Boyfriend paise maangta hai, what to do?
Love Matters India

बॉयफ्रेंड बार-बार पैसे मांगता है, क्या करुं?

द्वारा Auntyji मार्च 22, 01:28 बजे
नमस्ते आंटी जी, मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझसे पैसे मांगता है, मुझे क्या करना चाहिए ? श्वेता, 21 वर्ष, कटक

आंटी जी कहती हैं, ओह बेटा, यह तो बहुत पेचीदा मामला है, प्यार भी है और फ़िर पैसों की बातें ...दोनों एकदम अलग हैं।

ठीक नहीं

बेटा श्वेता, मैं तुझे एक मंत्र बताती हूं, दोस्ती और प्यार के बीच पैसे को मत आने दो- यही मेरा सिद्धांत है। यह किसी मुसीबत को दावत देने से कम नहीं है। अगर एक बार ऐसा हो गया ना बेटा, तो इस चक्कर को रोकना मुश्किल होता हैI और अगर परिणाम बुरा हुआ तो यह हमेशा दिल में कांटे की तरह चुभता है। यह कुछ ऐसा हो जाता है कि ना तो आपको कहते बनता है ना सहते बनता है।

दे दो और वापस ले लो

मैं तुझे कुछ नियम बता रही हूं, तू चाहे तो इन पर कर सकती है। क्या तुम दोनों ने ऐसा कुछ सोचा है? उसे पैसों की ज़रूरत क्यों है? अगर वह किसी मुसीबत में है और तुझे इस बारे में पता है कि उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं है, तब तो तुझे बिलकुल उसकी मदद करनी चाहिएI तुम दोनों एक साथ हो और ऐसी स्थिति आने पर तू भी तो उससे यही उम्मीद रखेगीI हैं ना?

लेकिन अगर कोई और बात है और उसके बारे में तुझे मालूम नहीं है तो मैं यही कहूंगी कि पहले पता कर लो। वास्तव में, उसे ख़ुद तुम्हें बताना चाहिए और अपनी प्लानिंग में शामिल करना चाहिए। इसके बाद ही तुम्हें पैसे उधार देना चाहिए लेकिन इसे वापस ज़रूर ले लेना।

यदि तूने उसे पैसे देने का फ़ैसला किया है तो उसे लोन के रूप में दो और पूछो कि पैसे कब तक वापस लौटाएगा। कुछ दिन बाद फिर याद दिलाओ और फिर इंतज़ार करो। अगर नियत तारीख पर पैसे नहीं मिलते हैं तो समझो कुछ गड़बड़ है।

बेटा श्वेता, एक बात और पूछना चाहूंगी, क्या यह उसका रोज़ का काम है? मतलब अगर वह ज़रूरत पड़ने पर पैसे मांगता है और फिर लौटा देता हो तो चलो फिर कोई बात नहीं। लेकिन अगर वह आये दिन पैसे की मांग करता है तब तो बेटा मैं यही कहूंगी कि पक्का कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।

शादी हुई या नहीं?

अब इस मामले में लोगों की अलग अलग राय हो सकती हैं लेकिन वास्तव में यदि आपकी शादी हो गई है तो यहां नियम बदल जाते हैं - जानती हो क्यों? क्योंकि वहां किसी एक चीज़ जैसे कि घर या गाड़ी आदि के लिए दोनों ही पैसा लगाते हैं।

अगर वह आपसे किसी ऐसी चीज़ के लिए पैसा मांग रहा है, जो आप दोनों के लिए ज़रूरी है तो फ़िर इसमें आपका योगदान ज़रूर होना चाहिए। अब यहां पर नियम अलग हो सकते हैं क्योंकि उसे पैसे लौटने ही नहीं हैं.

हालाँकि, यदि आप लिव इन या पार्टनरशिप में हैं तो यह संभव नहीं है। यहां ब्रेकअप के बाद आप अपने पार्टनर से यह नहीं कह सकते कि फलां सामान खरीदने में मैंने जो पैसे लगाए थे उसे वापस करो।

दिमाग लगाओ

दूसरी बात, उसके पास पैसे की कमी क्यों है? अगर ऐसा कुछ है तो उसकी आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाओ? क्या वह यह सब सोचता है कि कैसे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जाए ? तुम भी उसके लिए इस बारे में कुछ सोच सकती हो।

तुम लड़कियां एक और बेवकूफ़ी यह करती हो कि किसी और से उधार लेकर प्रेमी को पैसे दे देती हैं। तुम्हे क्या लगता है तुमने बड़ा महान काम कर दिया? प्यार में लड़कियां कभी-कभी पागल और मूर्ख हो ही जाती हैं।

