Aunty Ji love matters india
Love Matters India

बीवी के साथ सेक्स करते हुए साली की शक्ल नज़र आती हैI कोई दिक्कत तो नहीं है ना?

द्वारा Auntyji मई 7, 01:23 बजे
नमस्ते आंटी जी, जब भी बीवी के साथ सेक्स करता हूँ तो उसकी साली या उसकी दोस्त के बारे में सोचता हूँI लेकिन वैसे मेरे मन में उनके बारे ऐसे कोई ख्याल नहीं आतेI क्या यह ठीक है? चैतन्य, 29, उज्जैन।

आंटी जी कहती हैं, बेटा जी भगवान् का शुक्र है कि दूसरे लोग हमारे दिमाग के अंदर नहीं घुस पातेI हैं ना?

क्या इससे कोई फ़र्क़ पड़ता है?

बेटा जी कहने को तो बात सिर्फ़ तेरे दिमाग में ही है तो इससे किसी को क्या नुक्सान हो सकता हैI लेकिन पुत्तर हमारे जीवन में हर बात के दो पहलु होते हैं और इसी तरह इस बात का भी हैI

 कल्पनाएं करना मज़ेदार हो सकता हैI एक स्तर पर यह ठीक भी है। असल में कभी-कभी किसी के यौन जीवन को इससे फ़ायदा भी हो जाता हैI दूसरी ओर, इससे आपके रिश्ते में अनुचित हस्तक्षेप भी हो सकता हैI

कुछ ज़्यादा करीब

तेरे मामले का सबसे बड़ा मुद्दा है कि तेरी कल्पना की हीरोइन तेरे आसपास ही मौजूद हैंI अब कोई बॉलीवुड या हॉलीवुड की स्टार-वार होती तो समस्या नहीं थीI लेकिन साली, तेरी बीवी की दोस्त, यह सब  'वास्तविक जीवन' के लोग हैं। यह सब वो महिलाएं हैं जिनसे आप रोज़मर्रा मिलते रहते हैंI

वैसे तू कह रहा है कि तेरे मन में बाद में ऐसे कोई ख्याल नहीं आते लेकिन सच तो यह है कि उन दोनों के प्रति तू यौन रूप से आकर्षित हो चुका हैI अपने दिमाग में ही सही लेकिन तूने उन दोनों को अपने  सेक्स के साथी के रूप में देखना शुरू कर दिया हैI अब यह उतना भी 'हानिरहित' नहीं है जितना तुझे लग रहा हैI

थोड़ा सा फ़र्क़

कुछ लोग यौन संबंध के दौरान अन्य लोगों के बारे में सोचने भर को भी बेवफाई या धोखे के रूप में देखते हैं। कुछ लोगों का यह अपमानजनक भी लगता है - "क्या मुझे में कोई कमी है"? जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्हे लगता है कि उनका 'इस्तेमाल' किया जा रहा हैI अब बेटा उनके ऐसा सोचने में कुछ गलत भी नहीं है नाI

दूसरी ओर, यह भी हो सकता है कि कुछ साथियों को इस की भनक भी नहीं लग पाती और अगर लग भी जाए तो उन्हें इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ताI हो सकता है स्वेच्छा से वो इसे प्रोत्साहित भी करेंI अब बात तो वही है ना, जब तक किसी को नुकसान नहीं पहुँच रहा तब तक सब ठीक हैI

गरम मसाले का तड़का

अब बात यह है कि करना क्या हैI शुरुआत के लिए तू अपने यौन जीवन में और सक्रिय होने की कोशिश कर, अपनी बीवी के साथI तुम दोनों सेक्स में रोलप्ले कर सकते हो, कुछ फ़िल्मी दृश्यों की नक़ल कर सकते हों और कुछ कामोत्तेजक पदार्थ जैसे मोमबत्तियां, स्ट्रॉबेरी और मखमल की चद्दरों का इस्तेमाल कर सकते होंI ऐसा करने से तुम दोनों का सेक्स मज़ेदार होता जाएगा और शायद तुझे 'किसी और' की ज़रुरत ना पड़ेI

 अपने सेक्स जीवन में ज़रा गरम मसाले का तड़का लगा पुत्तर - इसका मतलब यह नहीं है कि अपने बैडरूम में तू खाना पकाना शुरू कर देI मेरा मतलब है कि कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर पर इस्तेमाल करने से कामुकता बढ़ाते हैं जैसे चॉकलेट, आइसक्रीम, शहद इत्यादि। लेकिन इन्हें अपने शरीर पर लगाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें - उनमे नहाना नहीं है, यह याद रखें!

