तो जाना कि यह लोग अपने सेक्स जीवन में बदलाव करने में सफ़ल हो गए हैं और इसी के परिणामस्वरूप अब अपने-अपने रिश्तों में भी खुश हैंI इसके अलावा इनका सेक्स भी पहले की तुलना में मज़ेदार हो गया हैI

तो इस रिसर्च से क्या पता चलता है? यही कि अगर सेक्स करने की वजह सकारात्मक होगी तो आप दोनों ही सेक्स के भरपूर मज़े उठा पाएंगेI

सन्दर्भ:

सीकिंग कनेक्शन वर्सस अवोइडिंग डिसअप्पोइंटमेंट: एन एक्सपेरिमेंटल मैनीपुलेशन ऑफ़ एप्रोच एंड अवोइडेंस सेक्शुअल गोल्स एंड इम्प्लिकेशन्स फॉर डिजायर एंड सटिस्फैक्शन

व्हाई ह्यूमन्स हैव सेक्स

कहीं आप भी सेक्स गलत कारणों की वजह से तो नहीं कर रहे? हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनिएI 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>