श्वेता, और मेरी सभी बेटियों, सच कहती हूं सच का पता लगाना बेहद ज़रूरी है। प्यार और रिश्तों या दोस्ती यारी में पैसा एक ख़तरनाक चीज हो सकती है। इसलिए शुरू से ही इसे अपने बीच ना आने दो।

यदि तुम्हें उधार देना है, तो दिमाग लगाओ और अपने पार्टनर की भावनात्मक बातों को अपने ऊपर हावी मत होने दो। ऐसा कुछ मत होने दो जिससे अपने पैसे वापस मांगने पर हिचक हो और उसे लगे कि तुम्हें उस पर भरोसा ही नहीं है... यही सही तरीका है।


*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं ।

क्या आप भी कभी इस तरह की मुश्किलों में पड़ें हैं? नीचे टिप्पणी करें या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।



 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Hmmm! Beta yeh samjh lijiye ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabr ki marzi ka hona behad zaruri hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam jb se shadi ki h tbi se husband kisi na kisi trh paise ki dimand hmse krte rahe h kisi trh hmne 12 saal bitae pr uski jrurrt main poori ni kr pati this would hmesha udhar me rete the uno ne muj doosre ke saath so kr paise bnane ko accha Rasta btaya just hmne mna Kiya to suide krne ko bolte the hmne hmare frd ko btaya Jo ki social site pr mile the uni ne Meri help ko socha Ghar aae wo bhi ptai ko ye bol kr ki he loves me .....jisse pati maan gae aane pr unone ne 50000 diye is pr hu unone bola ki aage aap kisi ko nhi bulaoge Ghar to oti ne bola ki aap her month 5000 bhjo to nhi bulaunga or unse Meri maang me sindoor dalwaya ki ab Meri or mere baccho ki jimmedari unki bhi h Mam and Mera frd muj apnana chate h or me confus hu ki Kya kru hme unpr koi dabut nhi h hm une 2 saal see jante h but hot care krte h or respect bhi kanooni patni bnana chate h pr hmare husband hme nhi chodna chahtw me Kya kru .....roj ldai krte h Marne ki dhmki dete hku ki ab me unke saath oatni ki trh ni retiku ki mene une hi apna pti maan liya h .... Pls help me name change kr dijiye ga or suggestions bohot jaruri h
Oh ho beta yeh to badi hee gambheer stithi hai. Apke pati aapko chodna nahin chahtey - aur wahan aapke dost aapke saath rehana chahtey hain, aap bhi. To sabse pehle aapko yeh hee baat pakki aur pushtha karnee hai beta - ki kya veh asal mein rehna chatey hain ya nahin - ya phir sirf keh rahe hain - kar nahin payenge. To uss stithi se apne aap ko bachaana hai. Phir yadi veh sach mein taiyyar hain, pakka hai, aapko aur aapke bacche ko apnane ke liye - to aapko unke saath jaane se koi rok nahin sakta - haan sahdi ityaid to tab tak ho nahin saktee jab tak divorce final na ho. Woh sab hota rahega! Lekin pehle, apne saathi ko 100% jaanch leejiye. Name change beta, humare haath mein nahin hai - woh aapke log in se juda hua hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Shali bete jo sthiti aap bata rahi hain usmein pregnancy ke chances toh nahi lagte hain lekin aap aur jyada sure hone ke liye ek home pregnancy test lijiye aur sthiti ko nischit kar lijiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mera bf bahut garib h or wo upps ki tyri krta h uske ghr se ek bhi paisa nhi ata kyuki sach m uske ghr walo ke pass paise nhi h m bhi upsc ki tyri krti ho mere ghr se jo paisa ata h us se ham dono ka kharach chala b is chiz se m bahut chidchidi ho gai h or padh bhi nhi pa rhi h plz mujhe bataye ki m kya kru
Rubika bete aap chidchidi ho gayi hain!! Iska matlab ki aapko kharchon ke karan pareshani ho rahi hai. Ek taraf toh aap unki madad bhi karna chahti hain aur- dusri taraf manage bhi nahi kar pa rahin hain, hai na?? Bete aap apne bf se iske baare mein pyar se lekin khul kar baat kijiye, ki in sabka aap par kya asar ho raha hai, aisee sthiti mein aap apni padhayi par bhi focus nahi kar pa rahi hain. Dono milkar is samasya ka ek sahi samadhan nikaaliye- aapke bf koi part time job kar sakte hain, apne kharchon ke liye. Dekhiye bete aaj aap unki sari jimmedari apne upar le rakhi hain- lekin is jimmedari mein unki sahbhagita bhi honi chahiye, taki wo bhi jimmedar ho payen aur sthiti ke anusar kuchh sahi nirnay le payen. Ok bete!! Aapke dubara likhne ka intezar rahega. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>