Woman hugs boyfriend
India Picture

एक महिला को पुरुष में उसके सुन्दर चेहरे के अलावा क्या अच्छा लगता है?

द्वारा Sarah Moses मार्च 9, 09:05 पूर्वान्ह
क्या है जो एक पुरुष को आकर्षक बनाता है? क्या है वो एक विशेषता जो अच्छा दिखने से भी ज़्यादा ज़रूरी है, पता लगा है हाल ही में की गयी एक अमरीकी रिसर्च के द्वाराI

अच्छी खबर यह है कि इस विशेषता का आप कैसे दिखते हैं इससे सम्बन्ध नहीं हैI और ऐसा भी नहीं है कि या तो यह आप में होगी या नहीं बल्कि यह तो कुछ ऐसा है जिसके बारे में ना सिर्फ आप जान सकते हैं, अपने अंदर विकसित भी कर सकते हैंI जानना चाहते हैं ना, कि क्या है वो जो हर महिला अपने होने वाले जीवन साथी में ढूंढती हैं?

आप ही कि तरह उत्सुक थे कुछ अमरीकी शोधकर्ताI अध्ययन से यह पहले ही पता लगाया जा चूका है कि पुरुषों के अंदर अलट्रुइज़्म नाम का एक लक्षण होता हैं जो महिलाओं को पसंद आता हैI अलट्रुइज़्म का मतलब है दूसरों की मदद करना हैI तो एक अलट्रुइस्टिक पुरुष हमेशा दूसरों की मदद करने के बारे में सोचेगा चाहे उसके परिणाम उसके लिए जोखिम भरे ही क्यूँ ना होI     

ऐसे लड़के महिलाओं को अच्छे लगते हैं यह बात शोधकर्ताओं को पहले से ही पता थी लेकिन यहाँ वो ऐसे लड़को की तुलना उन लड़को से करना चाह रहे थे जो सिर्फ़ दिखने में अच्छे थेI तो क्या एक महिला को निस्वार्थी पुरुष पसंद आएंगे या फिर हीरो जैसे दिखने वाले?

पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने करीब 200 विपरीतलिंगकामी महिलाओं को अपने अध्ययन में शामिल कियाI हर महिला को दो अलग-अलग लड़को की कई तसवीरें दिखाई गयी जिनमे से एक बहुत ही शानदार दिखने वाला था और एक सामान्य नैन नक़्श वालाI

सेक्सी!

उसके बाद महिलाओं को एक छोटी पटकथा सुनाई गयी जिसमे यह बताया गया था कि कैसे दोनों तस्वीरों वाले लड़को में से एक ने दूसरो की मदद की थी जबकि दूसरे ने नहींI किन्ही कहानियों में अच्छे दिखने वाले ने मदद की थी तो कइयों में सामान्य चेहरे वाले नेI उसके बाद महिलाओं से पूछा गया कि उन दोनों में से कौनसे लड़के के साथ वो रिश्ता बनाना चाहेंगी, फिर चाहे वो रिश्ता लम्बा हो, छोटा हो या फ़िर एक रात के लिए ही क्यों ना होI

अगर आप एक ऐसे लड़के हैं जो हमेशा दूसरो की मदद के लिए तैयार रहता है तो आपके लिए अच्छी खबर है: शोध से यह साफ़ हो गया कि महिलाओं की नज़र में अलट्रुइज़्म निस्संदेह सेक्सी हैI

औरों की मदद करने की चाह एक लड़के को एक महिला की नज़र में आकर्षक बनाती है फ़िर चाहे वो एक साधारण सा दिखने वाला सीधा-साधा लड़का ही क्यों ना होI

एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि अच्छे काम करना, अच्छे दिखने से बेहतर है क्यूंकि कई महिलाओं ने एक लम्बे रिश्ते के लिए उस लड़के को पसंद किया जो दिखने में ठीक-ठाक था लेकिन दूसरों की मदद करता था और अच्छा दिखने वाले लेकिन स्वार्थी लड़के को नकार दिया गया

तो शोधकर्ताओं की माने तो सिर्फ बाहर से अच्छा दिखना ज़रूरी नहीं है क्यूंकि अगर किसी लड़की का दिल जीतना है तो एल लड़के को अंदर से भी खूबसूरत होना पड़ेगाI

स्त्रोत: आर वोमेन’स मेट प्रैफरेंसेज फॉर अलट्रुइज़्म आल्सो इंफ्लुएन्सेड बाई फिजिकल अट्रैक्टिवनेस? (2016), डेनियल फर्रेल्ली, पॉल क्लेम्सन एंड मेलिसा गुथ्रीए, एवोलुशनरी साइकोलॉजी, जैन-मार्च 2016:1-6

एक लड़के में क्या ज़्यादा हॉट है, अच्छा दिखना या अच्छा करना? अपने विचार फेसबुक पर या जस्ट पूछो पर हमसे साझा करेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>