© Love Matters India

लव मैटर्स में आपका स्वागत है!

Submitted by Love Matters India on बुध, 01/29/2020 - 10:22 पूर्वान्ह
लव मैटर्स आपके लिए वह एकमात्र वेबसाइट है जहाँ आप बिना किसी शर्म या झिझक (ना हाय ना छी) के प्यार, सेक्स और रिश्तों से संबंधित तथ्य और कहानियां पढ़ सकते हैं। आइए इसकी एक झलक देखें।

लव मैटर्स वह जगह है जहाँ आप प्यार, सेक्स और रिश्तों के बारे में बाते कर सकते हैं। हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, सेक्स के बारे में भी। हम सेक्स को एक अत्युत्तम चीज़ मानते हैं जो आपको नए अनुभव लेने, उन्हें साझा करने और उनका आनंद उठाने का मौका देता है। 

हम सेक्स के बारे में सकारात्मक (ना की डराने वाली) सूचनाएं आपको देते हैं ताकि आप अपने सेक्स जीवन के बारे में ठीक से जान सकें और उस अनुसार फ़ैसला ले सकें। 

इसलिए अगर आप सेक्स के बारे में  मज़ेदार और खुले माहौल में जानकारियाँ चाहते हैं, जहाँ आपको किसी बात के लिए जज नहीं किया जाए, तो यह वेबसाइट आपके लिए है। 

आप हमारे सेक्स विशेषज्ञों (सेक्सपर्ट्स – जी, यह भी एक कार्य हैं) से सवाल पूछ सकते हैं। वह आपके सवालों पर आपसे सीधा मुखातिब होंगे और आपको दी गई जानकारियाँ पूरी तरह गोपनीय और वैज्ञानिक होंगी। 

और अगर आपको लगता है कि आप पहले ही सेक्स के बारे में बहुत कुछ जानते हैं (हम आपका टेस्ट ले सकते हैं!) फिर आइए हमारी कहानियाँ पढ़ें, वीडियो का आनंद उठायें या फिर बात करें हमारी सेक्सपर्ट आंटीजी से। हमारे पास आपके लिए बहुत ही मज़ेदार और बिंदास चीज़ें हैं। 

देखना चाहेंगे हमारे पास आपके लिए क्या क्या है !

सेक्स ज्ञान

जी, आपको सेक्स के बारे में जो कुछ भी जानने की ज़रूरत है, वह हमारे पास मौजूद है, हमारे रिसोर्स पेज पर आपको सभी जानकारियाँ मिलेंगी। हमने सभी जटिल तथ्यों को आसान और मज़ेदार तरीके से समझाया है (हां जी वह सारी बातें जो आपने बायलॉजी क्लास में सोते हुए मिस कर दी!)। और सबसे अच्छी बात कि अगर तब भी आपको कुछ समझ नहीं आए तो हमसे पूछिए

जस्ट पूछो 

जस्ट पूछो प्यार, सेक्स और रिश्तों से जुड़ी हमारी हेल्पलाइन है। आप इस प्लेटफ़ॉर्म पर 24X7 अपने प्रश्न रख सकते हैं। अपने प्रश्न या शंकाएं हिन्दी या अँग्रेज़ी  भाषा में हमसे पूछें और हमारे सेक्सपर्ट्स आपको 24 से 48 घंटे के भीतर उसका हल बताएंगे। 

आपकी कहानी

हमारे पाठक हमसे अपनी कहानियाँ साझा करते हैं। हाँ, सच्ची बातें जो उनकी ज़िंदगी में महत्व रखतीं हैं। दिल की बातें (या दिल टूटने की बातें)। डेटिंग ( या कोई डेट नहीं मिलने का दुख), पहला चुंबन (या आखिरी), पहली बार सेक्स (या पहली गड़बड़), कॉन्डोम इस्तेमाल करने (या नहीं करने के बारे में) - हमारे पास हर तरह की कहानियाँ हैं। क्या आपका दिल कर रहा उन्हें पढ़ने का? हमारी चर्चित कहानियाँ आप इस लिंक से पढ़ सकते हैं. 

आंटी जी आपके शहर में 

क्या आपने कभी आंटी से सेक्स के बारे में बात की है? तो मिलिए हमारी कूल आंटी जी से जो ना सिर्फ़ आपसे सेक्स के बारे में बातें करेंगी, वह इसके बेहतर तरीके भी बताएंगी। वह सुपर कूल हैं, किसी बात पर नीचाँ नहीं दिखाती और आपके निजी सवालों के जबाव देतीं हैं।

आंटी जी से हमारे पाठकों के पूछे गए सवाल और उनके जबाव आप यहाँ क्लिक कर पढ़ सकते हैं। अब आपको समझ आया होगा कि वह क्यों शहर की सबसे कूल आंटी हैं!

पब्लिक सब जानती है

हमें ज्ञान देना पसंद है तो लेना भी। तो आइए हमें बताइए कि आप इन मुद्दों के बारे में क्या सोचते हैं:

अरेंजड मैरिज वर्सेज लव मैरिज

सेक्स शादी के पहले या बाद में

हस्तमैथुन (मास्टरेबशन) लड़के या लड़कियों के लिए?

क्या लड़कियाँ पॉर्न देखती हैं?

हमारे पास आप जैसे युवाओं के बहुत सारे विचार हैं। आप उन्हें यहाँ  देख भी सकते हैं। साथ ही हमें यह भी बताना नहीं भूलें कि हम आप से और क्या पूछ सकते हैं। क्योंकि ये जो पब्लिक है, ये सब जानती है! 

हम सोशल हैं

अगर आप हमें प्यार करते हैं तो हमें अपने परिवार का हिस्सा बनाएं- वह परिवार जो आपका सोशल मीडिया पर है और जिस पर आप ढेर सारा वक्त बिताते हैं। आपको FacebookTwitterYouTubeInstagram जो भी मीडियम पसंद हो उसे चुनें और हमसे जुड़ें। हमारे सोशल मीडिया पर बहुत मज़ेदार चीज़ें हैं और आप उन्हें कभी मिस नहीं करना चाहेंगे।

वाट्सएप करें

जिनको मिल ना पाई उनको वाट्सएप कर दिया!

हाँ, हम वाट्सएप पर भी है। अगर आप प्यार, सेक्स या यहाँ तक कि धोखे के बारे में भी हमारी सलाह चाहते हैं तो हमें सबस्क्राइब करें ...+91 9650041107 पर हमें मेसेज करें।

हिन्दी में भी !

प्यार की अनेक भाषाएं हैं लेकिन हिन्दी में वह सबसे खास है। हमारे सभी आलेख हिन्दी और अँग्रेज़ी दोनों में आपके लिए उपलब्ध हैं। जी हाँ, हिन्दी में भी हम आपसे ये सारी जानकारी शेयर करते हैं। हमारी हिन्दी वेबसाइट पर जाना बहुत आसान है। बस हर आर्टिकल के सबसे ऊपर दाएं हिन्दी वाला बटन है, उसे क्लिक कीजिए और आपको वह आलेख हिन्दी में दिखेगा। हमारी हिन्दी वेबसाइट के होमपेज का लिंक यहाँ क्लिक कर खुल सकता है।

आप क्या सोचते हैं?

हमें यह जानकर बहुत अच्छा लगेगा कि आप लव मैटर्स के बारे में क्या राय रखते हैं। आप अपनी राय यहाँ लिख सकते हैं या FacebookTwitterYouTubeInstagram पर भी शेयर कर सकते हैं।