I took out a condom and she cried
Shutterstock/Tracy Whiteside

मैंने कंडोम निकाला और वो रो पड़ी!

द्वारा Arpit Chhikara दिसंबर 4, 10:43 पूर्वान्ह
निशा ने अनीश को बताया था कि वो सिर्फ़ उसी व्यक्ति के साथ सेक्स करेगी जो जीवन भर उसका साथ देने का वादा करेगा। क्या अनीश सात जन्मों के बंधन के लिए तैयार थे? उन्होंने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।

21 साल के अनीश दिल्ली के एक मीडिया हाउस में इंटर्न हैं।

दोस्त से बढ़कर

कॉलेज के अपने सेमेस्टर प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर एक साथ तीन महीने से अधिक समय तक काम करने के बाद मैं और निशा अच्छे दोस्त बन गए थे। हम दोनों फोन पर रोज़ बातें करते और हर हफ़्ते के अंत में शहर के अलग-अलग जगहों पर एक साथ घूमा करते। हम दोनों जब साथ में होते तो खूब मज़े किया करते थे।

एक दिन जब हम दोनों कॉलेज की कैंटीन में बैठे थे, तब मैंने निशा से कहा कि मैं तुम्हारे साथ घूमने और काम से परे एक अलग तरह का रिश्ता रखना चाहता हूं। वह ख़ुशी-ख़ुशी राजी हो गई और उसके बाद से हमारे बीच चीज़ें बदल गईं

वह सर्द रूमानी शाम 

शाम को घर लौटते समय एक दूसरे को कसकर गले लगाना और चूमना, मानो दिनचर्या का हिस्सा बन गया थाI समय के साथ हम एक दूसरे के बेहद करीब आते गए। सर्दी की उस शाम हम दोनों उसके दोस्त के फ्लैट पर थे और वहां एक दूसरे के करीब लेटकर फिल्म देख रहे थे। एहसास ही नहीं हुआ कि कब हम एक दुसरे में खो गयी और एक दूसरे के जननांगों को छूना शुरू कर दिया। अगले कुछ मिनटों में ही हम दोनों के बदन पर पड़े कपडे गायब हो चुके थेI

कमरे में छोटा सा बल्ब ही जल रहा था जो माहौल को और भी कामुक बना रहा थाI हम दोनों निर्वस्त्र हो कर एक दूसरे से लिपटे हुए थेI

निशा ने मुझे बताया कि अब तक वह वर्जिन थी। उसकी बात सुनकर मैंने उसे प्यार से चूमा और संभोग से पहले उसकी योनि में नमी उत्पन्न करने के लिए उसकी योनि और क्लोटोरिस को देर तक चूमता रहा। जब मैंने अपने बैग से कंडोम निकाला तो यह देखकर उसने मेरे लिंग को अपने हाथ में पकड़ लियाI लेकिन उसके बाद जैसे सब रुक सा गयाI

जिन्दगी भर के लिए

मैं इंतजार करता रहा कि निशा मेरे गुप्तांगों के साथ सहज महसूस करे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं समझ गया कि यह उसका पहली बार हैI जब मैंने कंडोम लगाया और उसकी योनि में प्रवेश करने वाला ही था कि वह चिल्लायी और गद्दे से उठ खड़ी हुई। वह रोने लगी और मुझे रुकने के लिए कहा। 

मैं रुक गया और उसे गले से लगा लिया। निशा ने रोते हुए कहा कि वह केवल उसी लड़के के साथ सेक्स का दर्द सहन करेगी जो उसके साथ जीवन भर रहेगा।

यह सुनकर मुझे थोड़ा अजीब लगा। लेकिन वह यही चाहती थी। इसलिए हमने अपने कपड़े पहने और मैंने उसे घर छोड़ दिया।

साथ रहने का वादा नहीं कर सकता था

हम दोनों उस दिन के बाद भी मिले लेकिन हमारे बीच रोमांस खत्म हो चुका था। वो सेक्स के लिए बिल्कुल सहज महसूस करे इसका इंतज़ार करने को मैं राज़ी था ताकि हम एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सकें। लेकिन पूरे जीवन उसका साथ निभाने का वादा मैं नहीं कर सकता था। वह दुखी थी लेकिन मैं झूठ के दम पर एक रिश्ते की शुरुआत नहीं कर सकता था।

निशा के लिए पहली बार सेक्स दर्द और सुरक्षा का मामला था और वह मेरे साथ अंतरंग होने के लिए कभी सहमत नहीं थी। दूसरी ओर, मैं उस व्यक्ति के साथ अंतरंग होना चाहता था जिसके साथ मैं सहज महसूस करूं और जिस पर मुझे पूरा भरोसा हो।

मैंने उस शाम के बाद उसके साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाया। निशा और मैं धीरे-धीरे अलग हो गए। हम एक-दूसरे की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, हालांकि हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता था, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चला।

गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं और तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

यह लेख पहली बार 26 मार्च, 2019 को प्रकाशित हुआ था।

क्या अनीश ने निशा के साथ रिश्ता तोड़कर सही किया? नीचे टिप्पणी करके या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ जुड़कर अपने विचार हम तक पहुंचाएंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।
 

लेखक के बारे में: अर्पित छिकारा को पढ़ना, लिखना, चित्रकारी करना और पॉडकास्ट सुनते हुए लंबी सैर करना पसंद है। एस आर एच आर से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखने के अलावा, वह वैकल्पिक शिक्षा क्षेत्र में भी काम करते हैं। उनको इंस्टाग्राम पर भी संपर्क कर सकते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Ashwin bete, apna mat rakhne ke liye dhanyawaad lekin aapke vichar aapke vichar hain, ise kisi aur pe laagu nahi kiya ja sakta, purush ho ya mahila ya fir koi aur gender, baat sehmati hi ki, consent ki, do vyaskon ke beech poori sehmati se jo ho, ye unka nirnay hain, na aapka aur na hi hamaara. Yadi aap kisi bhee mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
जान कर ख़ुशी हुई, बेटा. धन्यवाद! यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तोह हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Beta yadi aapko koi Dard ya dikkat ho rahee hai, ki chhatey hue bhi nahin ho raha toh shayed aapko kisi doctor se mil lene chaihye, lekin abhi toh lock down hai isliye please iske bare mein aap apne sahar mein govt. hospital ke doctor se consult kijiye ya chahen toh apne kisi parichit doctor se phone par consult kar lijiye. Nahi to its ok. https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/delayed-ejaculation-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>