Woman looking sad, regretting casual sex
Lucky Business/Shutterstock

आकस्मिक सेक्स के बाद अफ़सोस: महिला-पुरुष की सोच का अंतर

द्वारा Puru Singh अगस्त 19, 11:54 बजे
क्या आपको कभी किसी एक रात के रिश्ते के बाद पछतावा हुआ है? आपका जवाब बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आप एक महिला हैं या पुरुष, ऐसा दर्शाया है एक रिसर्च नेI

एक रात के रिश्ते की सुबह पेचीदा हो सकती हैI आप हर बात पर दोबारा गौर करते हैं - उस व्यक्ति से पहली बार मिलने से लेकर, सेक्स कैसा था, उस तकI यह भी कि आप उससे फ़िर मिलेंगे या नहींI आपको एक दो बार पछतावा भी हो सकता हैI

आकस्मिक सेक्स के बारे में चिंता करना असामान्य नहीं है - खासकर महिलाओं के लिएI अब तक हुई शोध से तो यही पता चला हैI ऐसे विभिन्न सिद्धांत हैं जो यह समझाते हैं कि महिलाओं के साथ यह क्यों हो सकता हैI एक तरफ, विकासवादी सिद्धांत है, जिसका तर्क है कि आकस्मिक सेक्स के बाद अवांछित गर्भधारण की संभावना हो सकती हैI लेकिन हमारे समाज के अधिकतर हिस्सों में महिलाओं को पुरुष से नीचे का दर्जा गया जाता है और शायद यही वजह है कि सामाजिक भूमिकाओं पर आधारित सिद्धांत के अनुसार एक रात के रिश्ते, पुरुषों के लिए तो स्वीकार्य हैं, महिलाओं के लिए नहींI

सेक्सी स्कैंडेनेविया?

लेकिन अभी तक, ऐसी अधिकतर शोध अमेरिका में ही की गयी थीI हो सकता है कि अधिक समतावादी और यौन उदारवादी संस्कृतियों जैसे नॉर्वे में एक रात के रिश्तों के बाद महिलाओं को इतना अफ़सोस ना होंI यही सोचा नॉर्वे और अमेरिका से शोधकर्ताओं की एक टीम नेI

अपने सिद्धांत का परीक्षण करने के लिए, उन्होंने 19 और 37 की उम्र के बीच के 250 से ज्यादा नार्वेजियन छात्रों को एक प्रश्नावली भरने को कहाI उस प्रश्नावली में उनसे उन परिस्थितियों का जिक्र करने को कहा गया जब उन्होंने आख़री बार आकस्मिक सेक्स किया था और जब उन्होंने आख़री बार आकस्मिक सेक्स के मौके को ठुकरा दिया थाI

आदमियों को सेक्स ना हो पाने का दुःख था

सबसे पहले, शोधकर्ता यह जानना चाहते थे कि छात्रों ने अपने फैसले पर खेद व्यक्त किया है या नहीं। लेकिन वे आकस्मिक सेक्स के अन्य पहलुओं के बारे में भी उत्सुक थे, जैसे कि अवांछित गर्भावस्था, एसटीडी, या लोग क्या सोचेंगे, और इस बात की खुशी कि सेक्स अच्छा था और उससे ओर्गास्म हुआ या नहींI अंत में, शोधकर्ताओं ने विद्यार्थियों की समतापरकता के बारे में पूछा, यह एक व्यक्तित्व की वो विशेषता है जिससे पता चलता है कि कोई प्रतिबद्ध और प्रेमपूर्ण रिश्ते में होते हुए भी अपने रिश्ते के बाहर सेक्स करने में कितना सहज हो सकता हैI

अगर आकस्मिक सेक्स के बाद अफ़सोस की बात करें तो नॉर्वे जैसे समतावादी देश में भी महिलाओं को ही यह अधिक महसूस हुआI दूसरी तरफ, पुरुषों को अफ़सोस तब हुआ जब आकस्मिक सेक्स का कोई मौका उनके हाथ से निकल गया!

ज़्यादा मज़ा, कम अफ़सोस

आप सोच रहे होंगे कि महिलाओं को अफ़सोस होने की संभावना शायद इसलिए अधिक होती होगी क्यूंकि वो गर्भवती हो सकती हैंI लेकिन शोधकर्ताओं ने जाना कि लड़के और लड़कियों के बीच सेक्स के बाद अफ़सोस के अंतर का कारण वो नहीं थाI ना ही एसटीडी होने या प्रतिष्ठा खोने का डर इसका कारण था, या यह बात कि महिलाओं की तुलना में आकस्मिक सेक्स में पुरुषों को अधिक आनंद प्राप्त होता हैI

दिमाग चकरा गया ना? लेकिन रिसर्च ने दर्शाया कि क्यों कुछ लोगों को - चाहे वे पुरुष हों या महिला - आकस्मिक सेक्स के पश्चात अफसोस होने की संभावना अधिक होती है जबकि औरों को नहीं। सबसे पहले, यदि आपको लगता है कि प्रतिबद्ध रिश्ते में होने के बावजूद किसी और के साथ सेक्स करने में कुछ भी गलत नहीं है तो संभावना यही है कि आप को बाद में पछतावा नहीं होगाI और आश्चर्य की बात यह है कि जितना अधिक लोगों को आकस्मिक यौन क्रिया में मज़ा आता है, उन्हें उतना ही कम पछतावा होता है!

सन्दर्भ: वन नाईट स्टैंड रिग्रेट्स, नार्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

सेक्स को लेकर पछतावा होता है? हिसाब बनें हमारे चर्चा फोरम का और पूछ डालिये अपने सवाल!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>