अंत में सहेलियों और सालियों की जगह ऐसे लोगों के बारे में सोचने की कोशिश करो जिनसे तेरा पाला पड़ने के आसार कम हो - जैसे कोई अभिनेत्री या राह चलती कोई महिलाI ठीक है ना?

सेक्स और किसी भी रिश्ते का सबसे महत्त्वपूर्ण नियम है कि दूसरे साथी को कोई नुकसान या चोट नहीं पहुंचनी चाहिए - ना तो शारीरिक रूप से और ना ही भावनात्मक रूप से। जब तक दोनों साथियों की सहमति हो और उन्हें किसी चीज़ से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता तब तक सब कुछ ठीक है और सब कुछ जायज़ हैI

हम अपने बैडरूम, किचन या घर के किसी भी कोने में अपने साथी के साथ क्या करते हैं इसके लिए हमें किसी से भी सलाह मश्वरा करने की कोई ज़रुरत नहीं हैI बस आपके साथी को पता होना चाहिएI  

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गए हैं और तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल हुआ हैI

तो क्या है आपकी यौन कल्पना? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के उसे साथ साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete dono ka paani nikle ye achchha hain lekin pregnancy ke liye zaroori nahi. Pregnancy ke liye sirf purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bohot zaroori hai. https://lovematters.in/hi/news/10-most-common-contraception-myths Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bete? Aapki saas aapki patni ki maa hain, wo aapki bhee maa ke samaan hee hain! Aua aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bête is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha saafai bani raheye, yadi aisaye kartaye mein koi jyda takleef ya blood araaha hai toh ek doctor se mill lo iskaye baaraye mein. Aur jyada yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bête is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha saafai bani raheye, yadi aisaye kartaye mein koi jyda takleef ya blood araaha hai toh ek doctor se mill lo iskaye baaraye mein. Aur jyada yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
कही आप किसी tension, pressure में तो नहीं है ना? ये समझ लिजिए कि किसी भी sexual activity या लिंग में तनाव के लिए बिल्कुल तनाव मुक्त होना ज़रूरी है. और body को अपना काम करने दीजिए बेटे यदि कोई बीमारी ना हो तो ये ठीक हो जाना चाहिए, और नाभि मे दर्द के लिए एक डॉक्टर से मिल लीजिये. और यहा पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-have-erection-problems-what-are-your-tips-auntyji यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Relax bete! Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी कुछ 45 से 50 साल की महिलाएं कम उम्र के लड़कों के साथ सेक्स करने की बाते करती है तो क्या इतनी उम्र में भी महिलाओं की सेक्स इक्छा बनी रहती है ये संभव है क्या
संदीप बेटे यह हर महिला के लिए अलग अलग हो सकता है. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Arun bete is skin ko nahataye samaye halkaye se pichay kar ke saaf karna hota hai jissey ki waha safai bani raheye, yadi aisaye karney mein koi zyada takleef ya blood aa raaha hai toh ek doctor se mill lijiye iskaye baare mein. Aur zyada yaha padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी, नमस्ते मेरा अभी हाल ही में शादी हुई है। पिछले कुछ दिनों से जब भी मैं पत्नी के साथ sex करता हू तो sex के बाद उसे सर दर्द करने लगता है कभी-कभी तो उल्टी भी हो जाता है । कोई परेशानी तो नहीं है ?
अब क्या स्थिति है संतोष बेटे? सेक्स के बाद दर्द और उल्टी? बेटे इस स्थिति में इस बात का ख्याल रखिये की सेक्स में उनकी भी सहमती है, किसी किस्म का दबाब नहीं. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bête kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Tension ya pressure ke karan bhee king me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. yeh samjh lijiey ki ling me tanav ke liey bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête : Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete ismein kuchh bura nahi lekin apni patni ke bhavana ka dhyaan rakhna zaruri hai. Ise padhiye: https://lovematters.in/en/making-love/i-fantasise-about-my-wifes-friend-while-making-out-with-her-is-it-ok Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>